Hastinapur Me Ghumne Ki Jagah | Full Travel Guide in Hindi

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

हस्तिनापुर, उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थित एक शहर है। हस्तिनापुर महाभारत काल से ही प्रसिद्ध है। इसलिए आपको यहाँ पर ऐतिहासिक स्थल के साथ-साथ धार्मिक स्थल पर देखने को मिल जाएंगे। हस्तिनापुर ऐतिहासिक स्थलों से ही नहीं अपने धार्मिक स्थलों से भी काफी प्रसिद्ध है, तो चलिए बात करते हैं – Hastinapur Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

यहाँ पर आपको जैन धर्म के अनुयाई भी देखने को मिलेंगे। इसी के साथ आपको हस्तिनापुर में और भी बहुत कुछ चीजें देखने को मिलेंगे, यदि आपको इतिहास में दिलचस्पी है, या फिर इतिहास को दोबारा से जानना चाहते हैं, तो आप हस्तिनापुर घूमने जा सकते हैं।

यदि आप हस्तिनापुर जाने का सोच रहे है और आपको पता नहीं है कि हस्तिनापुर कैसा जाना है, तो हमारे इस आर्टिकल के साथ अंत तक जुड़े रहे। हम इस आर्टिकल में आपको हस्तिनापुर कैसे जाना है? कहाँ-कहाँ जाना है? तथा हस्तिनापुर में आप कहाँ रह सकते हैं, इन सभी बातों को डिटेल में बताएंगे।

हस्तिनापुर घूमने का खर्चलगभग 8,000 से 12,000 रुपये
हस्तिनापुर घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से अप्रेल के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Hastinapur Me Ghumne Ki Jagah

1. वन्य जीव अभ्यारण – Hastinapur Wildlife Sanctuary

Image Source – Google | Image By – Timesofindia

वन्य जीव प्रेमियों के लिए हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारण परफेक्ट प्लेस है। यह स्थान मेरठ से थोड़ी आगे स्थित है। इस अभ्यारण में आपको कई प्रकार के जीव जंतु जैसे बाघ, हाथी, हिरण आदि देखने को मिल जाएंगे।

इसी के साथ-साथ आप यहाँ पर ब्राउन पार्टीज, ब्लैक पार्ट्रिज, क्वाइल, पीकॉक, पीजन, फॉल्कन एंड हॉक्स, स्पॉटेड बिल, क्रेन्स, ईगल्स, उल्लू, व्हाइट वल्चर, कोयल और नाइटिंगेल्स किंगफिशर, म्याना, रेड-वेंटेड बुलबुल, स्पैरो, बया आदि पक्षियों की भी बहुत सारे प्रजातियों को देख सकते हैं।

पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए यहाँ पर विभिन्न प्रकार के फूल भी खिले हुए हैं। यह जगह बच्चो तथा बड़ों को सभी को बहुत पसंद आती है।

2. दिगंबर जैन मंदिर – Digamber Jain Mandir

Image Source – Google | Image By – Justdial

हस्तिनापुर में आपको घूमने के लिए बहुत सारे जैन मंदिर मिल जाएंगे। जिनमें से दिगंबर जैन मंदिर, श्री पार्श्वनाथ जैन और श्वेतांबर मंदिर सबसे प्रसिद्ध मंदिर है।

यदि आप जैन धर्म में विश्वास रखते हैं तो आपको हस्तिनापुर में सभी जैन मंदिर में जरूर घूमना चाहिए। यदि आप हस्तिनापुर घूमने के लिहाज से जा रहे हैं,

तो आप इन मंदिरों में घूम कर भी आ सकते हैं। उनकी वास्तुकला पूरे हस्तिनापुर में काफी प्रसिद्ध है। इन मंदिरों की नक्काशी देखने लायक है। आप यहाँ पर अपना थोड़ा सा टाइम निकाल कर भी घूमने आ सकते हैं।

3. कर्ण मंदिर – Karna Temple

कर्ण मंदिर महाभारत काल से ही हस्तिनापुर में प्रसिद्ध है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर हिंदू धर्म के लोगों में बहुत महत्व रखता है। मंदिर की संरचना तथा वास्तुकला भी पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। कहा जाता है,

कि महारानी कुंती के जेष्ठ पुत्र कर्ण के द्वारा मंदिर का निर्माण कराया गया था। जिससे ही उनके नाम पर इस मंदिर का नाम पड़ा। हस्तिनापुर आने वाले सभी पर्यटक यहाँ का दौरा जरूर करते हैं।

4. कैलाश पर्वत – Kailash Parvat

हस्तिनापुर में स्थित कैलाश पर्वत एक खूबसूरत इमारत है। हिमालय में स्थित कैलाश पर्वत से प्रेरित होकर हस्तिनापुर में यह मंदिर बनवाया गया। जो जैन धर्म से संबंधित है। यह इमारत 150 मीटर ऊंची है।

इसमें भगवान ऋषभदेव का 11.25 फीट ऊंचा मंदिर है। इस इमारत में आप एक बहुत बड़ा परिसर देख सकते हैं, जिसमें कई सारे जैन मंदिर भोजनालय यात्री निवासी स्थान है।

5. अष्टापद – Ashtapad

Image Source – Google | Image By – Justdial

मोक्ष की प्राप्ति वाला स्थान अष्टापद हस्तिनापुर में स्थित है। हिंदू धर्म के लोग इस जगह को बहुत पवित्र मानते हैं। उनके अनुसार भगवान ऋषभदेव को अष्टापद के पहाड़ों में ही मोक्ष मिला था। इसी कारण यह जगह एक पर्यटन स्थल बन चुकी है।

हिमालय के ऊंचे पर्वत में स्थित अष्टापद बद्रीनाथ से 160 मील दूर है। अष्टापद देखने में बाहर से बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है। आप जब भी हस्तिनापुर घूमने आए तो अष्टापद जरूर देखें।

“बताते चलें की, हस्तिनापुर के बहुत नजदीक उत्तर प्रदेश का फेमस शहर मेरठ स्थित है। मेरठ मे आप को घूमने फिरने के साथ-साथ, शॉपिंग के लिए मॉल और खाने-पीने के लिए अच्छे-अच्छे रेस्टरोंरेंट भी बड़ी आसानी से मिल जाएंगे, यदि आप हस्तिनापुर घूमने के लिए आ रहे है, तो साथ ही साथ मेरठ शहर भी घूम सकते हैं, तो चलिए विस्तार से जानते है – मेरठ शहर के बारे मे

हस्तिनापुर कैसे पहुँचे

फ्लाइट के द्वारा – यदि आप हस्तिनापुर फ्लाइट से आना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि हस्तिनापुर में स्थित कोई भी हवाई अड्डा नहीं है। हस्तिनापुर के सबसे पास राजधानी दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा हस्तिनापुर से 145 किलोमीटर दूर है।

आप दिल्ली के इस हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद हस्तिनापुर के लिए टैक्सी, बस, ऑटो तथा कैब बुक करके आसानी से हस्तिनापुर में किसी भी स्थान पर जा सकते हैं।

रेल द्वारा – हस्तिनापुर में अपना कोई रेलवे स्टेशन भी नहीं है। हस्तिनापुर का सबसे करीब रेलवे स्टेशन मेरठ में स्थित मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन है। मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन दिल्ली, बिलासपुर, चंडीगढ़, मुंबई, देहरादून, जयपुर और अहमदाबाद के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के सभी छोटे तथा बड़े रेलवे स्टेशनों से जुड़ा हुआ है।

बस द्वारा – यदि आप हस्तिनापुर बस द्वारा जाना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित हस्तिनापुर कई स्टेट या नेशनल हाईवे से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। हस्तिनापुर दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़, झांसी, वाराणसी, मथुरा और आसपास के राज्य तथा शहरों से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। तो आप अपने करीबी शहर या राज्य से हस्तिनापुर बस से बहुत ही आसानी से पहुँच सकते हैं।

Google Map-

हस्तिनापुर में कहाँ ठहरे

यदि आपने दिल्ली के आसपास घूमने का प्लान बनाया है, तो हस्तिनापुर आपके लिए परफेक्ट जगह है। हस्तिनापुर में आपको इमारतें तथा पर्यटन स्थल देखने के लिए बहुत सारे मिल जाएंगे, जिसे आप एक दिन में विजिट नहीं कर सकते,

हस्तिनापुर पूरा घूमने के लिए आपको हस्तिनापुर में स्टे जरूर करना पड़ेगा। आप हस्तिनापुर में अच्छा और सस्ता होटल ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको बता दे कि हस्तिनापुर ज्यादा एक्सपेंसिव नहीं है।

आपको यहाँ पर आपके बजट के हिसाब से होटल मिल जाएंगे, कुछ हस्तिनापुर के अच्छे और सस्ते होटल हैं जैसे, OYO एसजीआर होटल, द होनिरव होटल, OYO होटल कोटिक स्टे, आशीर्वाद होटल एंड रेस्टोरेंट्स हस्तिनापुर,

सूर्या गेस्ट हाउस, होटल मुकुट महल, OYO होटल माया लुक्से, SPOT ON 76241 गंगा व्यू गेस्ट हाउस, OYO होटल गंगा सफारी, ग्रीनलैंड एग्रो टूरिज्म हस्तिनापुर, OYO RP बैंक्वेट हॉल और गेस्ट हाउस आदि।

हस्तिनापुर का फेमस खाना

Image Source – Google | Image By – Sumpsimus

दिल्ली एनसीआर में स्थित हस्तिनापुर व्यंजनों के मामले में दिल्ली की नकल करते हैं। हस्तिनापुर में आपको दिल्ली के स्ट्रीट फूड जैसा स्वाद देखने को मिलेगा। हस्तिनापुर में स्थित स्ट्रीट फूड बहुत स्वादिष्ट होते हैं।

सभी घूमने वाला पर्यटक यहाँ के स्ट्रीट फूड को जरूर ट्राई करते हैं। हस्तिनापुर में आपको छोले भटूरे, बटर चिकन, नान, मोमोज, कबाब ,जलेबी, चाट, निहारी, रबड़ी, फालूदा, पराठें आदि व्यंजन देखने को मिलेंगे।

🌸🌸🌸

यह थी, हस्तिनापुर से जुड़ी सारी जानकारी। इस आर्टिकल में हमने आपको हस्तिनापुर से जुड़े सभी सवालों से जवाब दिए हैं। यदि आपका कोई हस्तिनापुर से जुड़ा सवाल है तो आप कमेंट सेक्शन के जरिए हमसे पूछ सकते हैं।


जरूरी जानकारी !!


👉हस्तिनापुर में क्या प्रसिद्ध है?

हस्तिनापुर जैन धर्म मे विश्वास रखने वालों के लिए एक पवित्र स्थल है। यहाँ पर बहुत सारे जैन मंदिर जैसे – जम्बुद्वीप जैन मंदिर, श्वेतांबर जैन मंदिर, प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर, अस्तपद जैन मंदिर एवं श्री कैलाश पर्वत जैन मंदिर आदि स्थित हैं।

👉हस्तिनापुर मे घूमने का खर्च कितना होगा?

हस्तिनापुर, उत्तर प्रदेश के फेमस शहर मेरठ के पास स्थित है। हस्तिनापुर ज्यादा बड़ा या महंगा नहीं है, इसलिए यहाँ पर घूमने का खर्च मात्र 5,000-7,000 रुपये तक आ सकता है।


Leave a Comment