Rampur Me Ghumne Ki Jagah | Nawabo Ka Shahar

5/5 - (2 votes)
WhatsApp Channel Join Now

भारत के उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला है रामपुर। यह जिला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग 322 किलोमीटर दूर स्थित है। यह वही रामपुर है, जहाँ से समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आज़म खान कई बार चुनाव लड़े और जीते भी।

इसके अलावा रामपुर जिले का चाकू पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहाँ बने चाकू को रामपुरी चाकू कहा जाता है, तो चलिए विस्तार से बात करते हैं – Rampur Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

रामपुर के प्रमुख उद्योगों में जरी कढ़ाई का काम, कपड़ा बनाई और कृषि उद्योग शामिल है। इसके अलावा रामपुर का पतंग उद्योग यहाँ का सबसे पुराना उद्योग है।

यहाँ की बनी हुई पतंगे पूरे उत्तर प्रदेश में निर्यात की जाती है। रामपुर जिले का इतिहास थोड़ा और भी खास हो जाता है, क्योंकि लखनऊ के बाद नवाबों का शहर रामपुर को ही कहा जाता है।

हेलो दोस्तों, आज हम बात करते हैं, रामपुर की। यदि आप रामपुर में घूमने के लिए प्लान बना रहे हैं, तो आपको इस आर्टिकल के जरिए रामपुर से जुड़ी सारी बातों का पता चल जाएगा। इस आर्टिकल में हम आपको रामपुर के बेहतरीन पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे। तथा इसी के साथ-साथ हम आपको रामपुर से जुड़ी सभी बातों को डिटेल से बताएंगे, तो हमारे साथ अंत तक बने रहिए।

रामपुर घूमने का खर्चलगभग 10,000 से 12,000 रुपये
रामपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से मई के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Rampur Me Ghumne Ki Jagah

1. आर्यभट्ट प्लैनेटेरियम – Aryabhatt Planetarium

Image Source – Google | Image By – Tripadvisor

अगर आप साइंस के स्टूडेंट है, तो आपके यहाँ एक बार जरूर आना चाहिए। इस जगह का नाम पहले भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर आर्यभट्ट के नाम पर रख दिया गया। वहीं सबसे महत्वपूर्ण बात यह है, कि भारत की पहली नक्षत्रशाला भी है, जो की डिजिटल लेजर तकनीक पर आधारित है।

2. गांधी समाधि – Gandhi Samadhi

Image Source – Google | Image By – Flickr

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि दिल्ली के राजघाट के अलावा रामपुर में भी है। 11 फरवरी 1948 को बापू की अस्थियाँ रामपुर लाई गई थी। बापू की अस्थियों का कुछ हिस्सा कोसी नदी में विसर्जित कर दिया गया।

शेष अस्थियों को चांदी के कलश में रखकर दफन कर दिया गया था। इस स्थान पर आज एक शानदार गांधी समाधि स्थल बनाया गया है। यह सुबह-शाम लोग घूमने के लिए आते हैं।

3. रज़ा लाइब्रेरी – Raza Library

Image Source – Google | Image By – Monomousumi

रजा पुस्तकालय रामपुर उत्तर प्रदेश में स्थित भारतीय इस्लामी संस्कृति विरासत का एक भंडार है। और अब भारत सरकार के नियंत्रण में है। इसमें पांडुलिपियों, ऐतिहासिक दस्तावेजों, इस्लामी सुलेख के नमूने, लघु चित्र, खगोलीय उपकरण और

अरबी और फारसी भाषा में दुर्लभ सचित्र कार्यों का बहुत दुर्लभ और मूल्यवान संग्रह है। रामपुर की यह लाइब्रेरी एशिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी में गिनी जाती है। यहाँ पर लगभग 30000 से अधिक पुस्तक और पत्रिकाएं कई भाषाओं में उपलब्ध है।

4. जामा मस्जिद – Jama Masjid

Image Source – Google | Image By – Twitter

रामपुर की मस्जिदों में सबसे बड़ी मस्जिद जामा मस्जिद है। रामपुर की इस मस्जिद की संरचना तथा वास्तुकला देखने में काफी ख़ूबसूरत नजर आती है। रामपुर की जामा मस्जिद प्रमुख पर्यटक आकर्षण में से एक है। जामा मस्जिद की स्थापना रामपुर शहर में नवाब फैजुल्ला खान ने की थी। बताया जाता है कि उसे समय इस मस्जिद को बनाने के लिए लगभग ₹300000 खर्च हुए थे।

5. कोठी खास बाग – Kothi Khass Baag

Image Source – Google | Image By – Scoopwhoop

रामपुर जिले के केंद्र में स्थित कोठी खास बाग रामपुर जिले का एक शानदार मुगल महल है। यहा महल 300 एकड़ के के क्षेत्र में स्थित है। इस महल में लगभग 200 कमरे बताए जाते हैं, जो मुगल वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है। रामपुर घूमने वाले सभी पर्यटक इस जगह पर आना जरूर पसंद करते हैं।

“बताते चले की, रामपुर से मात्र 75 किमी की दूरी पर उत्तर प्रदेश का एक खूबसूरत शहर बरेली स्थित है। बरेली मे घूमने फिरने के लिए कई पर्यटक स्थल हैं। बरेली शहर झुमके के लिए बहुत ज्यादा फेमस है। आप चाहें तो बरेली शहर भी घूम सकते हैं, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – बरेली शहर के बारे मे

कैसे पहुँचे रामपुर-

देश के दूसरे बड़े शहरों से रामपुर हवाई मार्ग से अभी जुड़ा नहीं है, हालांकि रामपुर आसानी से रेल और सड़क मार्ग द्वारा पहुंचा जा सकता है। देश के प्रमुख शहरों से आसानी से रामपुर के लिए नियमित ट्रेन चलती रहती है। रामपुर का रामपुर रेलवे जंक्शन यहाँ का मुख्य रेलवे स्टेशन है।

इस रेलवे जंक्शन से हजारों की तादाद में रोजाना यात्री आवागमन करते हैं। इसके अलावा प्रमुख शहरों से रामपुर तक रोड कनेक्टिविटी भी काफी अच्छी है। आपको रामपुर से देश के दूसरे शहरों के लिए आसानी से बसें भी मिल जाएगी।

Google Map-

रामपुर में कहाँ ठहरे-

दोस्तों यदि आप रामपुर में रुकना चाहते हैं, तो दोस्तों रामपुर नवाबों का शहर होने के कारण यहाँ पर बहुत से पर्यटन स्थल है, जिसके कारण आपके यहाँ पर बहुत सारे लग्जरी होटल देखने को मिल जाएंगे। कुछ होटल की लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं,

जैसे- OYO द रिसॉर्ट, होटल क्लासिक, OYO होटल स्काई व्यू 5, सुविधा गेस्ट हाउस, OYO युग होटल & रेस्टोरेंट, जीनिथ होटल, रघुवर इन्न, होटल ज्ञान गंगा, होटल रिलैक्स, होटल योर्क्स, होटल कृष्णा-A, होटल देलिते, OYO होटल रुधरा, गंगा गेस्ट हाउस, ओपल, OYO 814649 पैराडाइस गेस्ट हाउस, होटल व्हाइट स्कुएर, होटल अर्श पैलेस, होटल कृष्णा आदि।03:24 PM

इन होटल में आपके सारी फैसेलिटीज भी प्रोवाइड कराई जाती हैं, तथा यह होटल आपको आपके बजट के अनुसार मिल जाएंगे आप अपने बजट के हिसाब से अपने होटल को चुन सकते हैं। यदि आप हापुड़ में रुके तो हमारा बताए हुए होटल को जरूर ट्राई करें।

रामपुर का फेमस खाना-

Image Source – Google | Image By – Food.ndtv

रामपुर नवाबों का शहर है तो यहाँ के व्यंजनों में आपको शाही खाना देखने को मिलेगा। रामपुर में मसालेदार कोरम से लेकर मीठा हलवे तक के अलग-अलग स्वाद बनाए जाते हैं। रामपुर में चिकन व्यंजन और अदरक की खुशबू के साथ बने व्यंजन काफी मशहूर है।

कबाब के स्वाद, मछली, मटन, चिकन या किसी सब्जी से कुरकुरे मुलायम और मसालेदार टुकड़े रामपुर में बनाए जाते हैं। स्वादिष्ट कोरमा रामपुर की शान है। मिठाई की बात करें तो हलवा, एलोवेरा का हलवा, अदरक का हलवा,

रामपुरी रबड़ी, सूखे फल और मावे के साथ सेवई, शाही टुकड़ा आदि मिठाइयाँ रामपुर की शान है। इसी के साथ आप रामपुर में शाकाहारी व्यंजन भी देख सकते हैं। जैसे- मटर और केले की सब्जी, आलू कबाब, टमाटर शोरबा, मटर बिरयानी आदि।

🌸🌸🌸

तो यह थी रामपुर से जुड़ी सारी बातें, यहाँ पर आपको खाने से लेकर कैसे जाना है? कहाँ घूमना है? सभी बातों की जानकारी दी गई है। यदि आपका कोई सवाल है, तो आप कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।


जरूरी जानकारी !!

👉रामपुर में मशहूर क्या है?

रामपुर मे चीनी, वस्त्र तथा चीनी मिट्टी के बरतन बनाए जाते हैं। लेकिन रामपुर सबसे ज्यादा चाकू बनाने के लिए फेमस है।

👉क्या रामपुर एक हिल स्टेशन है?

रामपुर हिल स्टेशन नहीं है, लेकिन रामपुर से मात्र 100 किमी की दूरी पर एक बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन नैनीताल है।

👉रामपुर मे घूमने का खर्च ?

रामपुर ज्यादा महंगा शहर नहीं है। यहाँ पर चीज़े औसतन दाम मे ही मिल जाती हैं, इसलिए रामपुर मे घुमने के लिए 5,000 रुपये काफी हो सकते हैं।

👉रामपुर मे घूमने के लिए कितने दिन काफी हैं?

रामपुर ज्यादा बड़ा शहर नहीं है, रामपुर को अच्छी तरह से घूमने के लिए 1-2 दिनों का समय काफी है।


Leave a Comment