Kya Khaas Baat hai, Himachal Me Ghumne Ki Jagah Me | A Full Travel Guide

Rate this post
WhatsApp Channel Join Now

हिमाचल प्रदेश एक ऐसा स्टेट जो कि अपनी नेचुरल ब्यूटी और वाइब्रेंट कल्चरल की वजह से हर साल लाखों टूरिस्ट को यह अट्रैक्ट करता है। हिमाचल प्रदेश लोअर हिमालयन रेंज में स्थित है, और यहाँ की स्नो कप, माउंटेंस, रिवर्स, वॉटरफॉल्स, टेंपल्स, मॉनेस्ट्रीज और एडवेंचर एक्टिविटीज सभी एक टूरिस्ट के लिए एक परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन है, तो चलिए विस्तार से बात करते हैं – Himachal Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

दोस्तों यदि आपने हिमाचल जाने का प्लान बनाया है, तो हमारे इस आर्टिकल की मदद से बहुत ही आसानी के साथ घूम सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिए आपको हिमाचल से जुड़ी सारी जानकारी पता चल जाएगी।

हिमाचल आपको कैसे जाना है? हिमाचल में कहाँ जाना है? हिमाचल में घूमने की जगह कौन-कौन सी है? तथा हिमाचल में आपको सस्ते तथा अच्छे होटल कहाँ मिलेंगे? यदि आपको इन सभी की जानकारी प्राप्त करनी है, तो हमारे इस आर्टिकल के साथ अंत तक जुड़े रहे।

हिमाचल घूमने का खर्चलगभग 50,000 से 80,000 रुपये
हिमाचल घूमने के लिए सबसे अच्छा समयमई से अक्टूबर के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Himachal Me Ghumne Ki Jagah

1. चैल – Chail

Image Source – Google | Image By – Google

चैल हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित एक फेमस हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन सोलन जिले में स्थित है। यह हिल स्टेशन शिमला से कुछ की दूरी पर स्थित है। चैल में आप बहुत सारी चीजों को देख सकते हैं, तथा इसी के साथ वहाँ बहुत सारी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

जिसमें झील देखना, रेस्तरां में भोजन करना, दुनिया के सबसे ऊंचे क्रिकेट मैदान पर घूमना और चैल वन्यजीव अभयारण्य में पक्षी तथा जीव जंतुओं की बहुत सारी प्रजातियाँ को देखना आदि।

2. डलहौजी – Dalhousie

Image Source – Google | Image By – Google

हिमाचल प्रदेश की गोद में बसा डलहौजी एक छोटा सा शहर है। यह शहर यहाँ आने वाले वाले पर्यटकों को स्वर्ग के समान दिखाई देता है। यह शहर अपने प्राकृतिक परिदृश्य, पाइन-क्लैड घाटियों, फूलों, घास के मैदान, तेज प्रवाह वाली नदियों, तथा ऊंचे पहाड़ों के लिए जाना जाता है।

यहाँ पर स्कॉटिश और विक्टोरियन वास्तुकला भी काफी प्रसिद्ध है। डलहौजी पूरे हिमाचल प्रदेश में सबसे देखे जाने वाली जगह में से एक है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए काफी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

⁠3. धर्मशाला – Dharamshala

Image Source – Google | Image By – Google

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित धर्मशाला एक ऐतिहासिक तथा पर्यटन स्थल है। धर्मशाला भारत का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल भी है। धर्मशाला में तिब्बती और कांगड़ा संस्कृतियों का एक विशिष्ट मिश्रण देखने को मिलता है। यहाँ दलाई लामा का घर भी है। धर्मशाला में पर्यटन के साथ-साथ अनेक भक्त भी साल भर आते रहते हैं।

4. हिडिंबा – Hidimba

Image Source – Google | Image By – Google

हिडिंबा देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित है। मनाली घूमने वाले सभी पर्यटक इस मंदिर को देखने जरूर आते हैं। इस मंदिर से पांडवों का इतिहास जुड़ा हुआ है।

यह मंदिर 40 मीटर ऊंचे शंकु के आकार का बना हुआ है। यह मंदिर लकड़ी का बना हुआ है, तथा दीवारें पत्थर की है मंदिर के ऊपर आपको देवी जानवरों की छोटी-छोटी पेंटिंग्स दिखाई देगी।

⁠5. कांगड़ा – Kangra

Image Source – Google | Image By – Google

हिमाचल प्रदेश में स्थित कांगड़ा एक प्रमुख पर्यटन शहर है। यह शहर यहाँ आने वाले सभी पर्यटकों को आंतरिक शक्ति प्रदान करता है। हरे भरे घाटी तथा व्यास नदी इस शहर के प्रमुख आकर्षण है। हिंदू धर्म के लोगकांगड़ा को ‘देवभूमि’ या भगवान की भूमि के नाम से जानते हैं।

कांगड़ा मैं धार्मिक स्थलों के साथ-साथ शहर की प्राकृतिक सुंदरता बहुत अधिक खूबसूरत है। खूबसूरत नजारों के साथ-साथ आप यहां पर ट्रैकिंग पैराग्लाइडिंग जैसे एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

⁠6. कसौली – Kasauli

Image Source – Google | Image By – Google

कसौली शिमला के रास्ते पर स्थित एक पहाड़ी छावनी शहर है। यदि आप भीड़-भाड से दूर थोड़ा सा शांति में समय व्यतीत करना चाहते हैं, तो आप इस शहर में आ सकते हैं।

कसौली एक छोटा सा शहर है, परंतु इसकी खूबसूरती लोगों को बहुत आकर्षित करती है। कसौली में देवदार के सुंदर जंगल, भव्य विक्टोरियन इमारतें तथा यहाँ का वातावरण लोगों को काफी पसंद आता है।

7. कुल्लू – Kullu

Image Source – Google | Image By – Google

कुल्लू खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस हिमालय पर्वत और व्यास नदी के बीच में बसा हुआ है। हर साल यहाँ पर देशभर से पर्यटक छुट्टियां बिताने आते हैं। सबसे ज्यादा भीड़ यहाँ पर गर्मियों और सर्दियों के दौरान दिखाई देती है। यह स्थान प्राकृतिक खूबसूरती के साथ ही कई धर्म के लिए एक पवित्र स्थल है।

यहाँ पर हिंदुओं, सिखों के कई धार्मिक स्थल मौजूद है। और इन सबके अलावा कुल्लू में कई प्रकार के एडवेंचर एक्टिविटीज भी होती है। जैसे कि राफ्टिंग, माउंटेनियरिंग, पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग इतना सब कुछ है।

8. मनाली – Manali

Image Source – Google | Image By – Google

हिमाचल प्रदेश राज्य के कुल्लू जिले में स्थित मनाली एक बहुत ही खूबसूरत नगर है। मनाली हिमाचल प्रदेश का एक पर्वतीय स्थल तथा हनीमून डेस्टिनेशन है। मनाली, हिमाचल प्रदेश का सबसे अच्छा हिल स्टेशन है।

मनाली में हरियाली युक्त प्राकृतिक वातावरण, देवदार पेड़ों से घिरी हुई वादियाँ, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों पर पड़े हुए बादल देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत लगते हैं, तथा यही मनाली में आकर्षण का मुख्य केंद्र है

⁠9. शिमला – Shimla

Image Source – Google | Image By – Google

शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित एक नगर है। शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी तथा सबसे बड़ा शहर भी है, तथा यह जिले का मुख्यालय भी है। शिमला भारत के लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। इसी कारण शिमला को ‘पहाड़ों की रानी’ भी कहा जाता है।

2200 मीटर की ऊँचाई पर स्थित शिमला हनीमून के लिए काफी प्रसिद्ध है। शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और वातावरण की वजह से किसी भी पर्यटक को दोबारा यहाँ आने पर मजबूर कर देता है।

शिमला में आपको ऐतिहासिक मंदिर स्थल के साथ-साथ प्राकृतिक का खूबसूरत वातावरण भी देखने को मिलेगा। जिसे देखकर आप वापस नहीं आना चाहोगे।

⁠10. स्पीति घाटी – Spiti Valley

Image Source – Google | Image By – Google

स्पीति वैली हिमाचल में स्थित एक ठंडा रेगिस्तान है। यह क्षेत्र बर्फ से लेकर हिमालय के साथ खूबसूरत नजारों को दर्शाता है। यह भारत के सबसे ठंडे क्षेत्रों में से एक हैं। पर्यटकों को यहाँ पर प्राचीन झीलें, दर्रा और नीला आसमान काफी पसंद आता है।

जिसकी वजह से पर्यटक यहाँ पर अपना ज्यादा समय व्यतीत करते हैं। इस घाटी पर आपको छोटी-छोटी झोपड़ियां तथा बौद्ध मठ भी देखने को मिलेंगे।

“बताते चलें की, हिमाचल एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है, लेकिन इसके साथ ही हम सब जानते हैं की, कश्मीर को भारत का स्विट्जरलेंड कहा जाता है। कश्मीर इतना खूबसूरत है की मानो जैसे – जन्नत का नज़ारा हो, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – कश्मीर के बारे मे

हिमाचल कैसे जाएं-

हवाई मार्ग द्वारा – हिमाचल प्रदेश का सबसे निकटतम हवाई अड्डा चंडीगढ़ और पठानकोट का हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डे देश के सभी छोटे तथा बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुए है। आप अपने नजदीकी हवाई अड्डे से चंडीगढ़ तथा पठानकोट के नजदीकी हवाई अड्डे के जरिए आ सकते हैं।

रेल मार्ग द्वारा – हिमाचल प्रदेश का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कांगड़ा है, जो शिमला जो धर्मशाला से 20 किलोमीटर दूर है।

सड़क मार्ग द्वारा – हिमाचल प्रदेश एक परफेक्ट डेस्टिनेशन होने के कारण यह अपने नजदीकी शहरों से बसों के माध्यम से बहुत अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। आप हिमाचल प्रदेश के नजदीकी एरिया से चंडीगढ़ तथा पठानकोट जैसे बड़े शहरों से यहाँ तक के लिए डायरेक्ट बस से ले सकते हैं।

Google Map-

हिमाचल में कहाँ ठहरे-

यदि आप हिमाचल घूमने आए हैं, तो आपका रात रुकने का प्लान भी होगा आप सोचोगे हिमाचल में हम रात को कहाँ रुके, तो हम आपके लिए हिमाचल में कुछ ऐसे होटल लेकर आए हैं, जो आपको सस्ते दामों पर सारी फैसेलिटीज के साथ मिलते हैं।

इन होटल में आपको रुकने में कोई परेशानी भी नहीं होगी। इन होटल में आपको सारी फैसेलिटीज भी मिलती है, तथा यह आपके बजट के हिसाब से होते हैं। ये होटल हैं-

स्नो व्यू गेस्ट हाउस, चोज़ (कसोल), हिपोस्टल बीर, कर्मा गेस्ट हाउस, कलगा विलेज, रॉकवे हॉस्टल, बिलीमाउंट कैम्पिंग, हाईलैंड-गोज़ कसोल, कमरे और छात्रावास, इकिगई मनाली – डबल या ट्विन रूम, पिंक हाउस होमस्टे,

होटल स्काई पाई, हिल वेंचर्स, संदीप होम स्टे, भागसूनाग, स्नो व्यू गेस्ट हाउस – बजट डबल रूम, द पिक्सी हाउस, द कॉटेज ऑफ माउंटेन पैराडाइज, ऊर्जा कैफे और गुएस्टहॉउस, पिक्सी हाउस आदि।

हिमाचल का फेमस खाना-

Image Source – Google | Image By – Google

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल, प्राकृतिक सुंदरता, एडवेंचर के साथ-साथ अपने बेहद लजीज खानों के लिए भी प्रसिद्ध है। हिमाचल प्रदेश की यात्रा करते हुए आप यहाँ के सुंदर नजारों के साथ-साथ स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं। हिमाचल में आपको बहुत से ऐसे स्ट्रीट फूड देखने को मिलेंगे जहां का भोजन काफी स्वादिष्ट होता है।

हिमाचल के प्रसिद्ध व्यंजन की बात करें तो, हिमाचल के प्रसिद्ध व्यंजन- धाम, मद्र, बबरू, कुल्लू ट्राउट मछली, सिद्धू, एक्टोरी, भेय, छ गोश्त, काले चने का खट्टा, तिब्बती थुकपा, मिट्ठा, तुड़किया भाठ, चिकन अनारदाना, आलू पलड़ा, औरिया आदि है। आप हिमाचल घूमने आए तो हिमाचल के प्रसिद्ध इन व्यंजनों का एक बार जरूर ट्राई करें।

🌸🌸🌸

तो यह थी ! हिमाचल से जुड़ी सारी बातें हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, कि हिमाचल कैसे जाना है कहाँ जाना है, तथा कहाँ रहना है, तथा हिमाचल के प्रसिद्ध व्यंजन कौन-कौन से हैं। आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो आप अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।


जरूरी जानकारी !!

👉हिमाचल प्रदेश घूमने में कितना खर्च आएगा?

4-5 दिनों के लिए लगभग ₹50,000 से ₹80,000 प्रति व्यक्ति होती है।

👉हिमाचल प्रदेश घूमने कब जाना चाहिए?

मार्च से जून का सीजन शिमला जाने के लिए सबसे बेहतर है। इस दौरान शिमला का मौसम सुहाना होता है।

👉हिमाचल प्रदेश के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं?

हिमाचल राज्य की यात्रा और अन्वेषण में कम से कम 8-10 दिन लगने चाहिए।

👉हिमाचल में हिल स्टेशन का नाम क्या है?

कुल्लू-मनाली, शिमला, डलहौजी, किन्नौर, कसोल, बीर, मैक्लोडगंज, कसौली, धर्मशाला, कुफरी, चैल, शोघी, स्पीति घाटी, मशोबरा, परवाणू और कई अन्य।


Leave a Comment