Haldwani Me Ghumne Ki Jagah | A Beautiful Hill Station

4/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

हल्द्वानी उत्तराखंड में स्थित नैनीताल जिले का एक शहर है। हल्द्वानी देहरादून के बाद राज्य का सबसे बड़ा शहर है। हल्द्वानी को कुमाऊं का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। हल्द्वानी, कुमाऊं का सबसे बड़ा आर्थिक केंद्र है। हल्द्वानी को उत्तराखंड का एक छिपा हुआ स्वर्ग भी कहा जाता है, तो आइए जानते हैं – Haldwani Me Ghumne Ki Jagah के बारे में !

हल्द्वानी में स्थित यहाँ के पहाड़ियों की सुंदरता आपको बहुत आकर्षित करेंगी। यहाँ पर आप फैमिली तथा दोस्तों के साथ खूब मस्ती करने आ सकते हैं। यहाँ का वातावरण बहुत ही शांत तथा हरियाली से भरपूर होता है।

हल्द्वानी की खूबसूरती को देखते हुए आज हल्द्वानी पर्यटन के लिए खास जगह मानी जाती है। यदि आप भी हल्द्वानी जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हमारे इस आर्टिकल के जरिए आप बहुत ही आसानी से पहुँच सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे, कि आपको हल्द्वानी में कहाँ-कहाँ जाना है, कैसे जाना है, तथा कहाँ रहना है। इसी के साथ-साथ हम आपको हल्द्वानी के फेमस व्यंजन कौन-कौन से हैं, यह भी बताएंगे।

हल्द्वानी मे घूमने का खर्चलगभग 5,000 से 7,000 रुपये
हल्द्वानी मे घूमने के लिए सबसे अच्छा समयसितंबर से मार्च के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Haldwani Me Ghumne Ki Jagah

❣ काठगोदाम – Kathgodam
❣ गोला डैम – Gola Dam
❣ हिडिंबा पर्वत – Hidimba Parvat
❣ नौकुचियाताल – Naukuchia Taal
❣ अमृतपुर वॉटरफॉल – Amritpur Waterfall
❣ कॉर्बेट झरना – Corbett Falls
❣ भीमताल – Bhimtal
❣ कैंची धाम – Kainchi Dham
❣ हनी वंडरलैंड वॉटर पार्क – Hunny Wonderland Water Park
❣ वन अनुसंधान केंद्र – Forest Research Center

1. काठगोदाम – Kathgodam

Image Source – Google | Image By – Euttaranchal

काठगोदाम को लक्कड़ घर भी कहा जाता है। काठगोदाम एक रेलवे स्टेशन है, जो एक शहर से दूसरे शहर तक ले जाने का काम करता है, लेकिन यदि आप यहाँ पर घूमने आए तो, यहाँ पर आपको बहुत सारे इतिहास से जुड़ी बातों का पता चलेगा। काठगोदाम में बहुत सारी घूमने – फिरने के भी स्थल है।

यहाँ से आप कुमायूं सैलानियों से हिमालय तक आसानी से पहुंच सकते हैं। यहाँ की हिमालय की खूबसूरती तथा शानदार पहाड़ियां सभी सैलानियों का स्वागत करती हैं। यही से हल्द्वानी की खूबसूरती की शुरुआत होती है। इस ट्रेन में आप हल्द्वानी के बहुत खूबसूरत पहाड़ तथा हल्द्वानी की हरियाली को भी देख सकते हैं।

2. गोला डैम – Gola Dam

Image Source – Google | Image By – Sandrp

हल्द्वानी में स्थित गोला बाँध भी बहुत अच्छा पर्यटक स्थल है। यह बांध गोला नदी पर बना हुआ है। हिमालय से निकलता हुआ यह बाँध रामगंगा नदी में मिल जाता है। इस नदी के किनारे आपको प्रतीक का बहुत ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।

यहाँ पर हर साल बहुत से पर्यटक आते हैं। यह अपनी खूबसूरती के कारण एक पिकनिक का अच्छा स्पॉट बना हुआ है। यहाँ पर लोग शांति से समय बिताने तथा मौज मस्ती करने आते हैं। यहाँ पर आप अपनी फैमिली के साथ भी आ सकते हैं।

3. हिडिंबा पर्वत – Hidimba Parvat

Image Source – Google | Image By – Allseasonsz

हिडिंबा पर्वत भीमताल से 5 किलोमीटर दूर है। कहा जाता है, कि हिडिंबा एक राक्षस था। इस राक्षक के नाम पर ही इस पर्वत का नाम रखा गया है। यदि आप ट्रैकिंग करने का शौक रखते हैं, तो यहाँ पर कर सकते हैं। सर्दियों में यहा पर्वत बहुत खूबसूरत दिखाई देता है।

इस पर्वत के पास चारों तरफ हरियाली ही हरियाली देखने को मिलती है। देखने में भी यह बहुत खूबसूरत नजर आता है। आप यहाँ पर अपने दोस्तों के साथ बहुत सारा टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

4. नौकुचियाताल – Naukuchia Taal

Image Source – Google | Image By – Clubmahindra

नौकुचियाताल का मतलब नौ कोनो वाली झील है। यह हल्द्वानी के पास घूमने के लिए बहुत अच्छा हिल स्टेशन है। इस झील का व्यू बहुत ही खूबसूरत नजर आता है।

यहाँ पर आप नाव की सवारी भी कर सकते हैं। पहाड़ियों के बीच स्थित यह झील पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। इस झील की ऊंचाई की बात करें तो यह समुद्र तल से 4000 फीट ऊंची है।

यहाँ पर आप गर्मियों की छुट्टी मनाने आ सकते हैं। यहाँ की पहाड़ियां तथा झील आपको बहुत ही मंत्रमुग्ध कर देगी। यहाँ पर आप वोटिंग के साथ-साथ माउंटेन बाइकिंग, फिशिंग, पैरासेेलिंग आदि एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

बच्चों को भी यह जगह बहुत पसंद आती है। यदि आप हल्द्वानी घूमने आए तो इस जगह को भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

5. अमृतपुर वॉटरफॉल – Amritpur Waterfall

Image Source – Google | Image By – Tripadvisor

अमृतपुर वॉटरफॉल हल्द्वानी से 8 किलोमीटर दूर है, जहाँ पर आपको चारों तरफ पहाड़ तथा सुंदर व्यू देखकर इस नजारे से प्यार हो जाएगा। यहाँ पर बहते हुए झरने बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। पिकनिक मनाने का यह भी बहुत अच्छा स्पोट है। यहाँ पर आप अपने दोस्तों के साथ बहुत सारे मनोरंजन खेल भी खेल सकते हैं। यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो यहाँ पर आप फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

6. कॉर्बेट झरना – Corbett Falls

Image Source – Google | Image By – Allseasonsz

कॉर्बेट झरना हल्द्वानी से 28 किलोमीटर दूर है। यह प्राकृति का एक बहुत ही खूबसूरत नजारा है। यह झरना 60 फीट की ऊँचाई से गिरता है। प्रकृति प्रेमियों को यह जगह बहुत ही पसंद आती है। चारों तरफ हसीन वादियां तथा इनमें से गिरते हुए झरने की आवाज पक्षियों की चहचहाहट कानों में बहुत ही मधुर लगती है।

इस झरने को आप सिर्फ दूर से ही देख सकते हैं, क्योंकि इस झरने में नहाना बिल्कुल मन है। यह हल्द्वानी के पास घूमने का बहुत ही अच्छा स्पोट है। आप हल्द्वानी आएं, तो एक बार इसको भी जरूर देखें।

7. भीमताल – Bhimtal

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

हल्द्वानी से लगभग 30 किलोमीटर दूर भीमताल स्थित है। यह भी एक खूबसूरत प्राकृतिक पिकनिक स्पॉट है। यहाँ का नजारा मानो नैनीताल के नजारे जैसा दिखता है। यहाँ पर आप वाटर की बहुत सारी एक्टिविटीज कर सकते हैं, जैसे की वोटिंग करते हुए, आप यहाँ की खूबसूरत वादियों को भी देख सकते हैं।

वोटिंग करते हुए दूर-दूर तक पानी तथा पानी के पीछे हरे भरे पर्वत बहुत ही खूबसूरत दिखाई देते हैं। आप हल्द्वानी घूमने जाने की लिस्ट में भीमताल को भी जरूर शामिल करें। यहाँ पर आपको यहाँ, की खूबसूरत वादियों से प्यार हो जाएगा, तथा की बहुत सारी यादों को समेट कर ला सकते हैं।

8. कैंची धाम – Kainchi Dham

Image Source – Google | Image By – Nainitaltourism

हल्द्वानी में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध इस स्थान को माना जाता है। कैंची धाम एक मंदिर है, जिसको हिंदू धर्म के लोग बहुत मानते हैं। यह धाम हल्द्वानी से 40 किलोमीटर दूर नैनीताल रोड पर है। यह धाम नीम करोली बाबा को समर्पित है।

करोली बाबा ने दुनिया की बहुत प्रसिद्ध हस्तियों को भी प्रेरित किया है, जिसमें से फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग तथा स्टीव जॉब्स भी शामिल हैं। वह यहाँ पर आस्था तथा शांति के लिए यहाँ का दौरा कर चुके हैं। इस धाम की चर्चा हल्द्वानी में ही नहीं पूरी दुनिया में की जाती है।

9. हनी वंडरलैंड वॉटर पार्क – Hunny Wonderland Water Park

Image Source – Google | Image By – Mappls

गर्मियों के मौसम में छुट्टियां बिताने का यह सबसे अच्छा वाटर पार्क है। यदि आप अपनी फैमिली तथा बच्चों के साथ वाटर की बहुत सारी एक्टिविटीज करना चाहते हैं, तो हल्द्वानी के हनी वंडरलैंड वॉटर पार्क में जरूर आएं।

इस वाटर पार्क के आसपास आपको हरा भरा जंगल देखने को मिलता है, जिससे यहाँ पर आपको शांति भी मिलती है, तथा आपका मनोरंजन भी बहुत अच्छे से होता है।

यदि आप गर्मियों के मौसम में यहाँ पर आते हैं, तो आपको यहाँ पर बहुत भीड़ भी देखने को मिलती है। लेकिन वाटर पार्क का मजा तो गर्मियों में ही होता है, जिससे आप वहाँ पर बहुत सारी एक्टिविटीज का फायदा उठा सकें।

यहाँ पर आपको ₹400 फीस देनी पड़ती है। यदि हल्द्वानी घूमना है, तो एक बार हनी वंडरलैंड वॉटरपार्क में आकर वाटर की बहुत सारी राइड्स तथा एक्टिविटीज का मजा जरूर लें।

10. वन अनुसंधान केंद्र – Forest Research Center

Image Source – Google | Image By – Newstodaynetwork

उत्तराखंड के हल्द्वानी में स्थित वन अनुसंधान केंद्र काफी लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यदि आप जीव जंतु या पेड़ पौधों में दिलचस्पी रखते हैं, या उनकी जानकारी करना चाहते हैं, तो आप यहाँ पर आ सकते हैं। यहाँ पर आपको जीव जंतु से लेकर पेड़ पौधों की सभी जानकारियाँ मिल जाती है।

इस जगह पर आपको जीवों की विलुप्त हुई प्रजाति की भी जानकारी मिल जाती है, जैसे यदि आप डायनासोर के बारे में जानना चाहते हैं, तो डायनासोर की जानकारी भी आपको यहाँ पर मिल जाएगी।

यहाँ पर वनस्पति पर होने वाली सभी रिसर्च की जानकारी मिल जाती है। यदि आप पेड़ पौधे तथा जीव जंतुओं की रिसर्च के बारे में दिलचस्पी रखते हैं, तो आप यहाँ पर जरूर आ सकते हैं। यहाँ पर आप अपने बच्चों को भी जरूर लेकर आएं। बच्चों को ऐसी जगह बहुत पसंद आती है, तथा उनकी नॉलेज भी बढ़ती है।

“बताते चलें, यदि आप हल्द्वानी घूमने जा रही हैं, तो हल्द्वानी से केवल 50 किमी दूर नैनीताल भी है, जो भारत का एक बहुत फेमस हिल – स्टेशन है। आप को चाहिए आप हल्द्वानी के साथ – साथ नैनीताल की भी सैर करें, तो आइए विस्तार से जानते हैं – नैनीताल के बारे मे

हल्द्वानी कैसे पहुँचे

हल्द्वानी में स्थित बहुत ही खूबसूरत जगह है, जहाँ पर आप घूम सकते हैं। यदि आपने हल्द्वानी आने का प्लान बना लिया होगा तो आप सोचेंगे, कि हल्द्वानी कैसे जाएं, तो यदि आप हल्द्वानी आने का सोच रहे हैं, और आपको पता नहीं है, कि हल्द्वानी कैसे आना है, तो हम आपको हल्द्वानी जाने के सभी रास्तों के बारे में डिटेल से बताएंगे।

फ्लाइट द्वारा – यदि आप हल्द्वानी फ्लाइट से जाना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें, की हल्द्वानी में कोई भी हवाई अड्डा नहीं है। हल्द्वानी के सबसे नजदीक हवाई अड्डा पंतनगर हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा हल्द्वानी से 30 किलोमीटर दूर है।

आप यहाँ तक फ्लाइट से आ सकते हैं। यह हवाई अड्डा देश के सभी हवाई अड्डा से जुड़ा हुआ है। आप अपने करीबी राज्य से पंतनगर के लिए फ्लाइट पकड़ सकते हैं, तथा पंतनगर पहुँचने के बाद आपको बस – टैक्सी की सुविधा प्रोवाइड कराई जाती है, जिससे आप हल्द्वानी बहुत ही आसानी से पहुँच सकते हैं।

ट्रेन द्वारा – यदि आप हल्द्वानी ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो हल्द्वानी से लगभग 25 किलोमीटर दूर काठगोदाम रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन देश के सभी बड़े-बड़े रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ है। यहाँ तक आपको सभी राज्य से ट्रेन मिल जाती है।

आप अपने करीबी राज्य तथा शहर से हल्द्वानी काठगोदाम के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं। यहाँ आने के बाद आप टैक्सी, ऑटो, बस आदि की मदद से हल्द्वानी में कहीं भी जा सकते हैं।

बस द्वारा – यदि आप हल्द्वानी बस से जाना चाहते हैं। तो आपको बता दें की हल्द्वानी उत्तराखंड राज्य में स्थित है। यह नेशनल हाईवे से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप हल्द्वानी बस से भी बहुत आसानी से जा सकते हैं। नजदीकी शहरों से भी आपको बस मिल जाती है।

कार या बाइक द्वारा – यदि आप अपने कार या बाइक से हल्द्वानी जाना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें, कि यह नेशनल हाईवे से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। यहाँ पर आप खुद की बाइक या कार से आना चाहते हैं, तो आप गूगल मैप की सहायता से आसानी से आ सकते हैं। इसके रास्ते में आपको कोई परेशानी भी नहीं होगी तथा रास्ते में आपको खाने के रेस्टोरेंट पेट्रोल पंप आदि भी मिल जाते हैं।

Google Map

हल्द्वानी में कहाँ ठहरें

यदि आप ने हल्द्वानी घूमने का प्लान बना ही लिया है, तो हम आपको बता दें, कि हल्द्वानी बहुत बड़ा शहर है। आप एक दिन में हल्द्वानी नहीं घूम सकते, उसके लिए आपको रात रुकने की जरूरत पड़ेगी। अब आप सोचेंगे कि रात में कहाँ रुकें,

तो हम आपके लिए कुछ ऐसे सस्ते और अच्छे होटल लेकर आए हैं, जो आपके बजट के हिसाब से बिल्कुल सही है, तथा आपको इन होटल में सारी फैसेलिटीज भी मिलेगी जैसे –

होटल श्री कृष्णा, होटल ब्लू स्टार, फ्लाग्शिप प्रदीप हॉस्टल, होटल मोती टॉवर, क्रेज़ी होटल, OYO होटल माउंट व्यू, होटल सूर्या आदि ऐसे होटल हैं, जो आपको हल्द्वानी में बहुत ही कम रेट पर मिल जाते हैंं। इन होटल में आपको सारे फैसिलिटी के साथ-साथ अच्छा व्यू भी मिलता है।

यह होटल आप की लोकेशन के नजदीक ही होते हैं। यदि आप हल्द्वानी में रात रुकन चाहते हैं, तो हमारे बताए हुए इन होटल को एक बार जरूर ट्राई करें।

हल्द्वानी का फेमस खाना

Image Source – Google | Image By – Khabaruttarakhand

उत्तराखंड में स्थित हल्द्वानी एक खूबसूरत राज्य है, जो अपने पहाड़ी सुंदरता कला संस्कृति के साथ-साथ खानों के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। हल्द्वानी में आने वाले पर्यटक यहाँ के खाने से भी प्रेरित होते हैं।

यदि आप हल्द्वानी में घूमना चाहते हैं, तो यहाँ के प्रसिद्ध भोजन को भी जरूर ट्राई करें। यहाँ पर आपको जगह-जगह पर स्टॉल्स भी मिलते हैं, जिनका खाना बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

यदि हल्द्वानी के प्रसिद्ध खाने की बात करें तो, कौफुली, भांग की चटनी, फानू गढ़वाल का फन्नाहा, बाड़ी, आलू टमाटर का झोल, कंडाली का साग, चैनसू, कुमाऊनी रायता, डबूक, आलू गुटूक, थटवानी, आदि उत्तराखंड के फेमस व्यंजन हैं। यहाँ के लोग इन चीजों को अपने भोजन में इस्तेमाल करते हैं।

यदि आप हल्द्वानी की मिठाइयों को खाना चाहते हैं, तो यहाँ की मिठाइयाँ भी बहुत स्वादिष्ट होती हैं, जैसे – झंगोरा की खीर, अरसा सिंगोरी, गुलगुला आदि हल्द्वानी की फेमस मिठाइयाँ हैं। आप हल्द्वानी जाएं तो इन चीजों को एक बार जरूर ट्राई करें।

🌸🌸🌸

यह थी हल्द्वानी से जुड़ी जानकारी। हमने इस आर्टिकल में आपको हल्द्वानी से जुड़ी सभी बातों को बताया है। यदि आप हल्द्वानी जाएं, तो हमारे इस आर्टिकल की मदद से जा सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने आपको हल्द्वानी की फेमस जगह के साथ-साथ हल्द्वानी के प्रसिद्ध भोजन तथा हल्द्वानी में रुकने के लिए सस्ते होटल कौन-कौन से हैं, यह बताया है।


जरूरी जानकारी !!


👉हल्द्वानी कब जाना है?

वैसे तो हल्द्वानी एक हिल स्टेशन है, लेकिन अप्रेल से जुलाई तक यहाँ पर हल्की – हल्की गर्मी होती है। हल्द्वानी घूमने के लिए सितंबर से मार्च का समय सबसे अच्छा है।

👉हल्द्वानी घूमने में कितना खर्चा आता है?

नैनीताल शहर बाकी हिल स्टेशन की तुलना मे सस्ता है, लेकिन फिर भी 2 लोगों का 2-3 दिन का खर्च लगभग 5,000-7,000 रुपये तक आ सकता है।

👉हल्द्वानी से देहरादून कितने घंटे का रास्ता है?

हल्द्वानी से देहरादून जाने के लिए सबसे अच्छा बस का सफर रहता है। बस से हल्द्वानी से देहरादून जाने मे लगभग 6 -7 घंटे लग जाते हैं।


Leave a Comment