5+ Bulandshahr Me Ghumne Ki Jagah | Full Travel Guide in Hindi

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

बुलंदशहर दिल्ली के नजदीक उत्तर प्रदेश राज्य का एक ऐतिहासिक शहर है। बुलंदशहर मेरठ डिविजन के अंदर आता है। बुलंदशहर गंगा और यमुना दो नदियों के बीच बसा, इसका इतिहास लगभग 1200 वर्ष पुराना है, तो चलिए बात करते हैं – Bulandshahr Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे!!

बुलंदशहर का प्राचीन नाम वरन था। बुलंदशहर के संस्थापक राजा हई बंद थे। बुलंदशहर के उत्तर में मेरठ दक्षिण में अलीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान राज्य पड़ता है। यहाँ की भूमि उर्वरक समतल है।

यदि आपको बुलंदशहर जाने की इच्छा है, और आपको बुलंदशहर से जुड़ी इनफार्मेशन चाहिए, तो हमारे इस आर्टिकल के जरिए आप बुलंदशहर से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।
बुलंदशहर घूमने का खर्चलगभग 8,000 से 10,000 रुपये
बुलंदशहर घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से मार्च के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Bulandshahr Me Ghumne Ki Jagah

❣ बेलोन देवी मंदिर – Belon Devi Mandir
❣ माल्का पार्क – Malka Park
❣ काला आम चौराहा – Kala Aam Chauraha
❣ बाबा मस्तराम घाट – Baba Mastram Ghat
❣ रॉयल फन वाटर पार्क – Royal Fun Water Park
❣ चिल्ड्रन पार्क गंगानगर – Children Park Ganganagar

1. बेलोन देवी मंदिर – Belon Devi Mandir

यह मंदिर बुलंदशहर के बेलोन गांव में स्थित है। यह मंदिर अलीगढ़ से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस क्षेत्र का नाम बेलोन इसलिए पड़ा, क्यों कि यहाँ पर प्राचीन काल के समय बेल के पेड़ ज्यादा हुआ करते थे।

यह मंजुश्री सर्वमंगला देवी को समर्पित है। जिससे सुख की देवी माना जाता है। माना जाता है कि मंदिर की यात्रा किसी के जीवन के सभी पहलुओं में खुशी लाती है।

2. माल्का पार्क – Malka Park

Image Source – Google | Image By –Newstrack

बुलंदशहर में स्थित मलका पार्क बुलंदशहर का एक बहुत ही खूबसूरत पार्क है। यह पार्क काला आम चौराहे के पास स्थित है। यह पार्क बच्चों को काफी पसंद आता है। क्योंकि इस पार्क में बच्चों के झूलने के लिए बहुत सारे झूले लगे हुए हैं,

तथा इस पार्क का क्षेत्रफल भी काफी बड़ा है। पहले यहाँ पर एक क्लॉक टावर हुआ करता था, जो देखने में भी काफी खूबसूरत लगता था।

3. काला आम चौराहा – Kala Aam Chauraha

Image Source – Google | Image By –Wikipedia

काला आम चौराहा बुलंदशहर का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल है। यह चौराहा अपने इतिहास के कारण प्रसिद्ध है। यहाँ पर ब्रिटिश शासको द्वारा क्रांतिकारियों को फांसी की सजा दी गई थी।

बुलंदशहर के इस चौराहे को पहले कत्ले आम के नाम से भी जाना जाता था। तथा अब यहाँ पर एक स्मारक बना दी गई है। पर यह बुलंदशहर आने वाले सभी पर्यटक इस जगह पर भी जरूर घूमने के लिए आते हैं।

4. बाबा मस्तराम घाट – Baba Mastram Ghat

Image Source – Google | Image By –Twitter

बाबा मस्तराम घाट भी बुलंदशहर का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह बुलंदशहर के अनूपशहर में स्थित है। यहाँ पर हनुमान की बहुत बड़ी मूर्ति प्रतिमा बनी हुई है। तथा इसे जेपी घाट के नाम से भी जाना जाता है।

यहाँ पर एक गार्डन पर बना हुआ है। जहाँ पर पर्यटक आराम करने के लिए भी आते हैं। यह आने वाले सभी पर्यटक इस घाट में वोटिंग का मजा भी ले सकते हैं। तथा यहाँ पर स्नान करके भी जाते हैं।

5. रॉयल फन वाटर पार्क – Royal Fun Water Park

Image Source – Google | Image By –Royalwaterpark

रॉयल फन वॉटर पार्क बुलंदशहर का सबसे बड़ा वाटर पार्क है। गर्मी के मौसम का भरपूर आनंद लेने के लिए यह एक बहुत अच्छा स्थान है।

यह पार्क बच्चों की पहली पसंद है। इस पार्क में रॉयल फन वर्ल्ड वॉटरपार्क, वेव पूल, केम्पटी फॉल्स, किड्स एंड फैमिली पूल, लेजी रिवर, जंप राइड, साइक्लोन, पेंडुलम, डीजे रेन डांस, फ्री फॉल, सोफा लैंडिंग जैसी वॉटर एक्टिविटीज उपलब्ध है।

बच्चे तथा बड़े यहाँ पर वाटर एक्टिविटीज का भरपूर आनंद लेते हैं। साथ ही आपके यहाँ पर वेजीटेरियन तथा नॉनवेजिटेरियन फूड भी देखने को मिलेंगे।

6. चिल्ड्रन पार्क गंगानगर – Children Park Ganganagar

Image Source – Google | Image By –Indiamart

बुलंदशहर में स्थित चिल्ड्रन पार्क बच्चों के मनोरंजन के लिए बनाया गया है। इस पार्क में बच्चों के मनोरंजन के सभी चीजें भी उपलब्ध है। यह पार्क बुलंदशहर का पहला चिल्ड्रन्स पार्क है।

बच्चों को आकर्षित करने के लिए पार्क का मुख्य द्वार भी खिलौने के आकार का बनाया गया है। यहाँ पर बच्चों के खाने पीने की चीजों के साथ-साथ सेल्फी प्वाइंट,

ओपन एअर थियेटर, ट्वॉय ट्रेन, फव्वारे, झूले भी उपलब्ध है। पार्क में एक टॉय ट्रेन भी मौजूद है। यह पार्क बच्चों के अलावा बड़ों को भी काफी पसंद आता है।

“बताते चलें की, बुलंदशहर से मात्र 65 किमी की दूरी पर उत्तर प्रदेश का एक खूबशूरत एवं आधुनिक शहर नोएडा है। नोएडा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एजुकेशन हब भी है। यहाँ पर बहुत अधिक मात्रा मे इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। कॉलेज के साथ-साथ यहाँ पर घूमने फिरने तथा शॉपिंग करने की अच्छी-अच्छी जगह हैं, चलिए विस्तार से जानते हैं – नोएडा के बारे मे

बुलंदशहर कैसे जाएं-

हवाई मार्ग द्वारा – बुलंदशहर का सबसे निकटतम हवाई अड्डा दिल्ली इंटरनेशनल हवाई अड्डा है। आप बुलंदशहर, चंडीगढ़, जयपुर, देहरादून आदि हवाई अड्डों के जरिए भी पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग द्वारा – बुलंदशहर में स्थित रेलवे स्टेशन न्यू बुलंदशहर जंक्शन है। यह रेलवे स्टेशन सभी रेलवे स्टेशन से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से बुलंदशहर के रेलवे स्टेशन तक बहुत ही आसानी से पहुँच सकते हैं।

बस मार्ग द्वारा – बुलंदशहर छोटे तथा बड़े राज्यों से बस के मार्गों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। बुलंदशहर शहर अपने आसपास के सभी शहरों तक के लिए प्राइवेट तथा सरकारी बस की सुविधा प्रोवाइड करता है।

Google Map-

बुलंदशहर में कहाँ ठहरे-

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

यदि आप बुलंदशहर घूमने आए हैं, तो आपका रात रुकने का प्लान भी होगा। आप सोचोगे बुलंदशहर में हम रात को कहाँ रुके, तो हम आपके लिए बुलंदशहर में कुछ ऐसे होटल लेकर आए हैं,

जो आपको सस्ते दामों पर सारी फैसेलिटीज के साथ मिलते हैं। इन होटल में आपको रुकने में कोई परेशानी भी नहीं होगी। इन होटल में आपको सारी फैसेलिटीज भी मिलती है, तथा यह आपके बजट के हिसाब से होते हैं।

ये होटल हैं- सुपर OYO BLUE STAR RR, OYO न्यू मयूर होटल, सुपर OYO फ्लाग्शिप होटल मयूर, OYO 819687 मिलान गार्डन होटल AND रेस्टोरेंट, OYO 820007 SHIV गेस्ट हाउस, OYO रिलैक्स इन्न रेसिडेंसी, द वेव होटल, OYO फ्लाग्शिप द मजेस्टिक होटल, OYO होटल किंग प्लाज़ा, OYO फ्लाग्शिप हरद्वारी होटल आदि।

बुलंदशहर का फेमस खाना-

Image Source – Google | Image By –Aartimadan

बुलंदशहर घूमने वाले पर्यटकों को यहाँ के मुगल व्यंजन काफी पसंद आते हैं। बुलंदशहर की बिरयानी सभी मुगल व्यंजनों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चीज है। इसी के साथ आपको बुलंदशहर में दम बिरयानी के अलावा कबाब,

कोरमा, विस्तृत मटन रेसिपी, मुगलई व्यंजन देखने को मिलेंगे। बुलंदशहर के मुसलमान लोग ईद उल फितर के समय पर सेंवई और मीठे व्यंजन जैसे- शीर खुरमा, और सूखे मेवों के साथ मीठा दूध खूब खाते हैं।

🌸🌸🌸


बुलंदशहर की मशहूर चीज क्या है?

भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया मे बुलंदशहर में बनने वाली खुर्जा पॉटरी उद्योग की क्रॉकरियां जैसे – कप, प्लेट, केतली आदि बहुत फेमस हैं। ये क्रॉकरियां चीनी मिट्टी से बनाई जाती हैं।

बुलंदशहर मे घूमने के लिए कितना समय काफी है?

बुलंदशहर को छोटी काशी कहा जाता है, यहाँ पर घूमने के लिए 1-2 का समय काफी है।


आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! बुलंदशहर से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment