Ludhiana Me Ghumne Ki Jagah | Full Travel Guid In Hindi

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना भारत के पंजाब राज्य में स्थित सबसे बड़ा शहर है। यह सतलज नदी के किनारे बसा हुआ है। यह शहर अपने ऐतिहासिक स्थलों, कपड़े की मार्केट और स्वादिष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए यहाँ पर आप घूमने के साथ-साथ स्वादिष्ट भोजन और कपड़ों की शॉपिंग का मजा भी ले सकते हैं।

लुधियाना में आपको धार्मिक स्थल के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थल भी देखने को मिलेंगे, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – Ludhiana Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

दोस्तों बिना किसी देरी के आपको लुधियाना के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के बारे में बताते हैं, तथा इसी के साथ-साथ हम आपको वहाँ के व्यंजन तथा लुधियाना कैसे जाएं इन बातों को भी बताएंगे, इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढे।

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।
लुधियाना घूमने का खर्चलगभग 20,000 से 25,000 रुपये
लुधियाना घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से मार्च के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Ludhiana Me Ghumne Ki Jagah-

❣ फिल्लौर किला – Phillaur Fort
❣ आलमगीर – Alamgir
❣ नेहरू रोज़ गार्डन – Nehru Rose Garden
❣ रणजीत सिंघ म्यूज़ियम – Ranjit Singh Museum
❣ गुरुद्वारा नानकसर – Gurudwara Nanaksar
❣ लोधी किला – Lodhi Fort
❣ टाइगर सफारी लुधियाना – Tiger Safari Ludhiana
❣ राख बाग – Rakh Bagh
❣ हार्डीस वर्ल्ड – Hardy’s World
❣ पवेलियन मॉल – Pavilion Mall

1. फिल्लौर किला – Phillaur Fort

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

फिल्लौर किला लुधियाना का एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है। यहाँ पर पर्यटक आना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। यह किला महाराजा रणजीत सिंह के सेनापति दीवान मुकंद चंद द्वारा डिजाइन किया गया था। इस किले की वास्तुकला देखने लायक है।

इस किले को महाराजा रणजीत सिंह किला के नाम से भी जाना जाता है। 1846 में इस किले पर अंग्रेजों ने अधिकार कर लिया था, और आज ये लुधियाना में घूमने की खास जगह है।

2. आलमगीर – Alamgir

आलमगीर लुधियाना शहर से 10 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव है। इस गांव का मुख्य आकर्षण श्री मान जी साहिब गुरुद्वारा है। जिसे आमतौर पर आलमगीर गुरुद्वारा के नाम से भी जाना जाता है।

यह जगह सिख धर्म के इतिहास में बहुत महत्व रखती है, क्योंकि यहाँ पर गुरु गोविंद जी ने विश्राम किया था। इसलिए गुरुद्वारा एक पवित्र स्थल के साथ साथ एक पर्यटक स्थल भी है।

3. नेहरू रोज़ गार्डन – Nehru Rose Garden

Image Source – Google | Image By – Tripnomadic

नेहरू रोज़ गार्डन लुधियाना शहर के बीचों-बीच स्थित एक खूबसूरत गार्डन है। 27 एकड़ में फैले इस पार्क में 17,000 पौधे और 1,600 किस्म के फूल देखने को मिल जाएंगे। यहाँ पर फव्वारों का शो भी होता है। इस पार्क की स्थापना 1966 में की गई थी, और यह पार्क पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट है।

यहाँ पर गुलाब उद्यान भी है, जोकि वर्कर्स और जॉगर्स के लिए बेस्ट प्लेस है। इस पार्क को बहुत ही अच्छे से सजाया गया है, और बच्चों को यह जगह बेहद पसंद आती है।

4. महाराजा रणजीत सिंघ वॉर म्यूज़ियम – Maharaja Ranjit Singh War Museum

Image Source – Google | Image By – Jagran

महाराजा रणजीत वॉर म्यूजियम लुधियाना में स्थित एक म्यूजियम है। इस म्यूजियम में आप भारतीय सेना के महान युद्धों और हथियारों के बारे में जान पाएंगे।

यहाँ पर आप प्रथम विश्व युद्ध, द्वितीय विश्वयुद्ध, महाराजा रणजीत सिंह के युद्ध, आजादी की लड़ाई और 1999 के कारगिल युद्ध तक की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

यहाँ पर आप प्रथम विश्वयुद्ध से लेकर अब तक भारतीय सेना द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियारों को भी देख सकेंगे। यह जगह भारतीय सेना और भारतीय इतिहास के योद्धाओं के बारे में जानने के लिए एक बेहतरीन जगह है।

5. गुरुद्वारा नानकसर जगराओं – Gurudwara Nanaksar Jagraon

Image Source – Google | Image By – Tripadvisor

गुरुद्वारा नानकसर जगराओं लुधियाना से 40 किलोमीटर दूर एक पवित्र धार्मिक स्थल है, जो कि एक सरोवर के किनारे स्थित है। इसकी स्थापना 1975 में सिख संत बाबा ने अपने अनुयायियों के साथ की थी। यहाँ पर हर साल अगस्त महीने में उत्सव होते हैं।

ये गुरुद्वारा भाईचारे के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यहाँ सिखों के सभी पर्वों को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह गुरुद्वारा बहुत ही विशाल और खूबसूरत है।

6. लोधी किला – Lodhi Fort

Image Source – Google | Image By – Tourtravelworld

लोधी किला पंजाब के लुधियाना का एक प्रसिद्ध किला है। इसे ‘पुराने किले’ के नाम से भी जाना जाता है। यह एक भव्य किला था, लेकिन काफी पुराना हो जाने के कारण यह अब खंडर हो चुका है।

यह किला सिकंदर लोधी और महाराजा रणजीत सिंह के गौरवशाली इतिहास का गवाह है। यह भी लुधियाना में घूमने की खास जगह में से है।

7. टाइगर सफारी लुधियाना – Tiger Safari Ludhiana

Image Source – Google | Image By – Indiano

टाइगर सफारी लुधियाना की जीटी रोड में स्थित एक पर्यटक स्थल है। यहाँ आप बाघ, काले हिरण, खरगोश, साम्भर और मोरों को देख सकते हैं। यहाँ जीप पर सवार होकर आप कई जंगली जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में देख पाएंगे। परिवार के साथ जंगल सफारी करने के लिए यह एक बेस्ट डेस्टिनेशन है।

8. राख बाग – Rakh Bagh

Image Source – Google | Image By – Holidify

हरे-भरे पेड़-पौधों और टॉय ट्रेन के साथ यह पार्क बच्चों के घूमने की खास जगह है। यह जगह स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आराम की एक अच्छी जगह है। यहाँ लोग साइक्लिंग, एक्सरसाइज तथा वॉकिंग के लिए भी आते हैं।

यहाँ पर लगे झूले बच्चों को अपनी तरफ बहुत आकर्षित करते हैं। लुधियाना में परिवार के साथ शांति में कुछ पल बिताने के लिए यह एक अच्छी जगह है।

9. हार्डीस वर्ल्ड – Hardy’s World

Image Source – Google | Image By – Travelindiaa

लुधियाना में स्थित एंटरटेनमेंट पार्क में से एक पार्क हार्डीस वर्ल्ड है। इस पार्क में रोलर कोस्टर, सन एंड मून, पेंडुलम और बाइक राइडिंग जैसी 20 से अधिक सवारियों के साथ वॉटर एक्टिविटीज का भी मजा ले सकते हैं। यह पार्क लुधियाना से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ पर आपको स्वादिष्ट खाना और रुकने की व्यवस्था भी मिल जाएगी।

10. पवेलियन मॉल – Pavilion Mall

Image Source – Google | Image By – Brookfieldproperties

यदि आपको लुधियाना में घूमने के साथ-साथ शॉपिंग भी करनी है, तो आ जाइए लुधियाना के पवेलियन मॉल में। लुधियाना का पवेलियन मॉल देखने लायक जगह है।

यहाँ एक ही छत के नीचे जरूरत के हर सामान आपको मिल जाएंगे। यहाँ पर हर तरह की ब्रैंडेड शॉप, सुपरमार्केट, मल्टीप्लैक्स किड्स जोन और रेस्टोरेंट मिल जाएंगे। ये लुधियाना में शॉपिंग के लिए बेस्ट प्लेस है।

“बताते चलें की, लुधियाना से मात्र 50 किमी की दूरी पर पंजाब का फेमस शहर चंडीगढ़ स्थित है। चंडीगढ़ शहर अपने मॉर्डन कल्चर के लिए जाना जाता है। चंडीगढ़ मे बहुत सारी घूमने-फिरने की जगह तथा शॉपिंग करने के लिए बहुत अच्छे-अच्छे मॉल हैं, चलिए विस्तार से जानते हैं – चंडीगढ़ शहर के बारे मे

लुधियाना कैसे जाएं-

हवाई मार्ग द्वारा – लुधियाना में स्थित लुधियाना एयरपोर्ट है। जिसकी दूरी शहर से मात्र 12 किलोमीटर है। लुधियाना एयरपोर्ट डॉमेस्टिक एयरपोर्ट है, जिसकी वजह से देश के कुछ ही एयरपोर्ट की फ्लाइट यहाँ पर आती है। यदि आपके नजदीकी शहर से लुधियाना के लिए डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है, तो आप चंडीगढ़ के एयरपोर्ट से आ सकते हैं।

रेल मार्ग द्वारा – लुधियाना शहर से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर लुधियाना जंक्शन है। लुधियाना जंक्शन शहर के आसपास के रेलवे स्टेशन से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

बस मार्ग द्वारा – पंजाब राज्य अपने आसपास के निजी शहरों के लिए डायरेक्ट बस की सुविधा प्रोवाइड कराता है। आपको दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश एवं राजस्थान के कुछ प्रमुख शहरों से भी लुधियाना के लिए बस की सुविधा मिल जाएगी।

Google Map-

लुधियाना में कहाँ ठहरे-

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

दोस्तों यदि आप लुधियाना घूमने आए हैं, और लुधियाना में रुकने के लिए होटल ढूंढ रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ अच्छे होटल की लिस्ट लेकर आए हैं। आप लुधियाना में इन होटल में आसानी से रुक सकते हैं। ये होटल हैं-

होटल ब्राउन, सुपर OYO होटल सनराइज़, OYO होटल G STAR, अमनदीप होटल, होटल शाइन स्टार, सुपर OYO होटल सनशाइन, होटल महाराजा, होटल रॉयल जीहाँ, OYO व्हाइट ऑर्किड, होटल परकाश, होटल जीहाँ रेसिडेंसी, OYO रॉयल गेस्ट हाउस, होटल RAJ महल आदि।

लुधियाना का फेमस खाना-

Image Source – Google | Image By – Chefkunalkapur

लुधियाना पंजाब का सबसे बड़ा शहर है। पंजाब की तरह लुधियाना में भी आपको तरह-तरह के व्यंजन देखने को मिलेंगे। लुधियाना शहर में घूमने वाले सभी पर्यटक यहाँ के व्यंजन की तारीफ जरूर करते हैं। लुधियाना के खानों में आपको पंजाबी तड़का देखने को मिलेगा।

लुधियाना के कुछ फेमस व्यंजन है, जैसे- दाल मखनी, शाही पनीर, राजमा चावल, आलू पूरी, मक्के की रोटी, सरसों का साग, आलू पराठा आदि। इसी के साथ-साथ पंजाब के लोग ब्रेकफास्ट में कुल्चा, पराठा, लस्सी, छोले, हलवा पूरी, भटूरा, मखनी,

दूध, फैनी, दही, खोया अमृतसरी फिश, पालक पनीर, कढ़ी चावल, छोले चावल तंदूरी रोटी, नान, रोटी, कुल्चा और लच्छा परांठा, मक्की की रोटी, फुल्का, ज्वार की रोटी, पनीर, आलू, प्याज और कीमे का परांठा आदि।

🌸🌸🌸


लुधियाना की सबसे फेमस चीज क्या है?

महाराजा रणजीत सिंह युद्ध संग्रहालय लुधियाना की सबसे फेमस जगह है, यह संग्रहालय पंजाब सरकार ने युद्ध मे शहीद हुए सैनिकों की याद मे बनवाया गया है।

लुधियाना का सबसे बड़ा पार्क कौन सा है?

लुधियाना का सबसे बड़ा पार्क नेहरू रोज गार्डन है, जिसे पंजाब के मुख्यमंत्री ज्ञानी जैल सिंह सन् 1972 में बनवाया था।

लुधियाना एक प्रसिद्ध शहर क्यों है?

पंजाब तथा पंजाब के आस-पास के क्षेत्र मे लुधियाना अपनी कपड़ों की मार्केट के लिए फेमस है। लुधियाना मे गरम कपड़ों की थोक की बहुत बड़ी मार्केट है।

लुधियाना में मुख्य उद्योग क्या है?

लुधियाना मे मुख्यतः गरम कपड़ों का उद्योग बहुत बड़ी तदात मे है

लुधियाना घूमने के लिए कितने दिन काफी हैं?

लुधियाना मे कपड़ा मार्केट के साथ-साथ ओर भी बहुत सारी फेमस जगह हैं, यहाँ पर घूमने के लिए 2-3 दिनों का समय काफी है।


आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! लुधियाना से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment