8+ Almora Me Ghumne Ki Jagah | Full Travel Guide in Hind

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

अल्मोड़ा भारत के उत्तर उत्तराखंड राज्य में स्थित एक खूबसूरत नगर है। अल्मोड़ा पर्यटकों को आकर्षित करने वाला एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। अल्मोड़ा शहर अपनी संस्कृति, सुंदर वातावरण, वन्य जीव के लिए अधिक जाना जाता है।

अल्मोड़ा की प्रसिद्ध नदियां कोशी और सुयाल की वजह से अधिक प्रसिद्ध है यह हिल स्टेशन समुद्र तल से लगभग 1638 मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित है, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – Almora Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।
अल्मोड़ा घूमने का खर्चलगभग 20,000 से 25,000 रुपये
अल्मोड़ा घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअप्रेल से अक्टूबर के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Almora Me Ghumne Ki Jagah

❣ कटारमल सूर्य देव मंदिर – Katarmal Surya Dev Temple
❣ नंदा देवी मंदिर – Nanda Devi Mandir
❣ दूनागिरी मंदिर – Dunagiri Temple
❣ झूला देवी मंदिर – Jhula Devi Temple
❣ जीरो प्वाइंट – Binsar Zero Point
❣ डियर पार्क – Deer Park
❣ जालना – Jalna
❣ गोविंद बल्लभ पंत संग्रहालय – Govind Vallabh Pant Museum
❣ ब्राइट एंड कॉर्नर – Bright End Corner

1. कटारमल सूर्य देव मंदिर – Katarmal Surya Dev Temple

Image Source – Google | Image By – Rattibha

कटारमल सूर्य देव मंदिर जिसे बारह आदित्य मंदिर भी कहा जाता है। कटारमल अल्मोड़ा से लगभग 16 किलोमीटर दूर स्थित है। यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है। जिनका दर्शन करने के लिए लोग दूर दूर से आते है। कटारमल मंदिर को कुमाऊं में एकमात्र सूर्य मंदिर होने का गौरव प्राप्त है।

2. नंदा देवी मंदिर – Nanda Devi Mandir

इस मंदिर में माता दुर्गा का अवतार विराजमान हैं, और समुद्र तल से 7816 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर चंद्रवंशी की ईष्ट देवी मां नंदा देवी को समर्पित है। और कई हिन्दू तीर्थ यात्रा के धार्मिक रूप में इस मंदिर की यात्रा करते हैं। यह मंदिर शिव की बारी ढलान पर स्थित है, जिनको आपको दर्शन अवश्य करना चाहिए।

3. दूनागिरी मंदिर – Dunagiri Temple

Image Source – Google | Image By – Wikivoyage

दूनागिरी मंदिर एक हिन्दुओं का प्रसिद्ध मंदिर है। और यह द्रोणा पर्वत की चोटी पर स्थित है। इस मंदिर का नाम उत्तराखंड के सबसे प्राचीन सिद्धपीठ मंदिरों में गिना जाता है। क्योंकि वैष्णो देवी के बाद उत्तराखंड के कुमाऊं में दूसरा वैष्णो शक्तिपीठ है। और यह अल्मोड़ा से लगभग 15 किलोमीटर दूर है।

4. झूला देवी मंदिर – Jhula Devi Temple

इस मंदिर का निर्माण आठ वीं सदी में हुआ था। जो रानीखेत से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर परिसर में लगी घंटियों से पहचाना जाता है।

कहा जाता है कि इस मंदिर में मनोकामना पूरी होने के बाद भक्त तांबे की घंटी चढाते हैं। मंदिर के सामने एक विश्राम स्थल पर बनाया गया है। जहाँ पर ऊंचे देवदार के पेड़ हैं। उसके नीचे विश्राम कर सकते हैं।

5. जीरो प्वाइंट – Binsar Zero Point

Image Source – Google | Image By – Allseasonsz

जो अल्मोड़ा के खूबसूरत आकर्षण में से एक वन्यजीव अभ्यारण का परिषद बिंदु है। यहाँ जाने के लिए अभ्यारण परिषद में लगभग एक किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ती है।

जीरो प्वाइंट तक पहुँचने के लिए ट्रेकिंग एक शानदार गतिविधि है, जो कि यहाँ के खूबसूरत नजारों के साथ साथ प्राकृतिक सुंदरता को बयान करती है।

6. डियर पार्क – Deer Park

Image Source – Google | Image By – Tripnomadic

जो अल्मोड़ा से लगभग 4 किलोमीटर दूर प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों के लिए शानदार डेस्टिनेशन के रूप में प्रसिद्ध है। और डीयर पार्क का सबसे प्रमुख आकर्षण देवदार के हरे भरे वृक्ष और,

उनके बीच घूमते हुए तेंदुआ और काले भालू जैसे जानवर इसकी खूबसूरती को देखने लायक बना देते हैं। और यही देखने पर्यटक यहाँ घूमने के लिए आते हैं।

7. जालना – Jalna

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

जालना एक छोटा सा पहाड़ी शहर है, और यहाँ अल्मोड़ा से लगभग तीस किलोमीटर दूर एवं 1474 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जहाँ पूरे भारत में लाखों लोग दर्शन के लिए आते हैं, और यहाँ जगह घूमने के लिए बहुत ही लोकप्रिय है।

क्योंकि आधुनिक जीवन की भागदौड़ से बहुत दूर है, और यहाँ 480 से अधिक पक्षियों की जातियाँ एवं तितली संग्रह से भरे जंगल पाए जाते हैं।

8. गोविंद बल्लभ पंत संग्रहालय – Govind Vallabh Pant Museum

जिसे राज्य संग्रहालय के रूप में भी जाना जाता है। और यह अल्मोड़ा बस स्टैंड के सामने स्थित है। और इस संग्रहालय का नाम गोविंद बल्लभ पंत जी बी पंत के नाम पर रखा गया है।

यहाँ अलग अलग प्रकार की ऐतिहासिक चीजें भी शामिल हैं। जिन्हें आप देख सकते हैं। और आसपास के जगहों पर घूमने का मजा भी ले सकते हैं।

9. ब्राइट एंड कॉर्नर – Bright End Corner

Image Source – Google | Image By – Euttarakhandpackage

उज्ज्वल ब्राइट एंड कार्नर एक विशेष बिंदु है। जहाँ से हिमालय के अविश्वसनीय दृश्य देख सकते हैं। और सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय यह जगह काफी शानदार हो जाती है। क्योंकि प्रकृतिक स्वर्ग और शाम को बर्फीली चोटियों के साथ लुका छिपी खेलने का एक अद्भुत दृश्य पेश करता है।

हिमालय की चोटियों में त्रिशूल नंद कोर्ट नंदादेवी इत्यादि को प्रदर्शित करता है। और यदि आप अल्मोड़ा जा रहे हैं, तो इस जगह को जरूर विजिट करें।

“बताते चलें की, अल्मोड़ा से मात्र 65 किमी की दूरी पर भारत का मशहूर हिल स्टेशन नैनीताल है। यदि आप अल्मोड़ा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो नैनीताल भी जरूर घूमने जाएं। नैनीताल बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन है, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – नैनीताल के बारे मे

अल्मोड़ा कैसे जाएं

हवाई मार्ग द्वारा – अल्मोड़ा का खुद का कोई भी हवाई अड्डा नहीं है। अल्मोड़ा का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा कृषि विश्वविद्यालय हवाई अड्डा है, जो पंतनगर में स्थित है। जो अल्मोड़ा से लगभग 127 किलोमीटर दूर है।

रेल मार्ग द्वारा – अल्मोड़ा का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम रेलवे स्टेशन है। काठगोदाम से 90 किलोमीटर की दूरी पर ही अल्मोड़ा स्थित है। यह रेलवे स्टेशन सभी रेलवे स्टेशन से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। काठगोदाम पहुँचने के बाद आप अल्मोड़ा के लिए बस, ऑटो, टैक्सी आदि की सुविधा ले सकते हैं।

बस मार्ग द्वारा – यदि आप दिल्ली के आसपास या दिल्ली से अल्मोड़ा जा रहे हैं, तो आपको दिल्ली से अल्मोड़ा के लिए डायरेक्ट बस मिल जाएगी। इसी के साथ अल्मोड़ा के लिए उत्तराखंड के बड़े शहरों से भी आपको डायरेक्ट बस मिल जाएगी।

Google Map-

अल्मोड़ा में कहाँ ठहरे

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

अल्मोड़ा का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। तथा यहाँ पर बहुत से पर्यटक अपनी छुट्टी मनाने आते रहते हैं। इसी कारण आपको अल्मोड़ा में अच्छे होटल देखने को मिल जाएंगे। यहाँ पर सस्ते तथा महंगे दोनों प्रकार के होटल मिलते हैं।

हम आपके लिए कुछ होटल की लिस्ट लेकर आए हैं। इन होटल की मदद से आप रानीखेत में आसानी से रुक सकते हैं। ये होटल हैं- लिटिल बर्ड कुणाल होमस्टे, अल्मोडा, होटल हिमाद्री,

मंगलमूर्ति हिमालयन होमस्टे, श्री साई गेस्ट हाउस, मेहरा कॉटेज, आनंद होटल, होटल जय गुरु, मेघदूत होटल, राजराजराजेश्वरी होटल और बरखा बार, वेल्कमहेरिटेज कुमाऊं हेरिटेज, क्वांटम, पवन होटल, होटल शिखर आदि।

अल्मोड़ा का फेमस खाना-

Image Source – Google | Image By – Potsandpans

जब भी खाने की बात की जाती है, तो उत्तराखंड के व्यंजन सबसे पहले याद आता है। उत्तराखंड अपने खूबसूरती के साथ-साथ अपने व्यंजनों के लिए भी प्रसिद्ध है। उत्तराखंड के व्यंजन स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी होते हैं।

उत्तराखंड के प्रसिद्ध व्यंजन है, मंडवे की रोटी, झंगोरे की खीर, अरसा, चैसोणी, भांग की चटनी, बाड़ी, कंडाली का साग, फाणु का साग, गहत के परांठे आदि।

🌸🌸🌸


अल्मोड़ा में कौन सी नदी बहती है?

अल्मोड़ा शहर हिमालय की गोद मे बसा, खूबसूरत घाटी है। इसके पास से कौशिका जिसे कोसी नदी के नाम से भी जाना जाता है, और शाल्मली (सुयाल नदी) हो कर गुजरती हैं।

अल्मोड़ा में घूमने का सब से अच्छा समय कब है?

अल्मोड़ा में घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रेल से अक्टूबर तक माना जाता है, क्युकी इन दिनों अल्मोड़ा का मौसम सुहाना होता है।

अल्मोड़ा घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं?

अल्मोड़ा घूमने के लिए 2 दिनों का समय काफी है। 2 दिनों मे आप अल्मोड़ा की सभी जगह घुम सकते हैं।


आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! अल्मोड़ा से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment