Saharanpur Me Ghumne Ki Jagah | A Full Travel Guide

5/5 - (2 votes)
WhatsApp Channel Join Now

सहारनपुर उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख जिला है, और वर्तमान में यह शहर अपनी लकड़ी पर शानदार नकाशी और कपड़े के थोक बाजार रूप में जाना जाता है। यहाँ पर साड़ियों का ज्यादा से ज्यादा व्यापार होता है।

यह शहर एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तथा कुटीर उद्योग जैसे- लकड़ी की नकाशी के लिए जाना जाता है। सहारनपुर जिले में ऐसे कई सारे डेस्टिनेशन है, जहाँ आप इस बार घूमने हेतु अपने परिवार और दोस्तों के साथ जा सकते हैं, तो चलिए बात करते हैं – Saharanpur Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

हेलो दोस्तों, आज हम बात करते हैं, सहारनपुर की। यदि आप सहारनपुर में घूमने के लिए प्लान बना रहे हैं, तो आपको इस आर्टिकल के जरिए सहारनपुर से जुड़ी सारी बातों का पता चल जाएगा।

इस आर्टिकल में हम आपको सहारनपुर से जुड़े 7 बेहतरीन पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे। तथा इसी के साथ-साथ हम आपको सहारनपुर से जुड़ी सभी बातों को डिटेल से बताएंगे, तो हमारे साथ अंत तक बने रहिए।

सहारनपुर घूमने का खर्चलगभग 7,000 से 10,000 रुपये
सहारनपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा समयसितंबर से अप्रेल के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Saharanpur Me Ghumne Ki Jagah-

1. गांधी पार्क – Gandhi Park

Image Source – Google | Image By – Yappe

दोस्तों गांधी पार्क शहर का प्रसिद्ध पार्क है, और बहुत बड़ा भी है। पार्क के पास कुछ सरकारी कार्यालय भी हैं। छोटे बच्चों के लिए उचित कुर्सियाँ और सवारी यहाँ पर मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए गांधी पार्क एक बहुत अच्छा डेस्टिनेशन माना जाता है।

यह सहारनपुर के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। यदि आप इस बार सहारनपुर में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो गांधी पार्क घूमना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

2. शाकम्भरी देवी शक्तिपीठ – Shakambhari Devi Temple Saharanpur

शाकंभरी का शक्तिपीठ सहारनपुर से 40 किलोमीटर उत्तर में स्थित है, और शाकंभरी देवी को समर्पित है। इस मंदिर का इतिहास बहुत स्पष्ट नहीं है, क्योंकि इसकी वास्तुकला और चित्र इस मंदिर के समय से संबंधित कोई प्रमाण नहीं देते हैं।

कुछ कहानियों के अनुसार इस मंदिर में मौजूद मूर्तियों को यहा आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित किया गया था, जबकि जगह-जगह उनकी तपस्या की गई थी। देवी शाकंभरी के बारे में कहा जाता है, की देवी ने 100 वर्षों तक तपस्या की जिसमें वह केवल शाकाहारी भोजन ही करती थी।

शाकंभरी मेला इस मंदिर में हर साल नवरात्रि के अवसर पर आयोजित किया जाता है। इसके पास ही एक और मंदिर भी है जिसे भैरव मंदिर के नाम से जाना जाता है। जिसे शाकंभरी देवी का रक्षक कहा जाता है। दोस्तों शाकंभरी मंदिर जाने से पहले इस मंदिर में जाना भी अनिवार्य है।

3. बाला सुंदरी देवबंद – Bala Sundri Deovrind

देवबंद का शक्तिपीठ सहारनपुर नगर राजमार्ग पर देवबंद शहर में स्थित है। देवबंद का क्षेत्र देवी दुर्गा के साथ निकटता से जुड़ा हुआ है, क्योंकि यह कहा जाता है, कि देवी दुर्गा उन जंगलों में निवास करती थी जो पहले के समय में यहाँ मौजूद थे।

इस कारण से इन वनों को देवी वन के नाम से भी जाना जाता था, जिसे बाद में देवबंद के नाम से जाना जाने लगा। दोस्तों इस शहर के पूर्व में देवीकुंड नामक एक प्राचीन झील स्थित है। पौराणिक कथा के अनुसार देवी दुर्गा ने इस कुंड में ही मा असुर दुर्गा का वध किया था।

इस कुंड के पास ही बाला सुंदरी का मंदिर भी मौजूद है, जिसे इस घटना की याद में बनाया गया था। उसके दरवाजा और दीवारों पर उत्पन्न कई प्राचीन शिलालेख है। चैत्र शुक्ल चतुर्दशी का त्योहार इस दुर्गा मंदिर में मनाया जाता है, और भक्ति देवी कुंड के पवित्र जल में डुबकी लगाते हैं।

4. बाबा लाल दास – Baba Lal Das

दोस्तों श्री बाबा लाल दास सहारनपुर का एक और धार्मिक दर्शनीय स्थल है, जिसे बाबा श्री लाल दास के सम्मान में बनाया गया है। बाबा श्री लाल दास ने प्राचीन काल में यहाँ तपस्या की थी। जिसके परिणाम स्वरुप मुगल शासक दारा शिकोह को भारतीय संस्कृति के सामने झुकना पड़ा था।

बाबा का जन्म टाउन में हुआ था, और प्रसिद्ध संत श्री चेतन स्वामी के बारे में कहा जाता है, कि वे उनके गुरु थे। अपने गुरु से शिक्षा प्राप्त करने के बाद बाबा कई वर्षों तक तपस्या करने के लिए सहारनपुर आए।

जिस स्थान पर उन्होंने ध्यान किया वह सहारनपुर बस स्टेशन से 4 किलोमीटर उत्तर में चिलकाना रोड पर स्थित है। और इसे लालवाड़ी के नाम से जाना जाता है।

5. सहारनपुर बॉटनिकल गार्डन – Saharanpur Botanical Garden

दोस्तों सहारनपुर बोटैनिकल गार्डन जिसे ‘कंपनी गार्डन’ के रूप में भी जाना जाता है, यह भारत के सबसे पुराने मौजूद उद्यानों में से एक है, जो 1750 से पहले का है।

सन 1887 में जब देश के वनस्पति विज्ञान में सुधार के लिए भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण की स्थापना की गई सहारनपुर उतरी भारतीय वनस्पतियों के सर्वेक्षण का केंद्र बन गया।

भारत में विज्ञान और अर्थव्यवस्था में योगदान के लिए गार्डन को ऐतिहासिक रूप से कोलकाता गार्डन के बाद दूसरे स्थान पर देखा जाता है। आज यह हरियाली से भरपूर है, और इसमें कई तरह के पौधे और फूल पत्ती मौजूद है।

6. फन पार्क एंड वाटर किंगडम – Fun Park and Water Kingdom

गर्मियों की छुट्टी मनाने का सहारनपुर में यह एक बहुत ही अच्छा पार्क है। वॉटर एक्टिविटीज के साथ-साथ आप यहाँ पर बहुत सारे मजे भी कर सकते हैं। यहाँ पर फैमिली के अलावा स्कूल के बच्चे भी पिकनिक मनाने के लिए आते हैं।

यहाँ पर खेलकूद में अधिक आनंद, पूर्ण तरीके से लिया जाता है। यह गार्डन परिवार को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बच्चों के लिए यहाँ पर अलग से राइड्स लगाई गई है। इस पार्क में आने के बाद आप बहुत ही कम शुल्क में बहुत सारे मजे कर सकते हैं। बच्चों को यह है सहारनपुर में सबसे अधिक पसंद आने वाली चीज है।

7. दारुल उलूम देवबंद – Darul Uloom Deoband

Image Source – Google | Image By – Wiki

देवबंद में स्थित दारुल उलूम एक बहुत बड़ा इस्लामिक विश्वविद्यालय है। देवबंद उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण नगरों में गिना जाता है। देवबंद की पहचान दारुल उलूम इस्लामी विश्वविद्यालय से ही होती है। देवबंद में स्थित यह मदरसा मुख्य रूप से उच्च अरबी में इस्लामी शिक्षा का केंद्र बिंदु है।

आप यहाँ पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। दारुल उलूम देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत है, तथा काफी बड़ा है। आप इसको बाहर से नहीं बल्कि अंदर से भी देखकर आ सकते हैं।

सहारनपुर कैसे जाएं

हवाई मार्ग द्वारा – यदि आप सहारनपुर हवाई मार्ग के द्वारा जाना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि सहारनपुर में अपना कोई भी हवाई अड्डा नहीं है। आप सहारनपुर के लिए दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के द्वारा जा सकते हैं।

रेल मार्ग द्वारा – सहारनपुर अंबाला डिवीजन में आता है। और यह उत्तर और पश्चिम रेलवे नेटवर्क द्वारा जुड़ा हुआ है। रेलवे स्टेशन शहर के मध्य में है। सहारनपुर का रेलवे स्टेशन आसपास के सभी रेलवे स्टेशन से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन के द्वारा सहारनपुर आसानी से पहुँच सकते हैं।

सड़क मार्ग द्वारा – सहारनपुर का सड़क मार्ग आसपास के बड़े शहरों से बहुत अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। यदि आप सहारनपुर के करीब ही रहते हैं, तो आप सहारनपुर के लिए डायरेक्ट बस के द्वारा भी आ सकते हैं।

Google Map –

सहारनपुर में रुकने की लिए जगह

दोस्तों यदि आप सहारनपुर घूमने आए हैं, और सहारनपुर में रुकने के लिए होटल ढूंढ रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ अच्छे होटल की लिस्ट लेकर आए हैं। आप सहारनपुर में इन होटल में आसानी से रुक सकते हैं।

ये होटल हैं – होटल प्रकाश ब्लॉक-1, होटल आदर्श पैलेस, बसेरा गेस्ट हाउस, होटल द एबोनी, होटल पंजाब, पलटते – सिल्वर कैसल, होटल क्लार्क इंटरनेशनल, होटल सिल्वर कैसल, आदि। इन होटल का बजट भी ज्यादा नहीं है।

आप अपने बजट के हिसाब से इन होटल में से चुन सकते हैं। इन होटल में आपको सारी फैसेलिटीज भी प्रोवाइड कराई जाती है।

सहारनपुर मे फेमस खाना –

Image Source – Google | Image By – Tradeindia

सहारनपुर एक चलती फिरती चाट की दुकान है। सहारनपुर में आपको फास्ट फूड से लेकर मिठाई तक सभी प्रकार के व्यंजन बहुत ही स्वादिष्ट मिलेंगे। सहारनपुर का समोसा, पेड़ा, घेवर, चाट, नमकीन, पकौड़ी, कड़ा हुआ दूध, कढ़ी चावल, पिज्जा और चीज कॉर्नर, रोल बेहद मशहूर है। बाहर से आने वाले हर व्यक्ति तथा सहारनपुर निवासी इन व्यंजनों को बड़े ही चाव से खाते हैं।

इसी के साथ-साथ सहारनपुर में भरवा चिकन, पसंदीदा मटन, कोफ्ता, अरहर की दाल, कबाब, भिंडी का सालन, आलू रसेदार, इलाहाबाद की तहरी आदि भी काफी स्वादिष्ट मिलती हैं। यदि आप सहारनपुर घूमने आए तो एक बार इन व्यंजनों को जरूर ट्राई करें।

🌸🌸🌸

दोस्तों यह थी सहारनपुर से जुड़ी सारी जानकारी। आप इस आर्टिकल की मदद से सहारनपुर में बहुत ही आसानी से घूम सकते हैं। हमने इस आर्टिकल की मदद से आपको सहारनपुर से जुड़ी सभी बातों को बताया है। यदि आपको कुछ समझ नहीं आया या आपका कोई सवाल है, तो आप कमेंट सेक्शन के जरिए हमसे पूछ सकते हैं।


जरूरी जानकारी !!

👉सहारनपुर की सबसे मशहूर चीज क्या है?

सहारनपुर में इस्लामिक शिक्षा का केन्द्र देवबन्द दारुल उलूम है, यह मदरसा काफी बड़ा है। इस मदरसे मे इस्लामिक शिक्षा के साथ – साथ इंगिनिरिंग, मेडिकल आदि की शिक्षा भी प्रदान की जाती है।

👉सहारनपुर का क्या प्रसिद्ध है?

सहारनपुर में लकड़ी पर खूबसूरत डिजाइन बनाए जाते हैं, इसलिए सहारनपुर अपने लकड़ी के नक्काशीदार लकड़ी के बिजनेस के लिए दुनिया भर मे फेमस है।

👉सहारनपुर में कौन सी भाषा बोली जाती है?

सहारनपुर उत्तर प्रदेश का ही एक जिला है। इसलिए यहाँ की आधिकारिक भाषा भी हिंदी ही है। हिंदी के अलावा सहारनपुर में उर्दू, पंजाबी और सहारनपुर की स्थानीय बोली भी बोली जाती है।

👉सहारनपुर में घूमने के लिए कितने दिन काफी हैं ?

सहारनपुर शहर ज्यादा बड़ा नहीं है। सहारनपुर तथा सहारनपुर के आस – पास की जगह पर घूमने के लिए 2 – 3 दिनों का समय ही काफी है।

👉सहारनपुर में घूमने का खर्च ?

सहारनपुर में उत्तर प्रदेश का एक जिला होने के साथ – साथ एक फेमस शहर भी है। सहारनपुर ज्यादा महंगा शहर नहीं है, इसलिए यहाँ पर घूमने के लिए 10,000 – 13,000 रुपये ही काफी हैं।


Leave a Comment