Kon se hain, Uttar Pradesh Ke 10 Sabse Khubsurat Shahr

3/5 - (2 votes)
WhatsApp Channel Join Now

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश अपनी कला और संस्कृति के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। उत्तर प्रदेश में खूबसूरत इमारतें तथा दिलचस्प पर्यटन स्थल स्थित है।

इसी के साथ-साथ आप यहाँ पर दार्शनिक स्थल, ऐतिहासिक स्थल तथा धार्मिक स्थल भी देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य में ही भारत के सबसे पुराने शास्त्रीय नृत्यों में से एक, ‘कथक’ का निर्माण हुआ था।

दुनिया के सात अजूबों में से एक अजूबा ताजमहल भी उत्तर प्रदेश में ही स्थित है, जिसके कारण पर्यटक उत्तर प्रदेश में भारी संख्या में घूमने आते हैं, चलिए विस्तार से जानते हैं – Uttar Pradesh Ke 10 Sabse Khubsurat Shahr के बारे मे !!

यदि आप उत्तर प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हमने इस आर्टिकल में उत्तर प्रदेश के दार्शनिक स्थलों के बारे में बताया है। इसी के साथ हमने इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश से जुड़ी और भी जानकारी शामिल की है। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े !

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Uttar Pradesh Ke 10 Sabse Khubsurat Shahr-

❣ आगरा – Agra
❣ लखनऊ – Lucknow
❣ वाराणसी – Varanasi
❣ इलाहाबाद – Allahabad
❣ कानपुर – Kanpur
❣ मथुरा – Mathura
❣ फतेहपुर सीकरी – Fatehpur Sikri
❣ अयोध्या – Ayodhya
❣ झाँसी – Jhansi
❣ अलीगढ़ – Aligarh

1. आगरा – Agra

Image Source – Google | Image By – Tripadvisor

आगरा उत्तर प्रदेश राज्य का एक खूबसूरत शहर है, जो अपनी ऐतिहासिक स्थलों की वजह से काफी प्रसिद्ध है। दुनिया के सात अजूबा में से एक अजूबा ‘ताजमहल’ आगरा में ही स्थित है, जो आगरा को बहुत फेमस करता है।

आगरा में आप ताजमहल के साथ-साथ आगरा का किला, फतेहपुर सिकरी, मेहताब बाग, जामा मस्जिद, अंगूरी बाग, बुलंद दरवाजा, एत्माद-उद-दौला का मकबरा, सूर सरोवर पंछी अभ्यारण्य, चीनी का रौज़ा आदि ऐतिहासिक स्थल भी देख सकते हैं।

2. लखनऊ – Lucknow

Image Source – Google | Image By – Veenaworld

लखनऊ भारत के राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है। लखनऊ के रहन-सहन तथा संस्कृति को देखते हुए लखनऊ को नवाबों का शहर भी कहा जाता है। लखनऊ में मेहमानों की खातिदारी बहुत अच्छे से की जाती है,

तथा यहाँ पर तहजीब वाले लोग रहते हैं इसी के साथ-साथ लखनऊ दशहरी आम, चिकन करी तथा लखनवी कढ़ाई के लिए प्रसिद्ध है। लखनऊ का खाना संस्कृति तथा प्रसिद्ध इमारतों को देखने हर साल यहाँ पर बहुत से लोग आते हैं।

लखनऊ में आप बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, ब्रिटिश रेजीडेंसी, रूमी दरवाज़ा, छतर मंजिल, दिलकुशा कोठी, हुसैनाबाद घंटाघर, आम्रपाली वॉटर पार्क, फोर सीजन्स फन सिटी वॉटर पार्क तथा अमीनाबाद बाज़ार आदि चीजें देख सकते हैं।

3. वाराणसी – Varanasi

Image Source – Google | Image By – Viator

भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित वाराणसी एक सबसे प्रसिद्ध जिला है। वाराणसी में हिंदू धर्म के तीर्थ स्थल बहुत ज्यादा देखने को मिलते हैं। हिंदू धर्म में वाराणसी की बहुत ज्यादा मान्यता है। यहाँ पर आपको मंदिरों की संख्या बहुत ज्यादा देखने को मिलेंगी।

यहाँ पर देश तथा विदेश से बहुत सारे पर्यटक घूमने आते हैं। यहाँ के मंदिरों की लोकप्रियता पर्यटकों को बहुत पसंद आती है। वाराणसी के कुछ प्रसिद्ध दार्शनिक स्थल हैं – जैसे वाराणसी का तुलसी मानस मंदिर, वाराणसी का भारत माता मंदिर,

वाराणसी का दुर्गा माता मंदिर, संकट मोचन मंदिर, काशी मंदिर, बनारस की मणिकर्णिका घाट, वाराणसी की चंद्रप्रभा वाइल्डलाइफ, वाराणसी की भारत कला भवन, वाराणसी का अस्सी घाट, बनारस की सिल्क एंपोरियल, वाराणसी का रामनगर किला आदि।

4. इलाहाबाद – Allahabad

Image Source – Google | Image By – Tripadvisor

प्रयागराज (इलाहाबाद) उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख नगर होने के साथ-साथ सबसे बड़ा शहर भी है। प्रयागराज हिंदुओं का प्रमुख तीर्थ स्थल भी है। प्रयागराज हिंदुओं की पवित्र नदी गंगा तथा यमुना के संगम पर स्थित है।

यहाँ पर आपको तीर्थ स्थल ज्यादा देखने को मिलेंगे, तीर्थ स्थल के साथ-साथ आपको यहाँ पर कुछ किले भी देखने को मिल जाएंगे। प्रयागराज के प्रसिद्ध दार्शनिक स्थल हैं, जैसे –

अकबर फोर्ट, खुसरो बाग़ प्रयागराज, आनंद भवन, ऑल सेंट्स कैथेड्रल, चंद्रशेखर आज़ाद पार्क, जवाहर प्लेनेटेरियम, अलोपी शंकरी देवी शक्ति पीठ मंदिर, त्रिवेणी संगम, भारद्वाज पार्क, श्री मनकामेश्वर मंदिर आदि।

5. कानपुर – Kanpur

Image Source – Google | Image By – Holidify

कानपुर उत्तर प्रदेश का एक जिला है। यह औद्योगिक महानगर भी है, तथा कानपुर गंगा के किनारे बसा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से यह 80 किलोमीटर दूर है। कानपुर ऐतिहासिक और पौराणिक मान्यताओं के लिए जाना जाता है।

कानपुर में हलचल मौज-मस्ती लेने के लिए बहुत सारे पर्यटक स्थल हैं। कानपुर में आप एलेन फॉरेस्ट जू, मोती झील, जापानी गार्डन, कमला रिट्रीट, ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क, इस्कॉन कानपुर टेंपल, कानपुर मेमोरियल चर्च, आदि चीजें देख सकते हैं।

6. मथुरा – Mathura

Image Source – Google | Image By – Punjabkesari

उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित मथुरा, दिल्ली से 150 किलोमीटर दूर स्थित है। मथुरा को श्री कृष्ण की जन्मभूमि भी कहा जाता है। यह प्राचीन शहर यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है। मथुरा में हिंदू धर्म के लोगों के बहुत से ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थल मौजूद है।

भारत में मथुरा तीर्थ यात्रियों के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। मथुरा के प्रसिद्ध मंदिर हैं- जैसे- कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, राधा कुंड आदि। इसी के साथ आप मथुरा में मथुरा किला, प्रथम म्यूजियम माथे जैसी और चीज़ें भी देख सकते हैं।

7. फतेहपुर सीकरी – Fatehpur Sikri

Image Source – Google | Image By – Wedesigntrips

फतेहपुर सीकरी आगरा जिले का एक ऐतिहासिक शहर है। इस शहर को अकबर बादशाह ने बसाया था। फतेहपुर सीकरी में एक बहुत बड़ा बुलंद दरवाजा है, जिसको देखने हजारों की संख्या मे लोग आते हैं। 54 मीटर ऊँचा यह दरवाजा विश्व का सबसे ऊंचा दरवाजा है।

इस दरवाजे मे लाल बलुआ पत्थर तथा सफेद संगमरमर से सजावट की गई है। इस दरवाजे के स्तंभ पर कुरान की आयतें लिखी हुई है। लगभग 400 सालों से लगा हुआ यह दरवाज आज भी वैसा ही खड़ा हुआ है।

8. अयोध्या – Ayodhya

Image Source – Google | Image By – Shutterstock

सरयू नदी के तट पर बसा अयोध्या फैजाबाद जिले में है। अयोध्या को श्री राम की नगरी के रूप में जाना जाता है। अयोध्या में बहुत से तीर्थ स्थल स्थित है। श्री नाम की जन्म भूमि के रूप में अयोध्या को देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी जाना जाता है।

अयोध्या में आप धार्मिक स्थल के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थल भी देख सकते हैं। अयोध्या के कुछ दार्शनिक स्थल है, जैसे- हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नागेश्वर मंदिर, गुलाबबाड़ी, दशरथ भवन, मणि पर्वत, सीता की रसोई, श्रीराम जन्मस्थान आदि।

9. झाँसी – Jhansi

Image Source – Google | Image By – Incredibleindia

झाँसी उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित एक जिला है। पूरे भारत में झाँसी शहर को ‘झाँसी की रानी’ की वीरता के कारण जाना जाता है। झाँसी शहर से तीन प्रमुख राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 27, राष्ट्रीय राजमार्ग 39 और राष्ट्रीय राजमार्ग 44 भी गुजरते हैं।

झाँसी में आप झाँसी का किला, रानी लक्ष्मी बाई महल, पंचतंत्र पार्क, राजकीय संग्रहालय, रानी लक्ष्मीबाई पार्क, बरूआसागर झरना, हर्बल गार्डन, सेंट जूड्स श्राइन, अटल एकता पार्क आदि चीजें देख सकते हैं।

10. अलीगढ़ – Aligarh

Image Source – Google | Image By – Amuict

अलीगढ़ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक फेमस शहर है। यह अलीगढ़ जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है अलीगढ़, Aligarh Muslim University (AMU) की वजह से पूरी दुनिया मे फेमस है। AMU से देश के कई बड़े-बड़े राजनेताओ तथा कई बड़ी हस्थियों ने शिक्षा प्राप्त की है।

अलीगढ़ पूरी दुनिया मे इंजीनियरिंग और मेडिकल दोनों ही शिक्षा के लिए पूरी दुनिया मे अपना नाम बनाए हुए है। इसी के साथ-साथ आप अलीगढ़ में धार्मिक स्थल तथा ऐतिहासिक स्थल भी देख सकते हैं

“बताते चलें, यदि आप उत्तर प्रदेश से सटे दिल्ली शहर मे भी घूमने के लिए बहुत सारे पर्यटक स्थल हैं। दिल्ली शहर भारत की राजधानी होने के कारण एक बहुत व्यस्त शहर है। यहाँ पर आप को अच्छे-अच्छे मॉल भी मिलेंगे, जहाँ से आप अपने मन पसंद की शॉपिंग भी कर सकते हैं, चलिए विस्तार से जानते हैं – दिल्ली शहर के बारे मे

उत्तर प्रदेश कैसे पहुँचे

हवाई मार्ग द्वारा – उत्तर प्रदेश के दो प्रसिद्ध तथा नजदीकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे- लखनऊ का चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा और वाराणसी का लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डे देश तथा विदेश से अच्छी तरह जुड़े हुए हैं।

रेल मार्ग द्वारा – उत्तर प्रदेश के हर जिले में आपको रेलवे स्टेशन देखने को मिलेंगे, उत्तर प्रदेश राज्य में लगभग 430 रेलवे स्टेशन है। उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध रेलवे स्टेशन लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, कानपुर, झांसी, आगरा और मथुरा, वाराणसी आदि हैं।

बस मार्ग द्वारा – उत्तर प्रदेश के सभी जिले बस मार्ग के द्वारा अच्छी तरह जुड़े हुए हैं। आप अपने नजदीकी राज्य से उत्तर प्रदेश के लिए डायरेक्ट बस भी ले सकते हैं। उत्तर प्रदेश के कुछ प्रमुख एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा एक्सप्रेसवे, NH-19, NH 34, NH-30 और NH-21 हैं।

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश का फेमस खाना-

Image Source – Google | Image By – Kandns

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य होने के नाते यह अपने पर्यटकों को बेहद स्वादिष्ट व्यंजन पेश करता है। उत्तर प्रदेश के व्यंजनों में आपको दिल्ली, हरियाणा तथा उत्तराखंड के व्यंजनों का तड़का देखने को मिलेगा।

उत्तर प्रदेश घूमने वाले सभी पर्यटकों को यहाँ के स्ट्रीट फूड तथा मसालेदार व्यंजन काफी पसंद आते हैं। उत्तर प्रदेश के कुछ फेमस व्यंजन है, जैसे- बाटी चोखा, बेधाई, पेड़ा, पेठा, तेहरी, बैगन की लोंगे,

गलौटी कबाब, भिंडी का सालन, मालपुआ, दम आलू, चाट, आलू पूरी, बेड़मी, रेवड़ी, कबाब परांठा, कोफ्ता, बिरयानी, गुजिया, फरा, कुल्फी आदि हैं। आप उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर में इन व्यंजनों को ट्राई कर सकते हैं।

🌸🌸🌸


यूपी का सबसे बेस्ट शहर कौन सा है?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शाहर को यूपी का सबसे बेस्ट शहर इसलिए माना जाता है, क्युकी लखनऊ एक मॉर्डन सिटी होने के साथ – साथ, बहुत ही शांत माहोल का शहर है।

उत्तर प्रदेश का सुंदर शहर कौन सा है?

दुनिया के सात अजूबों मे शामिल ताजमहल आगरा शहर मे है, ताजमहल देखने मे बहुत खूबसूरत है, इसे बादशाह शाहजहाँ ने बनवाया था। इस ताजमहल के कारण ही आगरा पूरी दुनिया मे फेमस है।

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शहर कौन सा है?

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शहर वाराणसी है। हर साल लाखों की संख्या मे देश – विदेश श्रद्धालु यहाँ पर घूमने के लिए आते हैं।

यूपी में सबसे पुराना शहर कौन सा है?

वाराणसी जो की हिन्दू धर्म का एक फेमस शहर है, इसे उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना शहर माना जाता है।


आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! उत्तर प्रदेश से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment