Ravan Ki Nagari, Sri Lanka Me Ghumne Ki Jagah | A Full Travel Guide in Hindi

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

श्रीलंका भारत का पड़ोसी देश है। श्रीलंका एक स्वतंत्र गणराज्य है, तथा इसका इतिहास भी काफी पुराना है। श्रीलंका चारों ओर से पानी से घिरा हुआ एक सुंदर द्वीप है। श्रीलंका में कई धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थल है, जो देखने लायक है।

श्रीलंका पर्यटक की दृष्टि से भी काफी खूबसूरत है। यहाँ पर हर साल देश विदेश से लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं, तो चलिए बात करते हैं – Sri Lanka Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

हेलो दोस्तों, आज हम लेकर आए हैं श्रीलंका के लिए जानकारी। यदि आपको श्रीलंका जाने की इच्छा है, और आपको श्रीलंका से जुड़ी इनफार्मेशन चाहिए, तो हमारे इस आर्टिकल के जरिए आप श्रीलंका से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। तो हमारे इस आर्टिकल के साथ अंत तक बने रहें।

श्रीलंका घूमने का खर्चलगभग 50,000 से 80,000 रुपये
श्रीलंका घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से अप्रेल के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Sri Lanka Me Ghumne Ki Jagah

❣ नाइन आर्च ब्रिज – Nine Arches Bridge
❣ मिहिंताले – Mihintale
❣ उनावटुना समुद्र तट – Unawatuna Beach
❣ गल विहार – Gal Vihara
❣ कटारगामा फेस्टिवल – Kataragama Festival
❣ उदावलावे नेशनल पार्क – Udawalawe National Park
❣ रावण फॉल – Ravana Falls
❣ दांबुला केव टेम्पल – Dambulla Cave Temple
❣ मिरिसा समुद्रतट – Mirissa Beach
❣ श्री दलदा मालीगाव – Sri Dalada Maligawa

1. नाइन आर्च ब्रिज – Nine Arches Bridge

Image Source – Google | Image By – Orienthotelsl

नाइन आर्च ब्रिज श्रीलंका के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। यह ब्रिज एला नामक एक छोटे से शहर में स्थित है। इसके आसपास का प्राकृतिक नजारा पर्यटकों को बहुत लुभाता है। इसकी खासियत यह है, कि इसके निर्माण में स्टील का प्रयोग न करके केवल एक सीमेंट और रेत का प्रयोग किया गया है।

2. मिहिंताले – Mihintale

Image Source – Google | Image By – Lakpura

यह पर्वतमाला बौद्ध धर्म से संबंधित है। यहाँ पर बुद्ध भगवान की एक बहुत बड़ी मूर्ति रखी हुई है। जो देखने लायक है, और Sri Lanka Me Ghumne Ki Jagah बहुत खूबसूरत जगह है। यहाँ पर पूरी दुनिया से बौद्ध लोगों के अलावा सभी पर्यटक देखने के लिए आते हैं। यह श्रीलंका का एक बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

3. उनावटुना समुद्र तट – Unawatuna Beach

Image Source – Google | Image By – Newsbytesapp

यह एक बहुत ही खूबसूरत बीच है। यह बीच छोटा होने के साथ बहुत ज्यादा खूबसूरत भी है। यहाँ पर बहुत सारे लोग पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। यहाँ पर आपको रंग बिरंगी मछलियाँ और कछुए देखने को मिल जाएंगे। यहाँ के सफ़ेद रेत का मजा लेने का आनंद ही कुछ अलग है। 

4. गल विहार – Gal Vihara

Image Source – Google | Image By – Swantour

गल विहार श्रीलंका के पोलोन्नारुवा में स्थित है। यह जगह भी बौद्ध धर्म से संबंधित हैं। यहाँ पर आपको बौद्ध धर्म से संबंधित अनेक मूर्तियाँ देखने को मिलेंगी। जापान, चीन, भारत, कम्बोडिया आदि से हजारों पर्यटक आते हैं, और यहाँ की गुफाएं भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

5. कटारगामा फेस्टिवल – Kataragama Festival

Image Source – Google | Image By – Swantour

यह त्योहार जुलाई से अगस्त के बीच में मनाया जाता है यहाँ पर आने वाले पर्यटकों को यह त्यौहार बहुत अधिक पसंद आता है। इसे जुलूस के रूप में भी जाना जाता है। त्यौहार में पूजा वट्टी चढ़ाना, पांडुरू लगाना, नारियल फोड़ना,

कावड़ी नृत्य, स्टील की कीलों पर लेटना, स्टील की कीलों से लटकना, देवले परिसर में घूमना, नुकीली कीलों से शरीर को चुभाना आदि काम किए जाते हैं, जो Sri Lanka Me Ghumne Ki Jagah बहुत खास बनाते हैं।

6. उदावलावे नेशनल पार्क – Udawalawe National Park

Image Source – Google | Image By – Introtravel

इस पार्क में आपको बहुत सारे जंगली जानवर देखने को मिलेंगे। सफारी करने के लिए अगर आप जाते हैं तो सुबह जल्दी जाएं। ताकि आपको बहुत सारे जानवर यहाँ पर देखने को मिल जाए। यहाँ हिरण, सियार, भैंस, मगरमच्छ, बंदर और मोर के झुण्ड भी पाये जाते हैं। श्रीलंका में वन्य जीव प्रेमियों के लिए यह जगह बहुत ही खास है।

7. रावण फॉल – Ravana Falls

Image Source – Google | Image By – Tropicalasiatours

श्रीलंका में स्थित रावण नाम का यह झरना बहुत ही खूबसूरत है। इस झरने की खूबसूरती देखकर पर्यटकों का दिल खुश हो जाता है। बारिश के मौसम में इसकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है। झरने के आसपास की हरियाली तथा चीकू बंदर भी यहाँ के प्रमुख आकर्षण है।

8. दांबुला केव टेम्पल – Dambulla Cave Temple

Image Source – Google | Image By – Adventuresofjellie

इस मंदिर की गुफाएं हर साल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसीलिए हर साल यहाँ पर लाखों की तादाद में पर्यटक आते हैं। यहाँ पर 80 की तादाद में गुफा बनी हुई है। जो पूरी दुनिया में पर्यटकों को यहाँ आने पर मजबूर करती है। श्रीलंका की यह गुफाएं, Sri Lanka Me Ghumne Ki Jagah मे सबसे रहस्यमय गुफाएं भी हैं।

9. मिरिसा समुद्रतट – Mirissa Beach

Image Source – Google | Image By – Twoflashpackers

श्रीलंका में मस्ती करने के लिए मिरिसा बीच सबसे बेस्ट है। आसपास के ताड़ के ऊंचे ऊंचे पेड़ भी यहाँ खूबसूरत लगते हैं। यहाँ के रेस्टोरेंट्स और पोर्टल्स इस बीच को और भी खूबसूरत बना देते हैं। यहाँ व्हेल, स्नोर्कलिंग और सर्फिंग जैसी यूनिक एक्टिविटी भी देख सकते हैं।

10. श्री दलदा मालीगाव – Sri Dalada Maligawa

Image Source – Google | Image By – Sridaladamaligawa

श्री दलदा श्रीलंका के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर में भारत से श्रीलंका गए, एक बौद्ध भिक्षु का दांत रखा गया है। पवित्र दांत अवशेष का मंदिर दुनिया भर से पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। इस मंदिर को देखने थाईलैंड, चीन, नेपाल और अन्य देशों से भिक्षु और बौद्ध लोगों को आकर्षित करता है।

“बताते चलें की, श्री लंका के बहुत नजदीक एक खूबसूरत द्वीप है, जिसका नाम है – मालदीव ! मालदीव बहुत ही खूबसूरत है। भारत से मालदीव जाने मे ज्यादा खर्च भी नहीं आता है। यहाँ की खूबसूरत झीलें पर्यटकों का मन मोह लेती हैं, चलिए विस्तार से जानते हैं – मालदीव के बारे मे

श्रीलंका कैसे जाएं-

दोस्तों यदि आपने Sri Lanka Me Ghumne Ki Jagah को देखने का प्लान बनाया है, तो हम आपको बता दे कि यदि आप किसी ट्रैवल एजेंसी के द्वारा जाते हैं, तो यह आप के लिए सब से आसान रहेगा। बहुत सारी ऐसी एजेंसी हैं जो विदेश मे टूर ले जाने का काम करती हैं। आप किसी भी अच्छी एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।

एजेंसी से जाने पर यह फायदा होगा की, आप को सिर्फ पासपोर्ट बनवाना होगा, बाकी का काम जैसे – वीजा, फ्लाइट टिकट, होटल, ट्रैवल गाइड आदि का प्रबंध एजेंसी खुद करेगी।

यदि अपने श्री लंका घूमने का प्लान बना लिया है। तो आपको श्रीलंका जाने के लिए सबसे पहले पासपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। उसके बाद आप श्रीलंका की टूरिस्ट वीजा खरीद सकते हैं।

श्रीलंका जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत पड़ेगी। इसका कुल खर्चा 1400-1500 रुपये के आसपास आएगा। आप वहाँ पर इस वीजा से 30 दिन के लिए रह सकते हैं। श्रीलंका जाने के लिए आप भारत के किसी भी एयरपोर्ट से कोलंबो के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। श्रीलंका शिप से भी जा सकते हैं, यह मुंबई बंदरगाह से आपको मिल जाएगा।

Google Map-

श्रीलंका में रुकने के लिए होटल-

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

दोस्तों आप श्रीलंका में आनंद के लिए कोई होटल ढूंढ रहे हैं, और आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा होटल चूज करें। हम आपके लिए श्रीलंका में स्थित कुछ होटल के नाम लेकर आए हैं।

इन होटल में आपके सारे फैसिलिटी प्रोवाइड कराए जाएंगी तथा इन होटल का बजट भी काफी हाई होता है। यह होटल आपको फोर स्टार से लेकर फाइव स्टार तक देखने को मिलेंगे यह होटल हैं-

ओशन रॉक बीच हाउस, लोटस टूरिस्ट इन, ओयनीस बीच केबिन, पीकॉक रिवरसाइड, ग्रीन व्यू गेस्ट, चाथुनी हॉलिडे होम, रोजा शशि कैबानास, बैकपैकर्स, ओयनीस बीच केबिन, ईगल सफारी फैमिली बंगला, सनशाइन होटल एंड हॉल, लैथ्रा कैंडी, स्प्रिंग हॉलिडे, पीकॉक विला रिज़ॉर्ट – डबल रूम,

किंगवेल रिज़ॉर्ट – डबल रूम आदि। आप अपने बजट के अनुसार इन होटल में से चूस कर सकते हैं। इन होटल में आपको काफी अच्छा व्यू मिलेगा, तथा सारी फैसेलिटीज के साथ यह होटल आपको आपकी लोकेशन के करीब ही मिल जाएंगे।

श्रीलंका का फेमस खाना-

Image Source – Google | Image By – Chattybear

श्रीलंका में आपको तरह-तरह के व्यंजन देखने को मिलेंगे, तथा श्रीलंका में भारतीय व्यंजन भी खा सकते हैं। श्रीलंका के प्रसिद्ध व्यंजन की बात करें तो श्रीलंका के प्रसिद्ध व्यंजन है- मछली करी और मिश्रित चावल, शैतानी मीठी और खट्टी मछली करी, चिली फिश करी, श्रीलंकाई ढल करी (परिप्पू),

युवा कटहल करी (पोलोस), गोटुकोला साम्बोल (पेनीवॉर्ट सलाद), चुकंदर की सब्जी, शाकाहारी कोट्टू, अंडा कोट्टू, पनीर कोट्टू, तली हुई नमकीन मछली, डीप फ्राइड चिकन फ्राइड राइस, अंडा फ्राइड चावल, बैंगन बैंगन (वाम्बतु मोजू),

श्रीलंकाई चिकन करी (कुकुल मास करी), इला बट्टू (थाई बैंगन करी), स्क्विड करी आदि। आप जब भी कभी श्रीलंका घूमने जाए तो एक बार इन्हें जरूर ट्राई करें, इन व्यंजनों का स्वाद काफी अलग होता है।

🌸🌸🌸


श्रीलंका घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

आमतौर पर श्रीलंका एक गरम देश है, क्युकी यह हिन्द महासागर के किनारे बसा हुआ है। समुद्र के किनारे बसे सभी शहर गरम ही होते हैं, इसलिए श्रीलंका घूमने के लिए सबसे अच्छा समय दिसंबर और अप्रैल के बीच का माना जाता है, क्युकी इन दिनों मे यहाँ गर्मी काम हो जाती है।

श्रीलंका जाने में कितना खर्चा आएगा?

श्रीलंका घूमने के लिए ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं है, क्युकी भारत से श्रीलंका जाना बहुत सस्ता है। श्रीलंका की वीज़ा 1,000 – 2,000 रुपये के बीच मिल जाती है। कुल मिल कर आप श्री लंका 40,000 से 50,000 रुपये मे बड़ी आसानी से घूम सकते हैं।

श्रीलंका के लिए मुझे कौन सी मुद्रा चाहिए?

श्रीलंका मे भी भारत की तरह श्रीलंकाई रुपया चलता है। लेकिन श्रीलंका की मुद्रा भारत के तुलना मे बहुत नीचे है। भारत के 1 रुपये के बदले, श्री लंका के लगभग 4 रुपये तक मिल जाते हैं (08/01/2024)।


तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! श्रीलंका से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment