5+ Aligarh Me Ghumne Ki Jagah | तालों के अलावा, अलीगढ़ की फेमस जगह

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

अलीगढ़ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक फेमस शहर है। यह अलीगढ़ जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है, और कानपुर से उत्तर पश्चिम में 307 किलोमीटर और राजधानी नई दिल्ली से लगभग 130 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित है, चलिए विस्तार से जानते हैं – Aligarh Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

अलीगढ़, Aligarh Muslim University (AMU) की वजह से पूरी दुनिया मे फेमस है। AMU से देश के कई बड़े-बड़े राजनेताओ तथा कई बड़ी हस्थियों ने शिक्षा प्राप्त की है।

अलीगढ़ पूरी दुनिया मे इंजीनियरिंग और मेडिकल दोनों ही शिक्षा के लिए पूरी दुनिया मे अपना नाम बनाए हुए है। इस आर्टिकल में हम अलीगढ़ की फेमस जगह के बारे में बताएंगे। आप इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पढ़े।

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।
अलीगढ़ घूमने का खर्चलगभग 15,000 से 20,000 रुपये
अलीगढ़ घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से मार्च के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Aligarh Me Ghumne Ki Jagah

❣ अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय – AMU
❣ शेखा झील – Shekha Lake
❣ अलीगढ़ किला – Aligarh Fort
❣ श्री खेरेश्वर मंदिर – Shri Khereshwar Temple
❣ मौलाना आजाद पुस्तकालय – Maulana Azad Library
❣ जामा मस्जिद – Jama Masjid
❣ तीर्थधाम मंगलायतन – Teerthdham Mangalayatan

1. अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय – Aligarh Muslim University

Image Source – Google | Image By – Linkedin

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना 1877 में सैय्यद अहमद ख़ान द्वारा की गई थी। यह विश्वविद्यालय 1,000 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। अलीगढ़ की यह यूनिवर्सिटी देश की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी की लिस्ट में शामिल है।

इस यूनिवर्सिटी की वास्तुकला बहुत खूबसूरत है, जिसके कारण पर्यटक भी यहाँ घूमने के लिए आ जाते हैं। यूनिवर्सिटी में पर्यटक सर सैयद हॉल, स्ट्रेची हॉल, विक्टोरिया गेट, जामा मस्जिद आदि जगहों पर घूम सकते हैं।

2. शेखा झील – Shekha Lake

Image Source – Google | Image By – Tripnomadic

यह अलीगढ़ से लगभग 20 किलोमीटर दूर है। प्राकृतिक जल निकाय जो बहुत सारी पक्षियों को आकर्षित करता है। इस जगह का एक आकर्षण यह है, कि साइबेरियन सारस यहाँ आते हैं। इसलिए यह प्राकृतिक प्रेमियों के लिए एक शानदार जगह है। यह झील शहर में पानी की आपूर्ति को पूरा करती हैं।

3. अलीगढ़ किला – Aligarh Fort

Image Source – Google | Image By – Aligarhbn

अलीगढ़ शहर में यह काफी अच्छा और भव्य ही किला है। जो अलीगढ़ के दार्शनिक स्थलों में से एक है। यदि आप ककले के अंदर घूमना चाहते हैं, तो आपको किले में तहखाना भी देखने को मिलेगा,

जो बाहर से दिखाई नहीं देता है। अलीगढ़ के इस किले को रामगढ़ का किला भी कहा जाता है। अलीगढ़ घूमने वाले सभी पर्यटक अलीगढ़ किला देखना जरूर आते हैं।

4. श्री खेरेश्वर मंदिर – Shri Khereshwar Temple

श्री खेरेश्वर मंदिर अलीगढ़ के पास स्थित पुराना शिव मंदिर है। कहा जाता है, कि इस मंदिर का निर्माण स्वामी हरिदास ने करवाया था, जो मुगल काल के समय तानसेन के गुरु थे। इस जगह पर आने वाले लोगों के लिए अपने आप में एक मजेदार है। सर्दियों में यह जगह विशेष रूप से अच्छी होती है।

5. मौलाना आजाद पुस्तकालय – Maulana Azad Library

Image Source – Google | Image By – Wasiksworld

यह बहुत पुराने समय का पुस्तकालय है। यह पुस्तकालय एशिया की दूसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी भी है। इस पर छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ता है। क्षेत्र बहुत विशाल है। यह पुस्तकालय लाखों पुस्तकों और पत्रिकाओं के साथ ज्ञान का खजाना है। विद्यार्थियों के साथी यहाँ पर पर्यटक भी घूमने के लिए आते हैं।

6. जामा मस्जिद – Jama Masjid

Image Source – Google | Image By – Thewire

यह प्रसिद्ध अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के केंद्र में एक खूबसूरत ऐतिहासिक मस्जिद है। छात्र अक्सर प्रार्थना करने के लिए इसमें जाते हैं। यह एक पर्यटक आकर्षण भी है, और धार्मिक और स्थापत्य की दृष्टि से इस का अपना महत्व है।

मस्जिद में महिलाओं के लिए नमाज पढ़ने के लिए भी अलग से जगह बनाई हुई है। मस्जिद एक विशाल क्षेत्र के साथ बनी हुई है। जिसमें एक साथ 5000 लोग नमाज पढ़ सकते हैं।

7. तीर्थधाम मंगलायतन – Teerthdham Mangalayatan

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

अलीगढ़ के बाहरी इलाके में अलीगढ़, आगरा राजमार्ग पर स्थित तीर्थधाम मंगलायतन परिसर को देश में अपनी तरह के सबसे बड़ी जैन धार्मिक केंद्रों में से एक माना जाता है।

तीर्थ धाम मंगलायतन दूसरे तीर्थंकर भगवान बाहुबली को समर्पित जैन तीर्थ परिसर मंदिरो का एक समूह है। सुंदर मूर्ति को देखने के लिए बहुत से गैर जैन परिवार भी आते हैं।

“बताते चलें की, अलीगढ़ से मात्र 90 किमी की दूरी पर भारत का फेमस शहर आगरा स्थित है। आगरा शहर से हमे मुगलों का इतिहास जानने को मिलता है, साथ ही आगरा बहुत खूबसूरत भी है। हम सब जानते हैं, की आगरा का ताजमहल दुनिया के साथ अजूबों मे शामिल है। ताजमहल के साथ – साथ आगरा मे और भी जगह हैं, घूमने के लिए, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – आगरा के बारे मे

अलीगढ़ कैसे जाएं-

हवाई मार्ग द्वारा – यदि आप अलीगढ़ हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि अलीगढ़ में स्थित कोई भी हवाई अड्डा नहीं है। अलीगढ़ का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट है।

अलीगढ़ से इस हवाई अड्डे की दूरी 148 किलोमीटर है। आप अलीगढ़ के लिए दिल्ली इंटरनेशनल हवाई अड्डे के जरिए पहुँच सकते हैं।

रेल मार्ग द्वारा – यदि आप अलीगढ़ रेल से जाना चाहते हैं, तो अलीगढ़ का मुख्य रेलवे स्टेशन अलीगढ़ जंक्शन है। अलीगढ़ में और भी छोटे-बड़े रेलवे स्टेशन है, आप अपने नजदीक की रेलवे स्टेशन से अलीगढ़ पहुँच सकते हैं। अलीगढ़ से अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन की दूरी 2.9 किलोमीटर है।

बस मार्ग द्वारा – अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का सबसे आबादी वाला शहर है। इसलिए यह उत्तर प्रदेश के सभी राज्यों से सरकारी तथा प्राइवेट बसों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। आसपास के शहरों से आपको अलीगढ़ तक के लिए डायरेक्ट बस मिल जाएगी।

Google Map-

अलीगढ़ में कहाँ ठहरे-

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

यदि आप अलीगढ़ घूमने आए हैं, तो आपका रात रुकने का प्लान भी होगा आप सोचोगे अलीगढ़ में हम रात को कहाँ रुके, तो हम आपके लिए अलीगढ़ में कुछ ऐसे होटल लेकर आए हैं, जो आपको सस्ते दामों पर सारी फैसेलिटीज के साथ मिलते हैं।

इन होटल में आपको रुकने में कोई परेशानी भी नहीं होगी। इन होटल में आपको सारी फैसेलिटीज भी मिलती है, तथा यह आपके बजट के हिसाब से होते हैं। महाजन होटल अलीगढ़, OYO 24103 अकबर पैलेस,

SPOT ON होटल आनंद भवन, राजधानी गेस्ट हाउस अलीगढ़, हाशमी गेस्ट हाउस, OYO होटल द लिते, SPOT ON होटल किंग पैलेस, होटल रेजीडेंसी सराय, OYO होटल शुभम पैलेस, OYO 80914G होटल हैप्पी होम, OYO गोल्डन इम्पीरियल, OYO होटल वेलकम आदि।

अलीगढ़ के प्रसिद्ध व्यंजन-

Image Source – Google | Image By – Estaasweets

अलीगढ़ के व्यंजन की बात करें तो दक्षिण भारतीय व्यंजन काफी स्वादिष्ट होते हैं। यहाँ के व्यंजन मुंह में पानी लाने वाले होते हैं। यहाँ के व्यंजनों में करी पत्ते, मसाले, सरसों, हींग, मिर्च, इमली और मेथी के बीज आदि मसाले का अधिक उपयोग किया जाता है।

जिसके कारण यहाँ के व्यंजन काफी स्वादिष्ट होते हैं। अलीगढ़ में आपको सभी प्रकार के व्यंजन देखने को मिलेंगे। अलीगढ़ के प्रसिद्ध व्यंजन – कचौरी आलू सब्जी, बिरयानी, मलाईपुरी, आदि हैं।

आप अलीगढ़ में कुछ प्रसिद्ध रेस्तरां को भी ट्राई कर सकते हैं, जैसे- ज़फरान रेस्तरां, पाम ट्री होटल और रेस्तरां, क्वालिटी स्नैक शॉप, श्री साई रेस्तरां और पीजी हाउस, क्वालिटीज स्नैक्स शॉपी आदि।

🌸🌸🌸


अलीगढ़ की सबसे मशहूर चीज क्या है?

अलीगढ़ जिसकी वजह से पूरी दुनिया मे फेमस है, वो जगह हैं – अलीगढ़ किला, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जामा मस्जिद ! इसके साथ ही अलीगढ़ के ताले पूरी दुनिया मे बहुत फेमस हैं, ये ताले विदेशों को निर्यात किए जाते हैं।

अलीगढ़ मे घूमने का सही समय क्या है?

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के बाकी जिलों की तरह थोड़ा गरम रहता है, इसलिए यहाँ पर घुमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से अप्रेल का होता है।


आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! अलीगढ़ से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment