Dehradun Me Ghumne Ki Jagah | A Full Travel Guide in Hindi

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

देहरादून नगर पर्यटन, शिक्षा, स्थापत्य, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए बहुत प्रसिद्ध है। देहरादून, दून घाटी के बीच बसा हुआ है। यह घूमने के लिए भी एक अच्छी जगह है। यहाँ पर एडवेंचर करने वाले लोग ज्यादा आते हैं। देहरादून एक हिल स्टेशन है, तो चलिए बात करते हैं Dehradun Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे।

देहरादून मे बहुत सारी ऐतिहासिक इमारतें भी हैं, तथा इसकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए यहां पर झीलें भी हैं। इमारतों के साथ-साथ यहाँ पर प्रकृति का भी बहुत सुंदर सौंदर्य दिखाई देता है।

ऊँचे-ऊँचे पहाड़ तथा चारों तरफ हरियाली यहाँ की खूबसूरती को बरकरार रखते हैं। यदि आप लीची खाने का शौक रखते हैं, तो भी देहरादून में आ सकते हैं। यहाँ पर लीची का उत्पादन बहुत होता है।

यदि आप देहरादून जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़िएगा। देहरादून में कहाँ घूमना है, कैसे जाना है, कहाँ पर रहना है, तथा क्या-क्या खाना है। इन सभी सवालों का जवाब आपको अंत तक मिल जाएगें।

देहरादून घूमने का खर्चलगभग 20,000 से 25,000 रुपये
देहरादून घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से मार्च के बीच

Table of Contents

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Dehradun Me Ghumne Ki Jagah

हर की दून – Har ki Doon
राजाजी नेशनल पार्क – Rajaji National Park
जोनल म्यूजियम – Zonal Museum
मालदेवता वॉटरफॉल – Waterfall Maldevta
मालसी डियर पार्क – Malsi Deer Park
कलसी – Kalsi
फन वैली देहरादून – The Fun Valley
सहस्त्रधारा – Sahasradhara
आसन बैराज – Asan Barrage
रॉबर्स केव – Robber’s Cave
वन अनुसंधान संस्थान – Van Anusandhan Sansthan
मिंड्रोलिंग मोनेस्ट्री – Mindrolling Monastery

1. हर की दून – Har ki Doon

Image Source – Google | Image By – Trekveda

हर की दून एक सुंदर घटी है, जो लोग ट्रैकिंग का शौक रखते हैं, वे इस घाटी पर आ सकते हैं। यह एक पालने के आकार की घाटी है, जो देखने में बहुत ही सुंदर दिखाई देती है।

इसकी ऊँचाई लगभग 3,567 मीटर है। ट्रैकिंग करने वालों के लिए यह जगह भारत में सबसे सुंदर मानी जाती है। बर्फ से ढकी चोटियों और अल्पाइन वनस्पतियों से घिरा, हर-की-दून, सबसे खूबसूरत दिखाई देता है।

यह लोगों के मनोरंजन का एक खूबसूरत स्थल है। यहाँ पर ट्रैकिंग का मजा गर्मियों के साथ-साथ सर्दियों में भी ले सकते हैं। यह उत्तराखंड का सबसे सुंदर ट्रैक माना जाता है। ट्रैकिंग करते हुए आप प्राकृतिक सुंदरता के साथ झरने, बर्फ से ढके पहाड़ों, देवदार और ओक के पेड़ों से ढके जंगलों, बहती नालों और नदियों का सुंदर दर्शन कर सकते हैं।

इसी के साथ-साथ आप हर की दून में प्रकृति की गोद में कैंपिंग भी कर सकते हैं। रात के समय में कैंप लगाना तथा चांदनी रात में नीले आसमान के नीचे तारों को देखना बहुत ही सुंदर दिखाई देता है।

इस जगह पर आपको गांव के रीति रिवाजों से भी परिचय हो जाता है। रास्ते में जाते हुए बहुत से ऐसे गांव पड़ते हैं, जो यहाँ की संस्कृति को दर्शाते हैं। हर की दून प्रकृति प्रेमियों के लिए एक सुंदर जगह है। यदि आप पक्षियों को तथा जानवरों को प्रकृति को एक साथ देखना चाहते हैं,

2. राजाजी नेशनल पार्क – Rajaji National Park

Image Source – Google | Image By – Dehraduntourism

राजाजी नेशनल पार्क देहरादून के विभिन्न पर्यटक स्थलों में से एक है। यदि आप देहरादून घूमने जाते हैं, तो एक बार यहाँ पर भी जरुर विजिट करें। यह पार्क लगभग 300 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। राजाजी नेशनल पार्क बहुत से जानवरों के लिए प्रसिद्ध है,

जिनमें से हाथी, बाघ के अतिरिक्त एशियाई भालू, सांभर नीलगाय, खरगोश, हिरण, सूअर आदि इस पार्क में ज्यादा मिलते हैं। यह जंगल बहुत बड़ा है, तथा इसको एक दिन में पैदल नहीं देखा जा सकता। इसी वजह से यहाँ पर घूमने के लिए सफारी गाड़ी भी बुक कराई जाती है, जो किराए पर मिलती है।

इस गाड़ी में 5 से 6 लोग आराम से यात्रा करके पूरे पार्क को देख सकते हैं। इस पार्क में पेड़ों की बात करें तो सल वृक्षों और बाँस के डंठल के घने पत्ते वाले पौधे दिखाई देते हैं। इसी के साथ-साथ यहाँ पर मुख्य रूप से कचनार, लैंटाना, सैंडन, अमलतास, केडिया, बबूल, और चीला जैसे सुंदर फूलो के वृक्ष देखने को मिलते है।

इसके अलावा यहाँ पायें जाने वाले वृक्षों में बेर, पीपल, फिकस, अदीना, शोरिया, बेल,  और चमार आदि के वृक्ष देखने को मिलते हैं, जो इस पार्क की सुंदरता को और बढ़ते हैं। यदि आप जंगल तथा जानवरों में रुचि रखते हैं, तो एक बार इस पार्क में जरूर आयें।

3. जोनल म्यूजियम – Zonal Museum

Image Source – Google | Image By – Chardhamtours

यदि आप देहरादून में मनोरंजन के साथ-साथ कुछ ज्ञान लेना चाहते हैं, तो आप इस म्यूजियम में आ सकते हैं। विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए यह म्यूजियम बहुत ही अच्छे तरीके से बनाया गया है।

इस म्यूजियम में मानव जाति की उत्पत्ति और उसके विकास से संबंधित बहुत सारी जानकारी प्राप्त होती है। यह भी देहरादून में प्रसिद्ध जगह में से एक है। यहाँ भी लोग दूर-दूर से आते हैं।

इस म्यूजियम में आपको गढ़वाल क्षेत्र के लोगों की संस्कृति, उनके जीवन की स्थितियाँ और रिती रिवाज आदि देखने को मिलते हैं। विज्ञान से में रुचि रखने वालों के लिए यह जगह बनाई गई है। यदि आप भी विज्ञान में रुचि रखते हैं, तो इस म्यूजियम में घूमने आ सकते हैं।

4. मालदेवता वॉटरफॉल – Waterfall Maldevta

Image Source – Google | Image By – Tripadvisor

अगर आप देहरादून की ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं, जहाँ आपको शांत वातावरण मिले तो, आप इस वॉटरफॉल को देखने आ सकते हैं। यहाँ पर आपको प्रकृति का सुंदर नजारा तथा शांत वातावरण भी देखने को मिलता है।

नदी का बहता हुआ पानी लोगों को काफी सुकून देता है। यह नजारा सुकून के साथ-साथ, कभी-कभी खतरनाक भी साबित हो सकता है, इसलिए यहाँ पर बच्चों के साथ बिल्कुल न जाएं। यहाँ पर पानी का बहाव बहुत तेज होता है, इसलिए इसको दूर से खड़े होकर देखना ज्यादा सही होता है।

5. मालसी डियर पार्क – Malsi Deer Park

Image Source – Google | Image By – Trawell

मालसी डियर पार्क एक तरह का चिड़ियाघर है। यहाँ पर बहुत सारे हिरन देखने को मिलते हैं, तथा हिरन के साथ-साथ यहाँ पर खरगोश, तोता, मोर, शुतुरमुर्ग, घड़ियाल, कछुआ, अजगर और तेंदुआ आदि को भी देखा जाता है। यह एक छोटा सा पार्क है, तथा यह बच्चों को बहुत पसंद आता है।

इस पार्क में आपको एक एक्वेरियम भी देखने को मिलता है, जिसमें रंग बिरंगी मछलियाँ, बच्चों को बहुत पसंद आती हैं। यह पार्क छोटा सा है, लेकिन फिर भी यह पर्यटकों को अपने और बहुत आकर्षित करता है। यदि आप देहरादून घूमने जाए तो, एक बार इस मिनी पार्क में भी घूमे।

6. कलसी – Kalsi

Image Source – Google | Image By – Allseasonsz

यह देहरादून में स्थित एक छोटा सा गांव है। यह गांव एक बहुत खूबसूरत पर्यटन स्थल है। उत्तरांचल और हिमाचल की विशाल पहाड़ियों और पत्थरों के बीच बसा, यह गांव लोगों को काफी आकर्षित करता है।

यह गांव देहरादून की संस्कृति को दर्शाता है, तथा यहाँ का शांत वातावरण लोगों को बहुत भाता है। यह गांव प्राचीन स्मारक और साहित्यिक खेलों तथा पिकनिक स्थलों के लिए काफी प्रसिद्ध है।

परिवार के साथ घूमने का यह एक अच्छा स्थल है। यहाँ के डक पत्थर को देखने लोग दूर-दूर से देखने आते हैं। कलसी में आप साइक्लिंग, फिशिंग, ट्रैकिंग का मजा भी ले सकते हैं।

यहाँ पर पर्यटक सिल्वर ओक और साल के जंगलों से घिरे रास्तों पर साइक्लिंग करने आते हैं। इसी के साथ-साथ यह गांव की संस्कृति तथा वेशभूषा को भी दर्शाता है। यदि आप इन सब में दिलचस्पी रखते हैं, तो एक बार इस गांव में जरुर विजिट करें।

7. फन वैली देहरादून – The Fun Valley

Image Source – Google | Image By – Funvalley

यदि आप फैमिली और बच्चों के साथ कुछ मनोरंजन और एडवेंचर करना चाहते हैं, तो आप इस पार्क में आ सकते हैं। इस पार्क में आप बहुत सारी वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं। बच्चों को यह पार्क बहुत पसंद आता है।

आप इस जगह पर अपना पूरा दिन बिता सकते हैं, तथा पूरे दिन वाटर एक्टिविटी के साथ-साथ और भी मजे ले सकते हैं। यदि आप यहाँ पर रात में रुकना चाहते हैं, तो आपको यहाँ पर डीलक्स रूम भी मिल जाते हैं। इसी में आपको रेस्टोरेंट भी मिल जाएंगे, जो बहुत अच्छा स्वादिष्ट खाना प्रोवाइड करते हैं।

यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा पार्क है। यहाँ पर वॉटर पार्क, मनोरंजन पार्क, किडीज़ पूल, बेबी ट्रेन, मल्टीप्ले पोर्ट, मिनी टेलीकॉमबैट, वॉटर डिस्को हेज, भूलभुलैया जंपिंग मेंढक, इन्फ्लैटेबल, कॉइन गेम्स, लेज़ी रिवर, ड्रैगन कोस्टर जैसी – बहुत सी चीजों का मजा ले सकते हैं।

8. सहस्त्रधारा – Sahasradhara

Image Source – Google | Image By – REVV

देहरादून में यह घने जंगलों के बीच स्थित है। यह एक बहुत अच्छा पिकनिक स्पॉट है। यहाँ पर लोग दूर से देखने आते हैं। इस जगह की गुफाएँ बहुत प्रसिद्ध हैं। इन गुफाओं मे आश्चर्य की बात यह है, कि इन गुफाओं में हर समय पानी टपकता रहता है, जो गंधक युक्त होता है।

कुछ लोगो का मानना है की, इस पानी से चमड़े का रोग ठीक हो जाता है। इसी वजह से यहाँ पर दूर-दूर से लोग उसको देखने आते हैं। गर्मी से बचने के लिए भी लोग यहाँ पर आते हैं।

ये जगह बहुत ठंडक महसूस करती है। गुफाओं के अंदर हल्की-हल्की बारिश जैसे फुहारे आती रहती है। यहाँ पर एक झरना बहता हुआ दिखाई देता है, जो देखने में बहुत खूबसूरत लगता है।

बहुत से पर्यटक तो इस झरने के नीचे अपनी बीमारी का इलाज कराने आते हैं। माना जाता है, कि इस झरने के नीचे नहाने से बहुत से रोग खत्म हो जाते हैं। जैसे – चर्म रोग, पोलियो के रोग यहाँ पर रुकने की भी सुविधा प्रयुक्त है। यदि आप यहाँ पर घूमना चाहते हैं, एक बार जरूर आयें।

9. आसन बैराज – Asan Barrage

Image Source – Google | Image By – Uttarakhandguide

आसन बैराज एक ऐसी जगह है, जहाँ पर आपको प्रकृति, शांत वातावरण तथा वन्य जीव एक साथ देखने को मिलते हैं। यह जगह पक्षी प्रेमीओ के लिए उपयुक्त मानी जाती है। यहाँ पर पहुँचने वाले यात्रियों को हजारों पक्षी देखने को मिलते हैं।

इस बेराज पर सर्दी के मौसम में बहुत सारे पक्षी अपना निवास स्थान ग्रहण करते हैं। यहाँ पर आप पलाश फिश ईगल, नार्दन पिनटेल्स, बार हेडेड गूज, ग्रे लेग गूज, वूली नेक्टड स्ट्राक, पर्पल हीरोन, ग्रे हेरोन, ग्रेट इग्रेट, लिटिल ग्रेब,

ग्रेट क्रेस्टेड ग्रीब, व्हाइट थ्रोटेड किंगफिशर, पाइड किंगफिशर, स्ट्राक बिल्ड किंगफिशर, पर्पल स्वेमफेन, पाल्स गुल, स्टीपी ईगल, ग्रीफोन वल्चर जैसे बहुत सारे पक्षी तथा उनकी बहुत सारी प्रजातियों को देख सकते हैं।

सर्दी के समय में इनकी संख्या बहुत अधिक बढ़ जाती है, यदि आप पक्षियों में दिलचस्पी रखते हैं, तथा उनकी प्रजातियों को देखना चाहते हैं, तो आप भी इस बैराज पर आ सकते हैं। यहाँ पर पक्षियों के साथ-साथ आपको ठंडी नदी का पानी तथा शांत वातावरण भी देखने को मिलता है।

10. रॉबर्स केव – Robber’s Cave

Image Source – Google | Image By – Dehraduntourism

रॉबर्स केव 1,600 मीटर लंबी गुफा है। इसी के अंदर एक झरना भी है। कहा जाता है, कि पुराने समय में यहाँ पर खुंखार डाकू सुल्ताना सिंह और मान सिंह छिपा करते थे। परंतु आज यह एक पर्यटन स्थल बन चुका है।

इसकी देख रेख की जिम्मेदारी उत्तराखंड सरकार उठाती है। यदि आप यहाँ पर घूमने आते हैं, तो यहाँ पर आपके छोटे-छोटे रेस्टोरेंट भी मिल जाएंगे जहाँ, पर आपको खाने की परेशानी नहीं होगी।

चट्टानों के अंदर से तथा पहाड़ों से निकलता हुआ झरना बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। यहाँ पर बहुत से पर्यटक फोटोग्राफी भी करते हैं। यह फोटोग्राफी करने का एक बहुत अच्छा स्थान है। इस झरने के नीचे आप ठंडे पानी का मजा लेकर स्नान भी कर सकते हैं।

11. वन अनुसंधान संस्थान – Van Anusandhan Sansthan

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में स्थित एक पर्यटन स्थल है। यह तकरीबन 55 किलोमीटर में फैला हुआ एक भवन है। इसकी खूबसूरती तथा इसके क्षेत्रफल को देखते हुए यहाँ पर बॉलीवुड तथा हॉलीवुड फिल्मों की भी शूटिंग की जाती है।

इस भवन में 6 संग्रहालय है, जो प्रकृति तथा विज्ञान के बारे में बहुत कुछ सीखाते हैं। इस संग्रहालय मे कीट विज्ञान संग्रहालय, पैथोलॉजी संग्रहालय, सामाजिक वानिकी संग्रहालय, इमारती लकड़ी संग्रहालय,

गैर लकड़ी वन उत्पाद संग्रहालय, सिल्विकल्चर संग्रहालय आदि संग्रहालय है, जिनमें आप सभी तरह के विज्ञान की बातों को सीख सकते हैं। यदि आप देहरादून में आओ तो, एक बार इस जगह पर भी जरूर जाये।

12. मिंड्रोलिंग मोनेस्ट्री – Mindrolling Monastery

Image Source – Google | Image By – Polkajunction

मिंड्रोलिंग मॉनेस्ट्री एक तिब्बती मठ है। इसको जापानी वास्तुकला शैली से निर्मित किया गया है। इस मठ में भगवान बुद्ध की 107 फीट ऊँची समाधि है। इस समाधि का रंग सोने के रंग के जैसा है। इसी के पास हरा-भरा बगीचा, घास के मैदान, तिब्बती रेस्टोरेंट्स,

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, तिब्बती और बौद्ध धर्म से जुड़ी पुस्तकें तथा खाने पीने की चीज भी मिलती है। यहाँ भी लोग दूर-दूर से इसे देखने आते हैं। यदि आप शांति का माहौल तथा प्रकृति का सुंदर नजारा एक साथ देखना चाहते हैं, तो इस मठ पर जरूर आयें।

“बताते चलें, यदि आप को हिल स्टेशन पर घूमने का शोक है, या आप किसी हिल स्टेशन पर जाने की सोच रहें हैं, तो देहरादून के अलावा नैनीताल भी एक अच्छा हिल स्टेशन हो सकता है। नैनीताल भी उत्तराखंड का ही एक दूसरा जिला है, जहाँ पर आप को देहरादून से ज्यादा वर्फ़ देखने को मिलेगी, तो आइए विस्तार से जानते हैं – नैनीताल के बारे मे

देहरादून में कैसे पहुंचे

यदि आपने देहरादून जाने का प्लान बना लिया है, तो आप सोच रहे होंगे की देहरादून कैसे जाएं। तो बता दे की देहरादून एक जाना माना जिला है, जहाँ पर पहुँचना बहुत ही आसान है। तो आईए जानते हैं, कि देहरादून कैसे जाएं।

फ्लाइट द्वारा – यदि आप देहरादून फ्लाइट से जाना चाहते हैं, तो देहरादून में स्थित जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है, जो देहरादून से 20 किलोमीटर दूर स्थित है। जिससे आप आसानी से देहरादून पहुँच सकते हैं। आप अपने नजदीकी शहर या फिर दिल्ली से देहरादून के लिए फ्लाइट पकड़ सकते हैं,

ट्रेन द्वारा – यदि आप देहरादून ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो आपको बता दें, की रेलवे स्टेशन शहर से एक – दो किलोमीटर दूर ही स्थित है। जिससे आप वहाँ पर बिना किसी रूकावट के पहुँच सकते हैं।

देहरादून के लिए आप को शताब्दी एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस और अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस जैसी अन्य ट्रेनें मिलती हैं, जिससे आप देहरादून तक आसानी से पहुँच सकते हैं।

बस द्वारा – यदि आप बस से जाना चाहते हैं, तो भी देहरादून बड़ी आसानी से पहुँच सकते हैं। आपको बता दें, कि दिल्ली, शिमला, हरिद्वार, ऋषिकेश, आगरा और मसूरी जैसे बड़े राज्य आपको देहरादून तक बसों की सुविधा प्रोवाइड कराते हैं।

कार या बाइक द्वारा – यदि आप अपनी कार या बाइक से जाना चाहते हैं, तो आपको बता दें, की देहरादून मे एक मजबूत सड़क नेटवर्क है, जो ड्राइविंग का बहुत ही सुखद अनुभव करता है। आपको रास्ते में पेट्रोल पंप भी मिल जाते हैं, जिससे आपको पहुंचने में भी कोई परेशानी नहीं होती।

Google Map

देहरादून में कहाँ ठहरे

देहरादून एक बहुत ही कंफर्टेबल जगह है। यहाँ पर आपको सभी प्रकार की सुविधा मिलती हैं, खाने से लेकर रहने तक। यदि हम कहीं भी किसी भी जगह पर घूमने जाते हैं,

तो हमारे मन में सबसे पहले यही सवाल आता है, कि हम कहाँ ठहरे हैं। देहरादून आपको बहुत सस्ते और अच्छे होटल आसानी से मिल जाते हैं।

यदि आप चाहते हैं, कि आपका ज्यादा खर्च ना हो तो, हम आपके लिए सस्ते और अच्छे होटल की लिस्ट लेकर आए हैं। इन होटलओ के नाम होटल सिद्धार्थ, होटल सिद्धार्थ पैराडाइस, गोकुल गेस्ट हाउस, लक्ष्मी गेस्ट हाउस,

वेल्वेट होमस्टे देहरादून, शिवम गेस्ट हाउस, पैराडाइज होमस्ट, नोमैड्स हाउस: बंकस्टे होटल एंड कैफ़े, नोमैड्स हाउस: बंकस्टे होटल एंड कैफ़े, त्रीबो ट्रेंड कालिस्ता, होटल शुभम देहरादून, होटल शिवा पैलेस, THE डाउनटाउन हैं।

देहरादून में क्या खाएं

Image Source – Google | Image By – Curatedkitchenware

अब बात करते हैं, देहरादून के खाने की ! देहरादून में खाने भी बहुत स्वादिष्ट मिलते हैं। हम कहीं भी जाते हैं, तो वहाँ के स्ट्रीट फूड जरूर ट्राई करने चाहिए। देहरादून के स्ट्रीट फूड भी बहुत स्वादिष्ट होते हैं। तो चलिए हम जानते हैं, कि कहां के Street फूड फेमस है।

बॉबी फास्ट फूड कॉर्नर, चेतन पुरी वाला, चाट गली के कुमार चाट वाले, मसूरी रोड की मैगी, घुसी गली वाली बन टिक्की, कुमार स्वीट शॉप और बंगाली स्वीट शॉप हैं। ये कुछ ऐसी शॉप्स हैं, जिन के फूड बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं।

इसी के साथ-साथ ब्रेड पकोड़ा, मोमोज, छोले पूरी, डोसा, चाऊमीन, नूडल्स, पनीर, समोसा, चाऊमीन, तंदूरी मोमोज, पकोड़े, आइस क्रीम, कुल्फी बहुत फेमस हैं। आप कभी देहरादून जाएं, तो इन सभी को एक बार जरूर ट्राई करें। अच्छे व्यू के साथ-साथ आपको खाने में भी बहुत मजा आ जाएगा।

🌸🌸🌸

तो यह थी, देहरादून से जुड़ी सभी दिलचस्प बातें। देहरादून देखने में बहुत खूबसूरत है। इसकी खूबसूरती को हम लफ्जों में बयां नहीं कर सकते हैं। यदि आपको इसकी खूबसूरती को आंखों से देखना है, तो आप एक बार इन जगहों पर जरूर जाएं।


जरूरी जानकारी !!

👉देहरादून घूमने के लिए कितने दिन चाहिए?

वैसे तो देहरादून मे बहुत सारी चीज़े हैं घूमने के लिए, लेकिन फिर भी देहरादून घूमने के लिए 2-3 दिन का समय काफी है।

👉देहरादून किस लिए प्रसिद्ध है?

देहरादून पहाड़ों की वादियों मे बसा एक खूबसूरत है। देहरादून अपनी खूबसूरती के साथ – साथ एजुकेशन & मेडिकल साइंस की शिक्षा के लिए फेमस है।

👉देहरादून में बर्फबारी कब होती है?

देहरादून के साथ जुड़ा एक फेमस हिल स्टेशन मसूरी है, इन दोनों ही जगह पर दिसंबर – जनवरी के महीने मे बर्फ – बारी होती है।

👉देहरादून का दूसरा नाम क्या है?

प्राचीन कथाओं के अनुसार, देहरादून का दूसरा नाम द्रोणनगर माना जाता है।


Leave a Comment