Panipat Me Ghumne Ki Jagah | A Historical Place

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

ऐतिहासिक शहर पानीपत हरियाणा के मध्य में स्थित है। पानीपत की दिल खुश कर देने वाली यात्रा में आपका स्वागत है। पानीपत एक कैसा शहर है, जो इतिहास से भरा हुआ है। जिसमें संस्कृत, वास्तुकला और विरासत की समृद्ध झलक है, तो चलिए बात करते हैं – Panipat Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

इस आर्टिकल में हम आपको पानीपत में घूमने की टॉप 10 जगह की वर्चुअल टूर पर ले जाएंगे। प्राचीन, ऐतिहासिक स्थानों से लेकर खूबसूरत मंदिरों तक पानीपत में सभी के लिए कुछ ना कुछ है। आइये जानते हैं पानीपत की टॉप टेन जगह के बारे में-

पानीपत घूमने का खर्चलगभग 8,000 से 10,000 रुपये
पानीपत घूमने के लिए सबसे अच्छा समयसितंबर से अप्रेल के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Panipat Me Ghumne Ki Jagah

1. पानीपत म्यूजियम – Panipat Museum

Image Source – Google | Image By – Haryanatourism

इस संग्रहालय में हुई लड़ाइयों से जुड़ी सारी जानकारियाँ आपको देखने को मिल जाएंगी। इसके साथ-साथ बहुत सी प्राचीन अस्त्र दल, मूर्ति कला, सिक्के और लाल किला की टोप देखने को मिल जाएगी।

इसमें कुशल सामंत देव, आशीर्वाद राजपूत, खिलजी, तुगलक, लोधी और मुगल शासको की मुद्राएं और निशानियाँ भी देखने को मिल जाएगी। अगर आप इतिहास के प्रेमी है तो इस स्थान को जरूर देखें।

2. देवी मंदिर पानीपत – Devi Mandir Panipat

Image Source – Google | Image By – Incredibleindia

पानीपत में मौजूद यह मंदिर सबसे पुराना मंदिर है। लगभग ढाई सौ साल पहले मराठा सरदार सदाशिवराव ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। समय-समय पर इस मंदिर का सौंदरीकरण और पुनर्निर्माण होता रहा है। यह मंदिर माँ दुर्गा को समर्पित है।

इस मंदिर के आध्यात्मिक वातावरण में भक्तों को असीम शांति का अनुभव होता है। नवरात्र के दिनों में पूरे मंदिर को सजाया जाता है। और इन दिनों यहाँ भक्तों का मेला सा लगा रहता है। यह शहर का मुख्यमंत्री होने के नाते भक्तों को आकर्षित करता है।

3. पानीपत बैटल फील्ड मेमोरियल – Panipat Battle Field Memorial

Image Source – Google | Image By – Haryanatourism

यह पार्क तीसरी लड़ाई की याद में बनवाया गया है। इस पार्क के अंदर खूबसूरत तालाब, वार्ड स्तंभ और छोटी-छोटी ऐतिहासिक इमारतें बनी है। इस पार्क में आप घूमने, आराम करने के साथ-साथ इतिहास के बारे में भी जान सकेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ इतिहास की जानकारी के साथ-साथ पिकनिक बनाने के लिए यह एक बेहतरीन स्थान है।

4. कालाअंब पार्क – Kala Amb Park

Image Source – Google | Image By – Haryanatourism

इतिहास में यह जगह बहुत ही खास है। यहाँ पर तीन लड़ाइयाँ लड़ी गई हैं। कहाँ जाता है कि तीसरा युद्ध 1761 में जो की मराठों और अहमद शाह अब्दाली के बीच में लड़ा गया था, उसमें इतना रक्त-बहा था कि यहां मौजूद आम का पेड़ काला पड़ गया था। जिसकी वजह इस स्थान का नाम काला अंब पड़ा था।

5. काबुली बाग मस्जिद – Kabuli Bagh Masjid

Image Source – Google | Image By – Haryanatourism

काबुली मस्जिद हिंदुस्तान में बाबर और मुगलों की पहली जीत के बाद बनवायी गयी थी, जो पानीपत की पहली लड़ाई इब्राहिम लोदी पर 1500 में प्राप्त की थी।

इस मस्जिद का नाम बाबर की पत्नी काबली बेगम के नाम पर रखा गया है। बस स्टेशन के कुछ ही दूरी पर स्थित है। दोस्तों और परिवार के साथ घूमने और गपशप करने के लिए बेहतरीन जगह है।

6. पुराना किला – Old Fort

Image Source – Google | Image By – Flickr

यह पूरा एरिया एक पहाड़ पर बना पार्क है। जिसमें आपको लाइब्रेरी भी मिल जाएगी। यहाँ से पूरे पानीपत का सुंदर व्यू आपको देखने को मिलेगा। यहाँ छुट्टियों के दिनों में काफी लोग घूमने और मस्ती करने आते हैं। बच्चे यहाँ बने झूलों का आनंद लेते हैं, तो आप यहाँ पर अपनी फैमिली के साथ मजे करने जरूर आए।

7. इब्राहिम लोदी मकबरा – Ibrahim Lodhi Tomb

Image Source – Google | Image By – Haryanatourism

इब्राहिम लोदी का मकबरा पानीपत में स्थित है। यह हरियाणा में सबसे अधिक देखी जाने वाली जगह में से एक है। लोधी दिल्ली सल्तनत का अंतिम सुल्तान था। इब्राहिम लोदी 1517 में अपने पिता सिकंदर खान लोधी की मृत्यु के बाद सुल्तान बने, और वह लोदी वंश के अंतिम शासक थे।

उसने 1526 तक 9 वर्षों तक शासन किया। उसके बाद वह बाबर की आक्रमणकारी द्वारा पानीपत की लड़ाई में हार गया और मारा गया। यह राशि कब्र अद्भुत है। अगर आप हरियाणा में है तो इस जगह पर जाने का मौका ना भूले।

8. ताऊ देवीलाल पार्क – Tau Devi Lal Park

Image Source – Google | Image By – So.city

पानीपत में मौजूद यह पार्क सबसे बड़ा और खूबसूरत पार्क है। यहाँ आपको ओपन जिम, जॉगिंग ट्रेक, हर्बल पार्क और बच्चों को खेलने के लिए सब कुछ है।

यहाँ इस खूबसूरत पार्क में आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ चिल कर सकते है। पार्टी टाइम स्पेंड कर सकते हैं, और फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। मौका मिले तो इस पार्क का दौरा जरूर करें ।

9. किंगलैंड वाटर पार्क – Kingland Water Park

Image Source – Google | Image By – Aquafunwaterpark

पानीपत में मौजूद यह बेहद खूबसूरत और मनोरंजन पार्क है। यहाँ एंजॉयमेंट के लिए सब कुछ है। वॉटर एक्टिविटीज लेकर खाने पीने का सब कुछ मौजूद है। यहाँ अपनी फैमिली, बच्चों और दोस्तों को साथ लाकर वाटर एक्टिविटी को एंजॉय करने जरूर आयें। गर्मियों के दिनों के लिए यह एक जन्नत है।

10. दरगाह हजरत बू अली शाह – Dargah Hazrat Bu Ali Shah

Image Source – Google | Image By – Youtube

हजरत बू अली शाह पानीपत के मध्य में स्थित है। हजरत बू अली शाह एक बहुत ही प्रसिद्ध सूफी संत थे। इस जगह पर आमतौर पर बहुत ही कम भीड़ होती है। यहाँ आप अपने मन की शांति और बाबा पीर का आशीर्वाद लेने जा सकते हैं।

बताते चलें की, यदि आप किसी दूसरी सिटी से पानीपत घूमने के लिए आ रहें हैं, तो आप पानीपत के साथ-साथ दिल्ली शहर मे भी घूमने जा सकते हैं। दिल्ली पानीपत से मात्र 85 किमी की दूरी पर है, और हम सब जानते हैं, दिल्ली भारत की राजधानी है। दिल्ली मे भी बहुत सारे पर्यटक स्थल हैं, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – दिल्ली के बारे मे

पानीपत कैसे पहुँचे

हवाई मार्ग द्वारा – पानीपत का अपना कोई भी हवाई अड्डा नहीं है। पानीपत का सबसे निकटतम हवाई अड्डे दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। आप अपने करीबी हवाई अड्डे से दिल्ली हवाई अड्डे तक के लिए फ्लाइट के जरिए आ सकते हैं।

रेल मार्ग द्वारा – पानीपत का जंक्शन सभी रेलवे स्टेशन से बहुत अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। पानीपत में स्थित कुछ रेलगाड़ियाँ जैसे- उंचाहर एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, शताब्दी आदि पानीपत जंक्शन पर रूकती है। आप इन रेल की मदद से भी पानीपत पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग द्वारा – पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर है। पड़ोसी और करीबी राज्य से आपको पानीपत के लिए डायरेक्ट बस में मिल जाएंगी। हरियाणा तथा दिल्ली तक के लिए भी आप डायरेक्ट बस के जरिए आ सकते हैं।

Google Map-

पानीपत में कहाँ ठहरें-

हरियाणा में स्थित पानीपत एक टूरिस्ट प्लेस है। यहाँ पर बहुत सारे ऐतिहासिक स्थल होने के कारण काफी पर्यटक पानीपत में घूमने के लिए आते हैं, तथा यहाँ पर रुकते भी हैं। हम आपके लिए कुछ ऐसे होटल लेकर आए हैं, जिनमें अब आप बहुत ही आसानी से रुक सकते हैं, जैसे-

श्री हरि गेस्ट हाउस, संयम गेस्ट हाउस, होटल मिड-टाउन, होटल BR INN, होटल सूर्या इन्न सनोली रोड पानीपत, OYO होटल अशोका गेस्ट हाउस, लक्ष्य होटल, शगुन रेजीडेंसी, आशा गेस्ट हाउस, न्यू ग्रेन मार्केट होमस्टे, सत्य गेस्ट हाउस, होटल अभिनंदन पानीपत, आदि।

इन होटल में आपको सारे फैसेलिटीज के साथ-साथ एक अच्छा व्यू भी मिलता है, तथा यह सारी फैसेलिटीज के साथ होते हैं। आप पानीपत में ठहरे तो एक बार इन होटल को जरूर ट्राई करें।

पानीपत का फेमस खाना-

Image Source – Google | Image By – Gqindia

पानीपत अपने सरल स्वाद के लिए जाना जाता है। लेकिन पानीपत के व्यंजनों में आप हरियाणवी लुक भी देख सकते हैं। पानीपत शहर आबादी की ओर है, लेकिन यहाँ के व्यंजनों में आज भी पुरानी परंपरा दिखाई देती है। जैसे बाजार तथा बेसन का उपयोग अधिक करना।

पानीपत में आपको राजमा, छोले भटूरे, पिज़्ज़ा, बर्गर, पास्ता, लस्सी छाछ आदि व्यंजन मिलते हैं। लेकिन पानीपत के आम खाने की बात करें तो बाजरा, मक्का, जौ और बेझर से बनी रोटियाँ और खिचड़ी पानीपत का एक आम व्यंजन है।

🌸🌸🌸

यदि आप पानीपत घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हमारे इस आर्टिकल की मदद से बहुत ही आसानी से घूम सकते हैं। यदि आपको इस आर्टिकल में कुछ समझ नहीं आया है, या फिर आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट सेक्शन के जरिए हमसे अपना सवाल भी पूछ सकते हैं।


कुछ जरूरी सवाल !!

👉पानीपत की मशहूर चीज क्या है?

मुगलों के शासन से ही पानीपत एक हम शहर रहा है। पानीपत की भूमि पर कई बार मुगलों ने भी युद्ध किया है, उसके बाद ब्रिटिश शासन के दौरान भी यहाँ पर लड़ाई लड़ी गई है।

👉पानीपत मे घूमने का खर्च कितना होगा?

पानीपत ज्यादा बड़ा शहर नहीं है, यहाँ पर कुछ ही पर्यटक स्थल हैं, जहाँ पर घूमने के लिए 1-2 दिन का समय काफी होगा।

👉पानीपत मे घूमने के लिए कितने दिन काफी हैं?

पानीपत ना ज्यादा महंगा और ना ही बहुत सस्ता सिटी है। यहाँ पर चीज़े औसतन दाम मे मिल जाती हैं, इसलिए पानीपत मे घूमने के लिए 5,000 – 7,000 रुपये का बजट काफी होगा।


Leave a Comment