सर्दियों मे हनीमून पर जाने की 10 खूबसूरत जगह | Top 10 Winter Honeymoon Destinations in India

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

सर्दियाँ आते ही भारत मे शादियों का सीज़न शुरू हो जाता है। शादी होने के बाद नये जोड़े हनीमून मनाने के लिए किसी ना किसी अच्छे स्थान पर जरूर जाने का प्लान बनाते हैं, पर कैसे पता चले की सर्दियों मे घूमने या हनीमून मनाने के लिए भारत की कोन सी जगह सबसे अच्छी है।

इस टेन्सन को दूर करने के लिए, हमने आप के लिए कुछ चुनीनंदा 10 खूबशूरत जगहों का सलेक्सन किया है। सर्दियों मे घूमने या हनीमून मनाने के लिए ये जगह परफेक्ट हो सकती हैं, तो चलिए बात करते है, हनीमून पर जाने के लिए इन शहरों की!!

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Top 10 Winter Honeymoon Destinations in India

❣ मनाली – Manali
❣ गोवा – Goa
❣ उदयपुर – Udaipur
❣ मुन्नार – Munnar
❣ दार्जिलिंग – Darjeeling
❣ नैनीताल – Nainital
❣ जैसलमेर – Jaisalmer
❣ कूर्ग – Coorg
❣ शिमला – Shimla
❣ कश्मीर – Kashmir
भारत के ये कुछ ऐसे स्थान हैं, जहाँ पर लगभग सभी नवविवाहित जोड़े हनीमून के लिए जाना पसंद करते हैं, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – Top 10 Winter Honeymoon Destinations in India के बारे मे!!

1. मनाली – Manali

Image Source – Google | Image By – Viator

हिमाचल प्रदेश राज्य के कुल्लू जिले में स्थित मनाली एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। मनाली हिमाचल प्रदेश का एक पर्वतीय स्थल जो हनीमून मनाने के लिए एक परफेक्ट जगह मे शामिल होता है। मनाली को हिमाचल प्रदेश का सबसे अच्छा हिल स्टेशन भी माना जाता है।

मनाली में हरियाली से भरपूर प्राकृतिक वातावरण, देवदार पेड़ों से घिरी हुई वादियाँ तथा ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों पर पड़े हुए बादल देखने में यह नज़ारा बहुत ज्यादा खूबसूरत लगता है। यही खूबसूरती मनाली में आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

मनाली में आप खूबसूरत नज़रों के साथ-साथ बहुत सारी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं, जैसे- ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग आदि। मनाली को देवताओं की घाटी भी कहा जाता है, क्योंकि मनाली में आपको बहुत सारे मंदिर देखने को मिलेंगे। कुल मिलाकर मनाली एक बहुत अच्छा हनीमून डेस्टिनेशन है।

2. गोवा – Goa

Image Source – Google | Image By – Fabhotels

गोवा भारत का एक छोटा सा राज्य है, लेकिन फिर भी यहाँ पर घूमने, मोज-मस्ती करने के लिए बहुत सारे पर्यटक स्थल मौजूद हैं। गोवा भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। गोवा दो भागों में बंटा हुआ है, नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा। नॉर्थ गोवा पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है, क्युकी यहाँ पर सुंदर बाग बगीचे और शांत वातावरण है।

3. उदयपुर – Udaipur

Image Source – Google | Image By – Viator

ये तो हम सब जानते हैं की, उदयपुर भारत के राजस्थान राज्य में स्थित है। यह राजस्थान का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। उदयपुर अपनी संस्कृति, ऐतिहासिक कला तथा आकर्षक पर्यटक स्थलों के लिए मशहूर है।

उदयपुर के महल तथा झील पर्यटकों को बहुत पसंद आते हैं। उदयपुर में हर वर्ष लाखों की संख्या मे पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी उदयपुर की खूबसूरती की काफी चर्चा होती है।

4. मुन्नार – Munnar

Image Source – Google | Image By – Audleytravel

मुन्नार अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यहाँ पर आपको भीड़-भाड़ से दूर शांत और खूबसूरत चाय की वादियों में थोड़ा टाइम बिताने को मिलेगा। अगर आप साउथ इंडिया के बेस्ट एंड ब्यूटीफुल हिल स्टेशन की तलाश में हैं, तो मुन्नार एक परफेक्ट जगह है।

मुन्नार की प्राकृतिक सुंदरता बेमिशाल है। केरल में ज्यादा गर्मी होने के बावजूद भी आपको मुन्नार का मौसम काफी सुहाना देखने को मिलेगा। मुन्नार का मौसम पूरे वर्ष थोड़ा स ठंडा रहता है, इसलिए पर्यटक यहाँ पर ज्यादा आना पसंद करते हैं।

मुन्नार में आप लुभावने हिल स्टेशन, खूबसूरत नज़ारे, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ी क्षेत्र, शानदार झरने, सुंदर हरियाली, और बादलों की हल्की-हल्की धुंध देखने को मिलेगी, जो आप का मन मोह लेगी।

5. दार्जिलिंग – Darjeeling

Image Source – Google | Image By – Nationalgeographic

भारत के पूर्वी छोर पर स्थित दार्जिलिंग पूर्वी भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। दार्जिलिंग भारत के राज्य पश्चिम बंगाल का एक प्रमुख शहर तो है ही, साथ मे यह एक फेमस पर्यटन स्थल भी है। दार्जिलिंग अपनी प्राकृतिक सुंदरता से बहुत से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

पर्यटन स्थलों के साथ-साथ आप यहाँ पर प्राकृतिक सुंदरता के मन भावक नज़रों, आश्चर्यजनक वास्तुकला और दार्जिलिंग की सांस्कृतिक विरासत भी देख सकते हैं।

6. नैनीताल – Nainital

Image Source – Google | Image By – Thehiltonholidays

नैनीताल उत्तर भारत का सबसे फेमस हिल स्टेशन है। यह उत्तराखण्ड राज्य का एक फेमस शहर है। नैनीताल ज़िला मुख्यालय भी है। कुमाऊँ क्षेत्र के पर्यटन के मामले मे नैनीताल का बहुत ही विशेष महत्व है।

चारों तरफ बर्फ से ढके हुए पहाड़ नैनीताल की सुंदरता को और अधिक बढ़ाते हैं। वहीं पर नैनीताल में झील की तो बात ही कुछ ओर है, जो नैनीताल की खूबसूरती में चार चांद लगती हैं।

यहाँ पर प्राकृतिक नजारों को देखने के साथ-साथ कई तरह के एडवेंचर का भी मज़ा लिया जा सकता है – जैसे पर्यटक यहाँ की झीलों में बोटिंग कर सकते हैं, साथ ही पैराग्लाइडिंग भी कर सकते हैं।

7. जैसलमेर – Jaisalmer

Image Source – Google | Image By – Railbookers

जैसलमेर राजस्थान राज्य का एक खूबसूरत शहर है। जैसलमेर पूरी तरह से रेत से घिरा हुआ है, ज्यादातर यहाँ पर बंजर रेत और शुष्क मरुस्थल है। लेकिन फिर भी खूबसूरती की बात करें तो, ऐसा लगता है! जैसे पूरा जैसलमेर पीले रंग से भरा पड़ा है।

यहाँ के महल तथा किले भी पीले बलुआ पत्थर से से बने हुए दिखाई पड़ते हैं, जिसके कारण जैसलमेर को ‘गोल्डन सिटी’ के नाम से भी जाना जाता है। जैसलमेर में बहुत खूबसूरत किले तथा महल देखने को मिलते हैं।

जैसलमेर की खूबसूरती शहर के साथ-साथ यहाँ के लोगों में भी दिखाई देती है, बड़ी-बड़ी मूंछो और रंगबिरंगी पगड़ी पहने पुरुष तथा महिलाएं सितारे और शीशे लगे हुए लहंगे पहने रहते हैं। यही यहाँ की संस्कृति है।

8. कूर्ग – Coorg

Image Source – Google | Image By – Cozycozy

कूर्ग कर्नाटक राज्य का एक जिला होने के साथ-साथ एक खूबसूरत पर्यटक स्थल भी है। कूर्ग समुद्री तल से लगभग 1,525 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह शहर पहाड़ियों और घाटियों की खूबसूरती से भरा पड़ा है, जिस वजह से यह शहर प्रकृति प्रेमियों को बहुत पसंद आने वाला पर्यटन स्थल बन चुका है।

कूर्ग अपने चाय, कॉफी और घने जंगलों के लिए काफी जाना जाता है। गर्मियों के समय में ठंड का मजा लेने का यह एक बहुत अच्छा स्थान है। कूर्ग में हाईकिंग, क्रास कंट्री और ट्रेल लाइफ जैसी एक्टिविटीज का मजा भी ले सकते हैं।

9. शिमला – Shimla

Image Source – Google | Image By – Indianholiday

शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य की राजधानी तथा प्रदेश का सबसे बड़ा शहर भी है, तथा यह जिले का मुख्यालय भी है। शिमला भारत के सबसे ज्यादा लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है।

लोकप्रिय होने की वजह से शिमला को ‘पहाड़ों की रानी’ भी कहा जाता है। लगभग 2,200 मीटर की ऊँचाई पर स्थित शिमला हनीमून मनाने के लिए काफी अडवेंचरस शहर है।

शिमला अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मन भावुक वातावरण की वजह से किसी भी पर्यटक को दोबारा यहाँ आने पर मजबूर कर देता है। शिमला में आपको प्राकृतिक के खूबसूरत वातावरण के साथ-साथ ऐतिहासिक मंदिर भी देखने को मिलेंगे।

10. कश्मीर – Kashmir

Image Source – Google | Image By – Travelandleisureasia

कहते हैं, अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है तो कश्मीर में है। हनीमून मनाने या घूमने फिरने के लिए कश्मीर भारत का सबसे लोकप्रिय राज्य है, जो बर्फ से ढके हुए पहाड़ों और चमचमाती झीलों से घिरा हुआ है।

इसकी खूबसूरती के कारण ही इसे भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है, कश्मीर पूरे भारत में सबसे खूबसूरत है। कश्मीर में बहुत सी तीर्थ यात्राएं भी होती है, जिसके कारण पर्यटक हर साल बहुत संख्या में यहाँ पर आते हैं।

🌸🌸🌸

तो ये थे, सर्दियों मे हनीमून मनाने की 10 खूबसूरत जगह ! यदि आपने भी अभी नई – नई शादी की है, तो आप भी यहाँ पर घूमने – फिरने जा सकते हैं। यदि आपका कोई सवाल है तो, आप कमेंट सेक्शन में छोड़ सकते हैं हम आपको उसका जवाब दे देंगे।


Leave a Comment