10+ Maldives Me Ghumne Ki Jagah | Full Travel Guide

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

मालदीव एक हिंद महासागर में स्थित आइलैंड है। कहा जाता है, कि यह एक राजा का दीव था। मालदीव्स एशिया का सबसे छोटा देश है। यह अपने खूबसूरती की वजह से पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। यहाँ पर ज्यादातर पर्यटक गर्मियों की छुट्टी मनाने आते हैं। मालदीप बहुत लोगों का ड्रीम डेस्टिनेशन भी होता है। यहाँ पर लोग अपना हनीमून भी मनाने आते हैं, तो आइए जानते हैं Maldives Me Ghumne Ki Jagah कौन – कौन हैं।

बीच होलीडे लोगों को बहुत पसंद आता है। मालदीव जितना देखने में खूबसूरत है, उस हिसाब से यह एक्सपेंसिव नहीं है। आप यहाँ का खर्चा बहुत ही इजीली उठा सकते हैं।

मालदीप में आप कयाकिंग, फिशिंग, पैरासेलिंग, जेट स्कीइंग और स्नॉर्कलिंग सहित कई तरह की वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। मालदीव में पानी के ऊपर बहुत सारे रिजॉर्ट भी बनाए गए हैं।

भारत से बाहर घूमने की बेस्ट प्लेस जो आपके सबसे नजदीक है, वह मालदीव ही है। यदि आप मालदीव जाने का सोच रहे हैं, और आपको पता नहीं कैसे जाना है, कहाँ जाना है, तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।

इस आर्टिकल में हम आपको मालदीव जाने का रास्ता तथा मालदीव में फेमस जगह कौन-कौन सी है, मालदीव के फेमस फूड तथा मालदीव में आपको रहने के लिए सस्ते होटल कहाँ मिलेंगे। इन सभी के बारे में बताएंगे, तो आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

मालदीव घूमने का खर्चलगभग 60,000 से 75,000 रुपये
मालदीव घूमने के लिए सबसे अच्छा समयफरवरी से अप्रैल के बीच

Table of Contents

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Maldives Me Ghumne Ki Jagah

1. माले सिटी – Malé City

Image Source – Google | Image By – Trip

माले मालदीव की राजधानी है, तथा यहाँ पर बहुत सारी ऐसे जगह हैं, जो पर्यटकों को काफी पसंद आती है। इस शहर में आपको रंग – बिरंगी इमारतें तथा नीला – नीला पानी रंग-बिरंगे फूल पेड़ पौधे बहुत खूबसूरत दिखाई देते हैं।

माले का नीला – नीला पानी दूर तक बहुत खूबसूरत दिखाई देता है। इस शहर में स्थित ओल्ड फ्राईडे मस्जिद मालदीव की सबसे पुरानी मस्जिद है, जो अपनी खूबसूरत वस्तु कला के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ पर स्विमिंग, कियाकींग, वेकबोर्डिंग करने के लिए आर्टिफिशियल समुद्र तट भी बनाए गए हैं।

2. बनाना रीफ – Banana Reef

Image Source – Google | Image By – Swantour

यदि आप डाइविंग स्पोर्ट के शौकीन हैं, तो बनाना रीफ आ सकते हैं। बनाना रीफ डाइविंग स्पोर्ट के लिए ज्यादा फेमस है, तथा इसी के साथ-साथ यहाँ पर पर्यटक ज्यादातर स्कूबा डाइविंग भी करते हैं। यहां पर शार्क, बाराकुडा और ग्रुपर्स भी रहते हैं।

पानी के अंदर का खूबसूरत नजारा आप इस जगह पर देख सकते हैं। बनाना रीफ में आपको रंगीन प्रवाल भित्तिया, राजसी चट्टान के साथ-साथ खूबसूरत गुफाएं देखने को मिलती हैं। इस रीफ में आप 5 मीटर से 30 मीटर तक स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं।

3. चीन मालदीव फ्रेंडशिप ब्रिज – Sinamalé Bridge

Image Source – Google | Image By – Edition

चीन मंडे फ्रेंडशिप ब्रिज को सीनामाले ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है। यह ब्रिज मालदीव शहर को हुलहुले द्वीप से जोड़ता है, तथा यह दो किलोमीटर लंबा ब्रिज है। चीन और मालदीव के बंधन को मजबूत करने के लिए यह ब्रिज बनवाया गया था। इसलिए इस ब्रिज का नाम चीन मालदीव फ्रेंडशिप ब्रिज है।

4. नेशनल म्यूजियम – National Museum

Image Source – Google | Image By – Youtube

नेशनल म्यूजियम मालदीव की एक राष्ट्रीय इमारत है। यह इतिहास और शिल्प प्रेमियों के लिए परफेक्ट प्लेस है। इस संग्रहालय में आपको बौद्ध और इस्लामी युग से लेकर शाही पुरावशेषों का विशाल संग्रह देखने को मिलता है।

संग्रहालय के माध्यम से मालदीव के लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करना है। यह प्लेस बाहर से आने वाले सभी को बहुत आकर्षित करता है।

इस संग्रहालय में आपको राजा तथा रानी की विशेष चीजें देखने को मिलती हैं, जिनमें से परिधान, आभूषण, कपड़े और कागज की पांडुलिपि, मानव शास्त्रीय वस्तुएं, हथियार, कवच मुख्य हैं।

इस संग्रहालय में इतिहास की सारी चीजों को बहुत ही संभाल कर रखा गया है। यदि आप मालदीव के इतिहास में रुचि रखते हैं, तो इस संग्रहालय में जरूर आएं।

5. ग्रैंड फ्राइडे मस्जिद – Grand Friday Mosque

Image Source – Google | Image By – Tripadvisor

मालदीव एक इस्लामिक कंट्री है। इसी वजह से यहाँ की मस्जिद बहुत ही खूबसूरत बनाई गई है। इन मस्जिदों की वास्तुकला लोगों को बहुत प्रेरित करती है।

इस मस्जिद को सफेद संगमरमर पत्थर से बनाया गया है, तथा मस्जिद के ऊपर एक सोने का गुंबद भी है जो मस्जिद की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।

यह मस्जिद देखने में काफी बड़ी है। इसमें एक साथ 5000 लोग नमाज पढ़ सकते हैं। रमजान में तथा ईद के दिनों में इस मस्जिद में बहुत भीड़ दिखाई देती है।

यह मस्जिद मालदीव की सबसे बड़ी मस्जिद है। इस मस्जिद की खास बात यह है, की नमाज शुरू होने से 15 मिनट पहले यहाँ पर गैर मुस्लिम की एंट्री बंद कर दी जाती है।

6. इथा अंडरवाटर एक्वेरियम रेस्टोरेंट – Ithaa Underwater Aquarium Restaurant

Image Source – Google | Image By – Delicious

क्या आपका कभी पानी के अंदर भोजन करने का मन किया है, या फिर आपने कभी जलीय जीवों के साथ भोजन करने का सोचा है। यदि सोचा होगा तो यह रेस्टोरेंट आपके लिए बना है।

मालदीप में स्थित इथाअंडरवाटर एक्वेरियम रेस्टोरेंट एक पानी के अंदर बना रेस्टोरेंट है। समुद्र के नीचे इस रेस्टोरेंट को बहुत ही अच्छे तरीके से डिजाइन किया गया है।

यदि आप अपनी वाइफ या फैमिली के साथ आते हैं, तो इस जगह पर आप जरूर घूम सकते हैं। इस रेस्टोरेंट में आपको मालदीव के स्वादिष्ट भोजन के साथ-साथ समुद्र, मूंगा, कछुए, शार्क, स्टिंगरे और रंगीन मछलियों का मनोरम दृश्य भी देखने को मिलते हैं।

यहाँ पर आप भोजन के साथ-साथ जलजीवों को देखने का भी मजा ले सकते हैं। यह रेस्टोरेंट आपके लिए परफेक्ट वेकेशन प्लेस हो सकता है।

7. वधू आइलैंड – Vaadhoo Island

Image Source – Google | Image By – Google

वाधू आईलैंड मालदीव में सबसे आकर्षित आयरलैंड में से एक है। यह आइलैंड पानी में स्थित अद्भुत बायोल्यूमिनसेंट चमक के लिए जाना जाता है। इसकी खूबसूरती को देखते हुए इसे सितारों का दीप भी कहा जाता है। रात के समय में समुद्र की लहरें नीली चमक के साथ चमकने लगते हैं, जो बहुत खूबसूरत दिखाई देती है।

यह खूबसूरत नजारा पानी में स्थित बायोल्यूमिनसेंट फाइटोप्लांकटन लाखों स्थिति के कारण होता है। इस आयरलैंड को दुनिया का सबसे रोमांटिक आयरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। आप यदि मालदीव में रुके तो एक रात यहाँ पर भी गुजरे रात के समय में यहाँ का नजारा बहुत ही खूबसूरत हो जाता है।

8. व्हेल पनडुब्बी – Whale Submarine

Image Source – Google | Image By – Samudramaldives

मालदीव की खूबसूरती पानी के अंदर ज्यादा है। यदि मालदीव घूमने आएं, तो हमें पानी के अंदर रहने वाले जलीय जीवों को भी देखना चाहिए, तभी हमारी यात्रा पूरी हो सकती है, पर यदि आपको पानी से डर लगता है या फिर तैर नहीं सकते तो व्हेल पनडुब्बी  आपके लिए परफेक्ट आईडिया है।

जो लोग पानी में तैर नहीं सकते यह उन्हीं के लिए प्रोवाइड कराई जाती है। यह सवारी 45 मिनट तक कराई जाती है। यह पनडुब्बी अधिकतम 30 मीटर की गहराई तक जाती है, जिससे आप अपनी के अंदर का पूरा नजारा देख सकते हैं।

यहाँ पर आपको भोजन भी प्रोवाइड कराया जाता है। यदि आपसे स्विमिंग नहीं आती है, तो आप बिना किसी टेंशन के यहाँ की सवारी कर सकते हैं, तथा समुद्र के चट्टानों का पेड़ पौधों का भरपूर नजारा ले सकते हैं।

9. मारिहि आइलैंड रिसोर्ट – Marihi Island Resort

Image Source – Google | Image By – Mirihi

यदि आप अपनी यात्रा को यादगार बनाना चाहते हैं, तो एक बारमिरिही आइलैंड रिजॉर्ट का दौरा जरूर करें यह एक फाइव स्टार रिजॉर्ट है। इस रिजॉर्ट में आपको ओवरवाटर सुइट्स, वॉटर विला, बीच विला और विश्व स्तरीय व्यंजन पेश किए जाते हैं। इसी के साथ-साथ आप यहाँ पर विलासिता, आराम, भोजन, जल गतिविधियाँ भी कर सकते हैं।

यहाँ पर आपको ओवर वॉटर रूम भी मिलता है, जहाँ पर आप पानी का नजारा भी साथ-साथ में देख सकते हैं। इस रिजॉर्ट में आप एक्टिविटी के साथ-साथ मनोरंजन भी कर सकते हैं, तथा यह पूरा रोमांटिक रिजॉर्ट है। आप अपनी फैमिली या न्यू जोड़े के साथ यहाँ पर आ सकते हैं।

10. फ़िहल्होही द्वीप रिज़ॉर्ट – Fihalhohi Island Resort

Image Source – Google | Image By – Familyvacationcritic

यह रिजॉर्ट आपको मालदीव की भीड़ भाड़ से दूर शांत वातावरण के साथ मिलता है। इस आयरलैंड में कुल 150 कमरे हैं, जो देखने में बहुत ही शानदार हैं। यहाँ पर आपडिस्कोथेक, स्पा, स्कूबा डाइविंग, विंड सर्फिंग, कैटामरन सेलिंग, कैनोइंग जैसी गतिविधियाँ कर सकते हैं।

यहाँ पर साइकिलिंग करने में भी बहुत मजा आता है। दोनों साइड पानी तथा बीच में से साइकिल निकालते हुए बहुत अच्छी प्रतीत होती है।

11. वॉटर विला – Water Villa

Image Source – Google | Image By – Waldorfastoriamaldives

यदि आप मालदीव में घूमने आए हैं, तो आपको वाटर विला जरूर रुकना चाहिए। आप यहाँ पर एक-दो दिन रुक सकते हैं। उसके लिए आपका बजट थोड़ा महंगा तो हो जाएगा, पर आपको मनोरंजन भी भरपूर मिलेगा।

इस वॉटर विला में आपको स्विमिंग पूल वॉटर एक्टिविटी के साथ-साथ और बहुत सारे वाटर की एक्टिविटीज भी कराई जाती हैं। यहाँ पर सभी वाटर विला के रेट भी अलग-अलग होते हैं। यह देखने में भी बहुत खूबसूरत होती है,

तथा यहाँ पर आपको सारी फैसेलिटीज भी मिल जाती है। यह कम से कम 7000 रुपये से शुरू होता है। आप यहाँ पर भी जरूर रुकने का ट्राई करें।

“बताते चलें, यदि आप भारत मे ही बीच पर घूमने का मज़ा लेना चाहते हैं, तो गोवा आप के लिए अच्छी जगह रहेगी। गोवा की बीच बहुत खूबसूरत हैं, तो आइए विस्तार से जानते हैं – गोवा के बारे मे

मालदीव कैसे पहुँचे-

मालदीव का मुख्य हवाई अड्डा वेलाना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। भारत, चीन और श्रीलंका जैसे बड़े देशों से इस हवाई अड्डे तक डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाती है। भारत के बड़े-बड़े राज्य जैसे दिल्ली, बेंगलुरु, कोच्चि से आपको मालदीव के लिए भी डायरेक्ट फ्लाइट मिल सकती है,

तो आप अपने करीबी राज्य से मालदीव के लिए डायरेक्ट फ्लाइट बुक करके आसानी से पहुँच सकते हैं, तथा फ्लाइट में आपको सारी सुविधाएं प्रोवाइड कराई जाती है।

Google Map

मालदीव में करने लायक एक्टिविटी

सोरकालिंक: मालदीव में ज्यादातर लोग सोरकालिंक के लिए जाते हैं। यहाँ पर आप 1000 से 2000 रुपए में बहुत सारी एक्टिविटी कर सकते हैं। एक्टिविटी के दौरान आप जलीय जीवों को बिल्कुल करीब से देख सकते हैं।

स्कूबा डाइविंग: मालदीव में स्कूबा डाइविंग के लिए सबसे ज्यादा कादूमा थिला साइट को पसंद किया जाता है। स्कूबा डाइविंग एक अंडरवाटर एक्टिविटी है। इसके अंदर आप एक गाइड की मदद से पानी के अंदर रहने वाले जलीय जीवों रंग-बिरंगे मछलियों शार्क तथा खूबसूरत पेड़ पौधे चट्टान आदि का नजारा कर सकते हैं। स्कूबा डाइविंग में आपके काम से कम 5000 रुपये तक खर्च हो सकते हैं। यदि मालदीव घूमने आए तो यह भी जरूर करें, बिना स्कूबा डाइविंग के आपकी यात्रा अधूरी रहेगी।

नाइट फिशिंग: मालदीव में आपको पानी से संबंधित सभी एक्टिविटी करनी होती है, तो नाइट फिशिंग भी उसके अंदर आता है। यदि आप फिशिंग करने के शौकीन हैं, तो मालदीव में आपको 3 घंटे का समय दिया जाता है। आप यहाँ पर 3 घंटे में फिशिंग कर सकते हैं, तथा यहाँ पर आपको बहुत सारे खेल भी खिलाए जाते हैं।

यदि आपको फिशिंग करने में दिलचस्पी नहीं है, तो भी आप नाव में बैठकर जा सकते हैं, क्योंकि समुद्र के बीच का नजारा बहुत खूबसूरत दिखाई देता है, तथा यह काफी मनोरंजकदायक भी होता है। इसी के साथ-साथ आपको यहाँ पर रात का खाना भी प्रोवाइड कराया जाता है, आप थोड़े से पैसे देकर वहीं पर रात का खाना भी खा सकते हैं।

कयाकिंग: मालदीप का पानी इतना साफ – सुथरा है, कि इस पानी के नीचे से हरे-भरे पेड़ पौधे साफ नजर आते हैं। इसके ऊपर वोटिंग करना कितना खूबसूरत लगेगा। कयाकिंग में आप वोटिंग कर सकते हैं, तथा समुद्र के अंदर तथा बाहर के खूबसूरत नजारों को भी देख सकते हैं। यहाँ पर भी आपके 8000 रुपये तक लगा सकते हैं, पर यह करने में आपको बहुत ही आनंद प्राप्त होगा।

शॉपिंग: मालदीव घूमने वाले को यहाँ के लोकल मार्केट में भी शॉपिंग जरूर करनी चाहिए। आप कहीं भी घूमने जाएं वहाँ से कुछ ना कुछ तो जरूर लेकर आना चाहिए। यह आपकी यादों को ताज रखना है। आप ऐसी बहुत सारी चीजे लेकर जा सकते हैं।

शॉपिंग करने की बेस्ट जगह माले में है। यहाँ पर आप लोकल मार्केट से शॉपिंग कर सकते हैं। यहाँ चीजे सस्ती मिलती हैं, तथा यहाँ पर आपको सभी चीजे मिल जाती हैं। हस्त निर्मित वस्तुएं तथा रोजमर्रा की जिंदगी की सभी चीजे आपको इस बाजार में मिल जाती है, तो आपको भी मालदीव से कुछ ना कुछ जरूर लेकर आना चाहिए।

मालदीव का प्रसिद्ध भोजन

Image Source – Google | Image By – Stories

मालदीव एक समुद्री तट है, तो यहाँ का प्रसिद्ध भोजन भी सी फूड ही होते हैं। हम कहीं पर भी जाते हैं, तो वहाँ के फेमस फूड को जरूर ट्राई करना चाहिए।

सभी देशों तथा राज्यों के फूड अलग-अलग होते हैं। हमें कुछ याद रहे ना रहे लेकिन वहाँ के भोजन जरूर याद रहता है। इसलिए आप कहीं भी जाए वहाँ के फेमस फूड एक बार जरूर ट्राई करें।

मालदीव के भी कुछ फेमस फूड हैं – जैसे गरुड़िया, मास हुनी ट्यूना, मसरोशी, बिस कीमिया, बोशी मशुनी, तले हुए यम, कुल्ही बोआकिबा, सागू बोंडीबाई, रीफ मछली कटलेट, गुल्हा, रिहाकुरु, मास्फेन आदि मालदीव के फेमस व्यंजन है।

एक बार इनको जरूर ट्राई करें मालदीव्स में ज्यादा मांसाहारी भोजन मिलते हैं। यदि आप शाकाहारी हैं, तो आपको मालदीव में इंडियन फूड भी खाने को मिल जाएंगे।

मालदीप में रुकने के लिए होटल

मालदीव ने दुनिया के नक्शे पर बहुत छोटा तथा लोगों के दिलों में बहुत बड़ा स्थान बनाया है। यहाँ पर बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ-साथ न्यू मैरिड कपल भी अपनी वेकेशंस मनाने आते हैं। यदि आप भी मालदीप में अपनी वेकेशन को मनाने आए हैं,

तो आपके यहाँ पर रात रुकने की भी जरूरत पड़ेगी। मालदीप में बहुत सारे ऐसे रिजॉर्ट तथा होटल हैं , जिनमें आपको सारी फैसेलिटीज मिलती है। ये होटल सबको समुद्र के किनारे मिलते हैं, जिनका व्यू भी काफी अच्छा होता है।

कुछ ऐसे होटल तथा रिजॉर्ट हैं जैसे – Blue Wave Hotel Maldives, Blue Coral Vashafaru Maldives, Fulidhoo White INN, White Tern Maldives, WhiteShell Island Hotel & Spa, Sunrise Beach and Spa

Ocean Retreat & Spa, Select Village, Maafushi Island, Shallow Lagoon Rasdhoo, Kaani Palm Beach, Ithaa Beach Maldives, Dhamana Beach आदि। इन होटल को एक बार जरूर ट्राई करें, ये होटल समुद्र के किनारे ही हैं।

🌸🌸🌸

ये थी मालदीव से जुड़ी सारी बातें। यदि आप मालदीव घूमना चाहते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल की मदद से घूम सकते हैं। इस आर्टिकल की मदद से आपको कोई भी परेशानी नहीं होगी। इस आर्टिकल में हमने आपको मालदीव कैसे जाना है, क्या खाना है, कहाँ रहना है, तथा फेमस जगह घूमने की कौन-कौन सी है।


जरूरी जानकारी !!


👉मालदीव घूमने में कितना खर्चा आता है?

मालदीव भारत से अलग देश है, और मालदीव जाने का रास्ता हवाई जहाज का है। इसलिए मालदीव घूमना थोड़ा महंगा है। 2 लोगो मालदीव जाने, वहाँ पर रुकने, खाने – पीने तथा घूमने का खर्च लगभग 60,000 – 75,000 रुपये के बीच आ सकता है।

👉मालदीव घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है?

मालदीव का मौसम थोड़ा गरम रहता है, इसलिए मालदीव जाने का सही समय फरवरी से अप्रेल के बीच रहता है।

👉मालदीव के लिए कितने दिन चाहिए?

वैसे तो मालदीव मे घूमने के लिए बहुत सारी जगह हैं, लेकिन फिर भी मालदीव घूमने के लिए 4-5 दिन का समय काफी है।

👉क्या मालदीव का वीजा फ्री है?

भारतीयों के लिए मालदीव एक वीज़ा फ्री देश है। आप को मालदीव जाने के लिए वीजा लेने की आवयक्षकता नहीं है।


2 thoughts on “10+ Maldives Me Ghumne Ki Jagah | Full Travel Guide”

Leave a Comment