Jabalpur Me Ghumne Ki Jagah

5/5 - (2 votes)
WhatsApp Channel Join Now

जबलपुर भारत के मध्य प्रदेश राज्य में स्थित एक खूबसूरत औद्योगिक तथा व्यावसायिक शहर है। जबलपुर में आश्चर्यचकित करने वाले कई सारे पर्यटक स्थल हैं।

जबलपुर में ऐतिहासिक, धार्मिक तथा प्राकृतिक के सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे। यदि आप मध्य प्रदेश घूमने का प्लान बनाते हैं, तो जबलपुर की यात्रा जरूर करें। चलिए विस्तार से जानते हैं – Jabalpur Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

यदि आप जबलपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हमने इस आर्टिकल में जबलपुर के दार्शनिक स्थलों के बारे में बताया है। इसी के साथ हमने इस लिस्ट में जबलपुर से जुड़ी और भी जानकारी दि है। इसलिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े !

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।
जबलपुर घूमने का खर्चलगभग 15,000 से 20,000 रुपये
जबलपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से अप्रेल के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Jabalpur Me Ghumne Ki Jagah-

❣ कान्हा राष्ट्रीय उद्यान – Kanha National Park
❣ बैलेंसिंग रॉक – Balancing Rock
❣ सी वर्ल्ड वाटर पार्क – Sea World Water Park
❣ डुमना नेचर रिजर्व पार्क – Dumna Nature Reserve Park
❣ रानी दुर्गावती किला – Rani Durgavati Fort
❣ बरगी बांध – Bargi Dam
❣ रानी दुर्गावती म्यूजियम – Rani Durgavati Museum
❣ भेड़ाघाट – Bhedaghat
❣ भवरताल गार्डन – Bhavartal Garden
❣ धुआंधार झरना – Smoky Waterfall

1. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान – Kanha National Park

Image Source – Google | Image By – Penchnationalpark

जबलपुर में स्थित कान्हा नेशनल पार्क मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा नेशनल पार्क है। यह पार्क लगभग 940 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। नर्मदा नदी पर स्थित यह राष्ट्रीय उद्यान घोघरा झरने से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

इस राष्ट्रीय उद्यान में आपको विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के जानवर देखने को मिलेंगे, तथा जो प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर है, आप वह प्रजाति भी यहाँ देख सकेंगे।

इस पार्क के मुख्य आकर्षण जंगली सूअर, ढोल, गौर, बरसिंघा, बाघ जैसे जानवर है। जानवरों के साथ-साथ आप यहाँ पर पक्षियों की भी विभिन्न प्रकार की प्रजाति को देख सकते हैं।

2. बैलेंसिंग रॉक – Balancing Rock

Image Source – Google | Image By – Jabalpurexplore

बैलेंसिंग रॉक जबलपुर में मदन महल से कुछ ही दूरी पर स्थित है। यहाँ एक बहुत ही बड़ा पत्थर बहुत ही अजीब तरीके से दुसरे पत्थर पर रखा हुआ है, तथा खास बात यह है कि यह पत्थर भूकंप भी से नहीं गिरा पाया।

आने वाले पर्यटक इस पत्थर को अजूबा कहते हैं। यहाँ आप हफ्ते के सातों दिन आ सकते हैं। यह जगह बच्चों की पसंदीदा जगह भी है, क्योंकि बच्चे यहाँ पर आकर शक्तिमान की पोशाक में फोटो भी खिंचवाते हैं।

3. सी वर्ल्ड वाटर पार्क – Sea World Water Park

Image Source – Google | Image By – Holidify

सी वर्ल्ड वाटर पार्क जबलपुर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर नेशनल हाइवे, भेड़ाघाट पर स्थित है।
यहाँ आपको कई तरह की स्लाइड्स तथा बच्चों और बड़ों के लिए अलग-अलग स्विमिंग पूल देखने को मिलेंगे।

इस वाटर पार्क में आप अपना पूरा एक दिन बहुत ही आसानी से गुजर सकते हैं। यह वाटर पार्क सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक खुला रहता है। यहाँ एक रिसॉर्ट भी है, जहाँ आप आराम से रुक भी सकते हैं।

4. डुमना नेचर रिजर्व पार्क – Dumna Nature Reserve Park

Image Source – Google | Image By – Hellotravel

डुमना नेचर रिजर्व पार्क जबलपुर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर एयरपोर्ट रोड पर स्थित है। डुमना नेचर रिजर्व पार्क जबलपुर में घूमने की बहुत ही अच्छी जगह है। यहाँ आप मछली पकड़ना तथा टॉय ट्रेन की सवारी जैसी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं,

और यहाँ आपको कई तरीके के वन्य जीव जैसे- मोर, हिरन आदि देखने को मिलेगें। इस पार्क में आप सप्ताह के सातों दिन सुबह 6 बजे से शाम को 6 बजे तक आ सकते हैं।

5. रानी दुर्गावती किला – Rani Durgavati Fort

Image Source – Google | Image By – Pixels

रानी दुर्गावती किला जबलपुर में गुरुदेव कॉलोनी में स्थित है। इस किले को ‘मदन महल’ भी कहा जाता है। रानी दुर्गावती किले को एक प्राकृतिक चट्टान के ऊपर बनाया गया था।

यहाँ से जबलपुर शहर का नजारा बहुत ही शानदार दिखाई देता है। यहाँ आप एक युद्ध कक्ष, मुख्य कक्ष और एक छोटा सा जलाशय भी देख सकते हैं। यह किला सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम को 6 बजे तक खुला रहता है।

6. बरगी बांध – Bargi Dam

Image Source – Google | Image By – Trexpert

बरगी बांध जबलपुर में नर्मदा नदी पर स्थित है। यह बांध जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति के लिए बनाया गया था, लेकिन आज यह बांध एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट भी है। यहाँ आप वोटिंग भी कर सकते हैं। यहाँ आप सप्ताह के साथ दिन सुबह 10 बजे से शाम को 6 बजे तक आ सकते हैं।

7. रानी दुर्गावती म्यूजियम – Rani Durgavati Museum

Image Source – Google | Image By – Naidunia

रानी दुर्गावती म्यूजियम जबलपुर में भंवरताल गार्डन के पास में स्थित है। अगर आप इतिहास, संस्कृति कलाकृतियाँ तथा मूर्तियों में रुचि रखते हैं, तो यह जगह आपको काफी पसंद आयेगी।

इसके म्यूजियम में आप इतिहास के साथ-साथ बेहतरीन नकाशी की गई मूर्तियों को भी देख सकते हैं। यह म्यूजियम सोमवार को बंद रहता है, और बाकी दिन सुबह दस 10 से शाम को 5 बजे तक खुला रहता है।

8. भेड़ाघाट – Bhedaghat

Image Source – Google | Image By – Unsplash

भेड़ाघाट जबलपुर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जबलपुर भेड़ाघाट की संगमरमर की चट्टानों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। यह संगमरमर की चट्टानें नर्मदा नदी के दोनों किनारों पर स्थित है। जिनके बीच में आप नाव की सवारी भी कर सकते हैं।

यहाँ पर वोटिंग करना पर्यटकों को काफी पसंद है, क्योंकि यहाँ का नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। जब धूप इन संगमरमर की चट्टानों पर पड़ती है, तो यह और खूबसूरत लगती हैं।

9. भवरताल गार्डन – Bhavartal Garden

Image Source – Google | Image By – Tripadvisor

भवरताल गार्डन बरगी डेम से कुछ ही दूरी पर स्थित है। यह जबलपुर का एक विशाल और सबसे खूबसूरत गार्डन है। इस गार्डन में म्यूजिकल फाउंटेन, तालाब, कई तरह के खूबसूरत पौधे और फूल है,

जो इस गार्डन को और भी खूबसूरत बनाते हैं। बिलासपुर वासी इस गार्डन में मॉर्निंग वॉक तथा व्यायाम के लिए आते हैं। यह गार्डन सुबह 6 बजे से 7 सात बजे तक खुला रहता है।

10. धुआंधार झरना – Smoky Waterfall

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

धुआंधार झरना जबलपुर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। यहाँ नर्मदा नदी का पानी झरने के रूप में गिरता है, जो काफी सुंदर दृश्य होता है। इसकी आवाज भी काफी तेज होती है,

जो पर्यटकों को एक प्रकार का सुकून देती है। आप यहाँ केबल कार में बैठकर भी इस झरने का शानदार दृश्य देख सकते हैं। यहाँ आते वक्त रास्ते में आपको कई सारी हस्तशिल्प वस्तुओं की दुकानें आदि देखने को मिल जाएगी।

“बताते चलें की, जबलपुर से लगभग 300 किमी की दूरी पर महराष्ट्र का खूबसूरत शहर नागपुर हैं। नागपुर मे बहुत सारी घूमने की जगह हैं, लेकिन नागपुर अपने संतरों के लिए जाना जाता है। पूरे भारत मे संतरों का उत्पादन सबसे ज्यादा नागपूर मे ही होता है, चलिए विस्तार से जानते हैं – नागपुर के बारे मे

जबलपुर कैसे जाए-

हवाई मार्ग द्वारा – जबलपुर का सबसे निकटतम हवाई अड्डा दुमना हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा जबलपुर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जबलपुर का हवाई अड्डा मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, पुणे, नागपुर, भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

रेल मार्ग द्वारा – जबलपुर में स्थित रेलवे स्टेशन जबलपुर जंक्शन है। यह रेलवे स्टेशन बड़े शहरों जैसे-दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे, वाराणसी, आगरा, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, नागपुर, जम्मू, रायपुर, इलाहाबाद, पटना, हावढ़, गुवाहाटी, जयपुर आदि से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

सड़क मार्ग द्वारा – जबलपुर सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। जबलपुर के आसपास के शहरों जैसे- नागपुर, भोपाल, रायपुर, खजुराहो वाराणसी, इलाहाबाद, रायपुर, भोपाल, छतरपुर, कान्हा नेशनल पार्क, चंदवाड़ा, सागर आदि से आपको डायरेक्ट बस मिल जाएगी।

Google Map-

जबलपुर में कहाँ ठहरे-

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

आप जबलपुर घूमने आए हैं, तो आपका रात रुकने का प्लान भी होगा आप सोचोगे जबलपुर में हम रात को कहाँ रुके, तो हम आपके लिए जबलपुर में कुछ ऐसे होटल लेकर आए हैं, जो आपको सस्ते दामों पर सारी फैसेलिटीज के साथ मिलते हैं।

ये होटल हैं – होटल RAJ INN, SPOT ON 809570 होटल माँ नरमदा, SPOT ON 81415 होटल वैष्णवी, OYO द 3 स्टार होटल, मेमोरी लॉज, होटल सत्यम रेजीडेंसी, होटल द्वारिका सराय,

OYO होटल श्री सिद्ध, राजा गोपाल दास धर्मशाला, OYO होटल वन रेसिडेंसी, होटल D.T., होटल मारुति बार ऐंड रेस्टोरेंट, K & K होटल और बैंक्वेट हॉल, होटल उत्सव जबलपुर आदि।

जबलपुर का प्रसिद्ध खाना-

Image Source – Google | Image By – Trainscafe

जबलपुर मध्य भारत में बसा एक ऐतिहासिक शहर है। जबलपुर में आपको धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थल के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजन भी देखने को मिलेगे। यहाँ पर आप स्ट्रीट फूड से लेकर मीठे पकवान तक सभी प्रकार के व्यंजन देख सकते हैं। जबलपुर में मिलने वाले व्यंजन है, जैसे-

खोया जलेबी, मूंग दाल पकौड़ा, मालपुआ, आलू वड़ा, दाल भफला, खोपरा पाक, सीख कबाब, चिकन बिरयानी, पोहा, रसमलाई, साबूदाना खिचड़ी, दही फुल्की, खस्ता कचौरी, समोसा चाट, केसर दूध मसाला दूध, चिकन टिक्का, भेल पुरी, भुट्टे का खीस, आलू चाट, पिलाफ आदि। यदि आप जबलपुर की यात्रा पर जाए तो इन व्यंजन को एक बार जरूर ट्राई करें।

🌸🌸🌸


जबलपुर में क्या खास है?

जबलपुर के सबसे फेमस पर्यटक स्थलों मे धुआंधार झरना तथा भेड़ाघाट शामिल है। जबलपुर जाने वाले लगभग सभी पर्यटक इन दोनों जगह पर जाना पसंद करते हैं।

जबलपुर में कौन सा महल है?

जबलपुर का फेमस महल “मदन महल किला” है।

जबलपुर के लिए कितने दिन काफी हैं?

जबलपुर मे पिकनिक मनाने के लिए बहुत सारे पर्यटक स्थल हैं, इसलिए जबलपुर को अच्छी तरह से घूमने के लिए कम से कम 2-3 दिनों का समय होना चहहीये।


आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! जबलपुर से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment